राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना कराने के लिए भाजपा ही नही एनडीए को भी घुटने के बल झुकाया: कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद।दिनांक 6/6/25 को पूर्वाह्न 4:00 से नेहरू पार्क झरिया कतरास मोड से संविधान बचाओ रैली निकालकर पुरे झरीया शहर भ्रमण किया। संविधान बचाओ
रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साव और संचालन नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवेक्षक राम प्रीत यादव उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के उपरांत झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीको नियुक्ति पत्र दिया गया ।धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नगर प्रखंड स्तरीय संविधान बचाव रैली के माध्यम से जातीय जनगणना के लिए हम सभी को आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा के निरंतर संघर्ष के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं ऑपरेशन सिंदूर में सेनाके जवानों की शौर्य कांग्रेस पार्टी की सराहना करती है संविधान अनुच्छेद 15 ( 5) को लागू करने की जानी चाहिए जो ओबीसी दलित और आदिवासी समुदायों को निजी शैक्षणिक आम संस्थानों में आरक्षण देने की प्रावधान हो । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है। संविधान को बाबा साहब भीमराव ने लिखा। उस संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस आगे है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा संविधान को बचाने के लिए जो भी आंदोलन करना पड़ेगा, वह करेंगे। संविधान के साथ किसी भी हालत में छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। बीजेपी संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। यह आंदोलन जिले के साथ एक ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी किया जाएगा। सेना पर भाजपा नेताओ की टिप्पणी करना ठीक नहीं| जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा सीबीआई, आयकर विभाग, इडी, जैसी संस्था पर सरकार का कब्जा हो चुका है मोदी सरकार हिटलर शाही पर चलना चाहती है संविधानिक ढांचे को कमजोर करने कि साजिश किया जा रहा है। SC/ST/OBC के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर ‘अयोग्य’ ठहराया जा रहा है – ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें।
बाबासाहेब ने कहा था: शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है।झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह प्रवेक्षक राम प्रीत
यादव ने कहा- सेना के ऊपर जो भी टिप्पणी कर रहा है, वह गलत है। मध्यप्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री ने क्या बयान दिया उसे पूरे देश ने सुना है। इस वक्त हमें सेना पर गर्व करना चाहिए। विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार का साथ दिया था। उसके बावजूद भी इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि सरकार नीतिगत ढंग से संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ कार्य कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विशेष आंमत्रित सदस्य मुख्तार खान ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दों पर संघर्ष कर रही है. चाहे बेरोजगारी हो या महंगाई, कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को घेरेगी और उन्हें सत्ता से बाहर करेगी. सरकार ने देश में विकास के नाम पर जुमलेबाजी की है।
रैली को अपने अध्यक्षीय भाषण झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के नागरिक के समक्ष अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती है देश के आम नागरिक आज असुरक्षित महसूस कर रहे हैं केंद्र की सरकार आम नागरिकों के अधिकार पर हमला कर रही है जो भारत के संविधान में उन्हें दिया है अब समय आ गया है कि भाजपा की जो एजेंडा है भारत के संविधान को कमजोर करना उसे अपने नीति के अनुसार बदलने का प्रयास करना उससे देश के लोगों का रक्षा करना हमें गर्व है कि यदि एक नेता यदि संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष कर रहा है तो वह राहुल गांधी है और अधिक कोई पार्टी इसके लिए संघर्ष कर रही है तो वह कांग्रेस पार्टी है| संविधान बचाओ रैली मे सर्व श्री धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रवेक्षक राम प्रीत यादव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी, कयूम खान, अख्तर खान गुड्डू,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, पूर्वेंदु सिंह,गोपाल कृष्णा चौधरी,धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी ,कयूम खान, अक्छवेर प्रसाद, सरफराज आलम ,भगत सिंह,किशोर कुमार, इम्तियाज आलम,अशोक मालाकार,प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, रामजी सिंह, वीरेंद्र गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा,देवेंद्र पासवान,अनिल सिंह,बीरेंद्र पासवान ,राजेंद्र साहू (फुकु), फ़ैज़ अहमद , डेविड सिंह ,सूरज कुमार वर्मा,नीतू देवी,गुड़िया देवी,कृष्णा पटेल, महेंद्र पासवान,सोनू रवानी,राजा अंसारी,धर्मेंद्र साहू, मयंक कुमार,वीरेंद्र बहादुर सिंह,सादिक अमीन,राजमुनि देवी ,ममता देवी, किरण देवी, राखी देवी, सुलेखा देवी, सुषमा देवी उषा कुमारी ,राखी देवी, काजल देवी ,सीता देवीनिशार आलम,गुड्डू खान,नरेश साव, नौशेर रवा,मफ़ूल जादव,शाहबाज खान इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top