विस्थापित संघर्ष मोर्चा के लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव मदद करूंगा, रणविजय सिंह।

धनबाद।झरिया गोल्डन पहाड़ी,गोकुल पार्क विस्थापित मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत उपस्थित ग्रामीणों ने किया एवं श्री सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने विस्थापित एवं अन्य समस्याओं को रखा।श्री सिंह ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि आपकी समस्याओं को जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित संघर्ष मोर्चा के लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव मदद करने का भी आश्वाशन दिया।दूसरी ओर रांची गोल इंस्टीट्यूट हेड काली प्रसाद सिंह और शांतिलाल के ओनर अर्जुन जी ने धैया गोकुल बंग्लो में कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह से मुलाकात की और श्री सिंह को शांतिलाल गिफ्ट वाउचर भेंट किया

Read More

35वें उपायुक्त के रूप में  अजय नाथ झा ने किया प्रभार ग्रहण

बोकारो के 35वें उपायुक्त के रूप में  अजय नाथ झा ने मंगलवार को निवर्तमान उपायुक्त  विजया जाधव से प्रभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार लेने के बाद जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले के विकास के लिए किए जाने वाली कार्यों की गति में निरंतरता बनाएं रखने में सहयोग की बात कहीं।नव पदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के साथ सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबन्धु एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो , एक बेहतर प्रशासनिक माहौल बन सके। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कहा की सेवा के दौरान पदाधिकारियों का पदस्थापन एवं स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। अपने सेवा के दौरान मैंने अपना शत-प्रतिशत दिया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बोकारो के जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। मौके पर जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी/कर्मीगण आदि उपस्थित थे।

Read More

टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा समर कैम्प में खेलों के ज़रिए 800 बच्चे तीरंदाजी एथलेटिक्स और फुटबॉल में भाग लेंगे

धनबाद।टाटा स्टील फाउंडेशन की जामाडोबा इकाई की ओर से मंगलवार को डिगवाडीह और मालकेरा में सामुदायिक उत्साह के साथ समर कैंप का शुभारंभ किया। 8 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान उनकी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देना है। इस पहल के तहत बच्चे तीरंदाजी, एथलेटिक्स और फुटबॉल जैसे खेलों में भाग लेंगे, जिससे न केवल उनका शारीरिक विकास होगा बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होगी।समर कैंप में टाटा स्टील झरिया डिवीजन के लीज होल्ड क्षेत्र और आस-पास के इलाकों से लगभग 800 बच्चों ने नामांकन कराया है। यह समुदाय में युवाओं के खेल विकास के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित समर कैंप का उदघाटन सुब्रतो दास, चीफ, जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील द्वारा किया गया। इस अवसर पर टाटा स्टील झरिया डिवीजन के एचआरबीपी हेड पंकज दास, केंद्रीय समन्वय समिति के सदस्य भगीरथ महतो, टाटा स्टील फाउंडेशन के स्टाफ सदस्य एवं नियुक्त कोच भी उपस्थित थे।मालकेरा में समर कैंप का उदघाटन संजीव ठाकुर, हेड, सिजुआ कोलियरी, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मालकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद कुमार रजक, सिजुआ स्थित एस.एस.एन.एम.एस. इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरूण कुमार महतो, केंद्रीय समन्वय समिति के सदस्य गिरीश महतो तथा अन्य स्थानीय सदस्य भी उपस्थित रहे।आगंतुक अतिथियों ने बच्चों को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे इस समर कैंप को एक अवसर के रूप में देखें, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा को पहचानकर उसे और बेहतर बना सकते हैं।अतिथियों ने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा खेलों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।यह 10 दिवसीय समर कैंप 5 जून तक चलेगा।‌कैंप सिर्फ खेल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रतिभा पहचान मंच के रूप में भी कार्य करेगा। कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को चयनित कर टाटा स्टील फाउंडेशन, जामाडोबा द्वारा संचालित ग्रासरूट्स एवं यूथ डेवलपमेंट स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर्स में उन्नत प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Read More

हरलाडीह में हनुमान मंदिर के लिए महिलाएं ने जमीन दान दी

 धनबाद।पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह गांव में हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए पांच महिलाओं ने मिलकर पांच डिसमिल जमीन दान की है। इन महिलाओं में सावित्री देवी, यशोदा देवी, रुक्मणि देवी, सीता देवी और देवकी देवी शामिल हैं।मंदिर निर्माण की आवश्यकताहरलाडीह गांव में हनुमान मंदिर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रामनवमी में पूजा-अर्चना के लिए दूर जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बैठक कर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया।जमीन दान की प्रक्रिया जमीन दान करने वाली महिलाओं से गणमान्य लोगों के बीच जमीन दान लिया गया, जो प्रक्रिया के तहत किया गया। इस अवसर पर जगदीश सोरेन, काशी पंडित, मुन्ना उपाध्याय, झगरू राय, सुरेश राम आदि लोग उपस्थित थे।सहयोग के लिए तैयार लोग मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने के लिए काफी संख्या में लोग तैयार हो गए हैं। सबसे पहले मंदिर के लिए जमीन दान करने के लिए पांच महिलाएं आगे आईं। इससे पता चलता है कि ग्रामीण मंदिर निर्माण के लिए कितने उत्साहित हैं।

Read More

धनबाद के बड़ा गुरुद्वारा में गुरू अर्जन देव महाराज जी का 519 वां शहीदी  दिवस 30 मई को मनाया जायगा

धनबाद।बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़ में 30 मई को सिखों के पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव महाराज जी का 519 वां शहीदी दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस धार्मिक दीवान कार्यक्रम में उच्च कोटि के हजूरी रागी जत्था भाई अरविंद सिंह जी, निर्गुण तख्त हरमंदिर जी पटना साहिब एवं कथावाचक भाई बलदेव सिंह जी सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। ये शहीदों के सरताज धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी की गुरुवाणियों का शबद गायन एवं गुरु इतिहास कथावाचक प्रवचन के माध्यम से सगतों को निहाल करेंगे।सर्वप्रथम 30 म ई को सुबह रखे गए सहज पाठ की समाप्ति 7.45 में गुरुद्वारा के दीवान हाल में होगी।मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा ग्राउंड के भव्य पंडाल में सुबह 10:00 बजे से 12.00 तक स्थानीय बच्चे एवं हजूरी रागी जत्था बड़ा गुरुद्वारा कीर्तन द्वारा गुरु की वाणियों का शब्द गायन करेंगे।दोपहर 12.00 बजे से 1.15 बजे तक विशेष रूप से आए रागी जत्था भाई अरविंद सिंह जी निर्गुण तख्त श्री पटना साहिब गुरु अर्जन देव जी की वाणियों का शब्द गायन कर संगतो को निहाल करेंगे।1.15 से 2.30 तक प्राचार्य कथावाचक भाई बलदेव सिंह जी सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर अपनी कथा से गुरु अर्जन देव जी की जीवनी से लेकर शहीदी तक पर कथा प्रवचन के माध्यम से प्रकाश डालेंगे।गुरु का लंगर अटूट वितरण किया जाएगा।रात्रि का दीवान गुरुद्वारा के दीवान हाल में किया जाएगा।6.30 से 7.00 बजे तक पाठ  सोदर रहिरास साहिब,7.00 बजे 7.40  हजूरी रागी जत्था बड़ा गुरुद्वारा  साहिब।7.40 से रात्री 8.50 तक राजी यात्रा भाई अरविंद सिंह की तख्त श्री पटना साहिब वाले गुरु कि वाणियों का यश गायन करेंगे।8.50 से रात्रि 10.00 बजे तक प्रचारक कथावाचक भाई बलदेव सिंह जी सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर प्रवचन के माध्यम से गुरु के जीवनी से लेकर शहीदी तक के इतिहास का वर्णन करेंगे। इसके उपरांत गुरु का लंगर वितरण किया जाएगा ।कार्यक्रम की जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरीय सदस्य राजेंद्र सिंह चहल, महासचिव तेजपाल सिंह, प्रधान गुरचरण सिंह माझा,  दिलजोन सिंह ग्रेवाल, तीरथ सिंह, मनजीत सिंह पाथरडीह, सतपाल सिंह ब्रोका, मनजीत सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह, मनजीत सिंह, राजेंद्र सिंह टुटेजा, मैनेजर शरणजीत सिंह आदि ने दी।

Read More

बोकारो हवाई अड्डे से कमर्शियल  हवाई सेवा जल्द से जल्द चालू करने को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां आपस में एक दूसरे पर आरोप

बोकारो हवाई अड्डे से कमर्शियल  हवाई सेवा जल्द से जल्द चालू करने को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारो करती हुई नजर आ रही है वही आज हवाई अड्डे में लाइट सहित इलेक्ट्रिक की कमियों का जायजा लेने के लिए एक टीम पहुंची जो अपने आपको झारखंड सरकार के इलेक्ट्रिक विभाग की टीम बताते हुए कहा की लाइट की जो भी कमियां है उसे दूर किया जाएगा जिसकी जानकारी के लिए आज बोकारो हवाई अड्डा पहुंचे।बताते चले की बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान भरने को लेकर कई सारी नॉर्म्स है जिसे पूरा किया जाना है तभी आम लोगो के लिए ये इस हवाई अड्डा को चालू किया जा सकता है। सबसे पहले एलोरा हॉस्टल को हटाना है फिर सतनपुर पहाड़ी में लाइट टावर लगाना है साथ ही बोकारो स्टील प्लांट के चिमनी में भी लाइट की व्यवस्था करनी है। झारखंड सरकार के तरफ से एक   फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था करनी है साथ ही मेडिकल फैसिलिटी के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करनी है। बताते चले की एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तरफ से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था पहले की जा चुकी है और दूसरी व्यवस्था झारखंड स्टेट गवर्नमेंट को करनी है। एलोरा हॉस्टल को भी हटाना है जिससे रनवे से बाउंड्री वॉल की लंबाई 75 मीटर से ज्यादा हो सके जो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन है। जानकार बताते हैं कि अगर एलोरा हॉस्टल पूरी तरह से हट जाएगा तो रनवे से आउटर बाउंड्री वॉल की लंबाई डेढ़ सौ मीटर तक हो जाएगी जो सुरक्षा के लिहाज से अच्छी है। बोकारो में कई सालों से सेल का हवाई अड्डा का विस्तारीकरण किया जा रहा है लेकिन बरसों बीत जाने के बाद यहां से हवाई उड़ान चालू नहीं होने के चलते अब इसको लेकर राजनीतिक तापमान भी बढ़ा हुआ है और नेताओं के बीच जुबानी जंग भी खूब देखने को मिल रही है। ऐसे में आज इलेक्ट्रिक विभाग की टीम के द्वारा एयरपोर्ट का दौरा किया गया और जल्द से जल्द लाइट लगाने की बात कही गई जिसको लेकर अब बोकारो के लोगों में आशा और विश्वास जगी है। देखना यह होगा की बोकारो हवाई अड्डा कब तक चालू हो पाता है या फिर यहां से हवाई उड़ान की आस में बैठे लोगो का सपना हवा हवाई हो

Read More

जातीय जनगणना से पहले लागू हो सरना धर्म कोड : मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झारखंड मुक्ति मोर्चा का बोकारो में एक दिवसीय धरना, केंद्र सरकार पर उदासीनता का आरोप बोकारो : मंगलवार को बोकारो जिला मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आयोजित एकदिवसीय विशाल धरना में राज्य सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड को लागू नहीं किया जाता, तब तक जातीय जनगणना नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने केंद्र सरकार पर आदिवासियों की धार्मिक पहचान की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा से पारित सरना धर्म कोड विधेयक को केंद्र के पास भेजे पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह आदिवासी समुदाय के प्रति केंद्र की उदासीनता को दर्शाता है। कार्यक्रम में चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. रतन मांझी और अन्य नेताओं ने भी सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द पहल नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में झामुमो नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। धरना में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जातीय जनगणना से पहले आदिवासियों को धार्मिक पहचान दी जाए।

Read More

कतरास में माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 112 वां स्थापना दिवस संपन्न,

कतरास।माहुरी वैश्य महामंडल गिरिडीह का 112 वां स्थापना दिवस समारोह माहुरी वैश्य नव युवक समिति के तत्वावधान में माहुरी समाज भवन कतरास में धूमधाम से मनाया गया।स्थापना दिवस पर कतरास माहुरी समाज के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।समारोह के पूर्व महिला समिति द्वारा मां मथुरावासिनी की पूजा-अर्चना की गयी।मौके पर केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव राजकुमार अठघरा,संजीत तर्वे, निर्णय लोहानी,आलोक कपिस्वे, माहुरी वैश्य मंडल कतरास के सचिव नीरज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, अजीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, रजनीश सेठ, विजय गुप्ता,सौरभ भदानी, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति के अध्यक्ष रौनक गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता,उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेनू सेठ, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सिप्पी गुप्ता, बबली गुप्ता, अर्चना गुप्ता, डबली गुप्ता, रुचि गुप्ता,चंचला तर्वे, आदि उपस्थित थे।

Read More

ऐतिहासिक, भव्य-दिव्य और अनुशासित आयोजन! सनातन राष्ट्र’ का हुआ सच्चा शंखनाद !– सनातन संस्था

कतरास।17 से 19 मई 2025 के बीच गोवा में सम्पन्न ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ एक ऐसा दुर्लभ आयोजन सिद्ध हुआ, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिकता, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की चेतना को अभूतपूर्व रूप से जाग्रत किया। यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक महोत्सव ‘न भूतो न भविष्यति’ की कहावत को साकार करता है। वास्तव में ‘सनातन राष्ट्र’ का प्रामाणिक शंखनाद हुआ है, ऐसा वक्तव्य सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक ने समारोपीय पत्रकार परिषद में दिया।श्री. वर्तक ने बताया कि गोवा के इतिहास में पहली बार भारत सहित 23 देशों से 30,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में इतना भव्य, आकर्षक और नियोजित कार्यक्रम आयोजित हुआ। अनेक विचारकों, प्राध्यापकों, उद्योगपतियों, संपादकों, लेखकों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों ने इसे ‘अद्वितीय’ बताया। समाज में इस प्रकार का महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित करने की तीव्र मांग उठ रही है। फोंडा, गोवा स्थित ‘पॅन अरोमा’ होटल में संपन्न पत्रकार परिषद में गोवा राज्य पूर्व चुनाव आयुक्त श्री. नारायण नावती, उद्योजक श्री. मनोज गावकर, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे, उद्यमी श्री. जयंत मिरिंगकर, ब्राह्मण महासंघ के श्री. राज शर्मा तथा गोमंतक मंदिर महासंघ के सचिव श्री. जयेश थळी उपस्थित थे।इस महोत्सव की विशेषताएं अत्यंत विलक्षण रहीं – ऋषियों और देवताओं के नाम से सुसज्जित ‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले नगरी’ की सर्जना; संत, व्याख्याता, लेखक और राष्ट्रहितैषियों की प्रभावशाली उपस्थिति; 30,000 लोगों के लिए उत्तम भोजन व्यवस्था; एक लाख श्रद्धालुओं को महाधन्वंतरि यज्ञ का प्रसाद; पंद्रह संतों की पावन पादुकाएं; क्षात्रतेज से ओतप्रोत शिवकालीन शस्त्रप्रदर्शन; भक्तिभावपूर्ण नृत्य व संगीत प्रस्तुति; सुचारू यातायात व्यवस्था के कारण स्थानीय जनजीवन पर कोई प्रभाव न पड़ना, इन सभी ने इस महोत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। महोत्सव के उत्तरार्ध में सम्पन्न ‘शतचंडी यज्ञ’ विशेष रूप से भारत-पाक युद्ध की स्थिति में भारतीय सेना की विजय हेतु किया गया। इस अवसर पर सनातन संस्था ने सेना सहायता हेतु ₹1,11,000 की राशि गोवा के मुख्यमंत्री श्री. प्रमोद सावंत को भेंट की। महोत्सव में संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले के पावन हस्तों से 4 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ‘हिंदू राष्ट्ररत्न’ सम्मान तथा 21 व्यक्तियों को ‘सनातन धर्मश्री’ सम्मान प्रदान किए गए। ‘सव्यासाची गुरुकुलम्’ की ओर से शिवकालीन युद्धकला का प्रदर्शन, हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा स्वसंरक्षण प्रात्यक्षिक और महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय द्वारा भक्ति संगीतोत्सव प्रस्तुत किया गया। इससे अनेक लोगों को प्रेरणा प्राप्त हुई। देश-विदेश से आए हज़ारों श्रद्धालुओं के कारण गोवा के मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा भी बढी, जिससे ‘स्पिरिचुअल टूरिज़्म’ को विशेष बल मिला। महोत्सव के माध्यम से यह संदेश सशक्त रूप से गया कि ‘गोवा भोगभूमि नहीं, अपितु योगभूमि है।’ इस सफल आयोजन में गोवा शासन, पुलिस प्रशासन, गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतें, पत्रकार, उद्योगपति तथा सेवाभावी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक और राष्ट्रहितैषी संस्थाओं के सहभाग के लिए हृदय से आभार। ‘शंखनाद’ की यह संकल्पना अब राष्ट्रभर में चेतना का संचार कर रही है। महोत्सव से ‘राष्ट्रीय एकता’, ‘भारतीयता’, ‘आध्यात्मिक ऊर्जा’, ‘सांस्कृतिक गौरव’ और ‘शौर्य’ का सशक्त उद्घोष हुआ। अनेक विशिष्ट व्यक्तियों एवं सामान्य नागरिकों ने इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने की मांग की जो इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है।

Read More

जबतक सरना धर्म कोड लागू नही होता तबतक जातीय जनगणना नहीँ होनी चाहिए : रतिलाल टूडू

धनबाद।झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशित कार्यक्रम के तहत झामुमों जिला समिति धनबाद द्वारा सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड को मान्यता दिलाने हेतु एक विशाल धरना कार्यक्रम धनबाद मुख्यालय के रणधीर वर्मा चौक किया गया।जिसमे वरीय नेता रतिलाल टूडू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। अपने सम्बोधन में श्री टूडू ने कहा कि जबतक सरना धर्म कोड लागू नही होता तबतक जातीय जनगणना नहीँ होनी चाहिए।भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पुरे देश में जातिगत जनगणना करवाने का निर्णय लिया गया है। किन्तु झारखण्ड सरकार द्वारा सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड विधेयक को झारखण्ड में दिनांक 11 नंवबर 2020 को एक विशेष सत्र आयोजित कर सर्वसम्मति से पारित किया गया था। झारखण्ड विधान सभा से उक्त प्रस्ताव को पारित कर राज्यपाल के माध्यम से केन्द्र के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया किन्तुआज लगभग 05 वर्ष उपरान्त भी सरना/अदिवासी अस्मिता और पहचान से जुडे इस विधेयक पर केन्द्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया। केन्द्र सरकार की यह चिर निंद्रा दर्शाती है कि आदिवासी समुदाय के प्रति भाजपा की क्या मानसिकता है। देश के 12 करोड़ आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड मान्य हो तभी झारखंड में जातीय जनगणना कराई जाय नहीं तो झामुमों इसका विरोध करती रहेगी। इससे पहले श्री टूडू सक्ति चौक स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो की विशालकाय प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए गाड़ियों की काफ़िला से सभा स्थल तक पहुंचे। इस विरोध सह धरना कार्यक्रम में जिले के सभी नेता अपने नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

Read More
Back To Top