जनता दरबार में उपायुक्त आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश धनबाद।दिनांक 30 मई 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।जनता दरबार में मुख्यतः रोजगार, चिकित्सा हेतु सहायता, मुहल्ले में नाली निर्माण कार्य, बिजली बिल, अतिक्रमण, निजी अस्पताल की मनमानी, पेंशन, जमीन विवाद संबंधी, सड़क निर्माण,सरकारी विद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण, तालाब खुदाई एवं जीर्णोद्धार, जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए। उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Read More

चिरकुंडा नगर संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रखंड, मंडल, पंचायत,एवं बुथ कमेटी का पुनर्गठन किया गया, साथ ही पांच अध्यक्ष बदले गए।

धनबाद। चिरकुंडा नगर के कालीधोरा में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जनसभा आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता शशि भूषण नाथ तिवारी ने किया तथा संचालन निशिकांत मिश्रा ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित हुए ।कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा वर्ष 2025 संगठन सृजन का वर्ष है कांग्रेस  संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड कमिटी, मंडल कमिटी , पंचायत कमिटी और बुथ कमिटी का पुनर्गठन किया जा रहा है पूर्व में जिले के पांच प्रखंड ,नगर, कांग्रेस अध्यक्ष बदले गए हैं जिसमे झरिया नगर ,कलियासोल प्रखण्ड, भूली नगर , केंदुआ करकेंद ,और चिरकुंडा नगर नगर कमिटी में बदलाव किया गया है । आवश्यकता अनुसार संगठन में सक्रियता के लिए और भी बदलाव किया जाएगा।  जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा संगठन में एससी, एसटी ओबीसी,और अल्पसंख्यक समुदाय को संगठन में पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कार्यकर्ता संगठन का जमींदार होता है जमीन पर कार्यकर्ताओ को ही काम करना पड़ता है प्रखंड नगर अध्यक्ष हों या जिलाध्यक्ष चौकीदार की तरह काम करना है। आज के सभा में मुख्य रूप से  एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी , जिला महासचिव संतोष राय,एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष जिया उल अंसारी, डी एन यादव निरसा अध्यक्ष,शशि भूषण नाथ तिवारी चिरकुंडा नगर अध्यक्ष,मनोज यादव निवर्तमान वार्ड पार्षद,राकेश सिंह,फैज आलम, सुरेश सिंह, रत्नेश वर्मा, विकास भगत, मनोज शर्मा,राम देव यादव,शमीम खान, सगीर, फहीम अहमद ,राजेश कंपन, बलराम प्रसाद, गैयूरुल हसन, कंचन,पप्पू राम,मनोज कुमार बाउरी समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Read More

धनबाद के नए उपायुक्त आदित्य रंजन से कांग्रेस नेता रणविजय सिंह मुलाकत कर गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी

धनबाद। धनबाद के नवनिर्मित उपायुक्त आदित्य रंजन जी से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह ने आदित्य रंजन जी को धनबाद उपायुक्त बनने पर गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं और बधाई दी।

Read More

बकाया वेतन मांग को लेकर गुरुवार रात से हड़ताल पर गए 108 एंबुलेंस कर्मचारी, मरीजों को होगी परेशानी

धनबाद। धनबाद में 108 एंबुलेंस चालक दो माह का बकाया वेतन समेत अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार की आधी रात से हड़ताल पर चले गए।इसकी घोषणा 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने 29 मई दिन में ही कर दी है। इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया. एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का असर सीधा असर जिले की स्वास्थ्य सेवा पर पड़ना तय माना जा रहा है. मालूम हो कि पहले ही उपायुक्त के माध्यम से एंबुलेंस चालकों ने बकाया नहीं मिलने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।मरीजों को होगी परेशानी बता दें कि सभी 108 एंबुलेंस चालक सहयोग फाउंडेशन, एजेंसी के अंतर्गत कार्यरत हैं. एंबुलेंस चालकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जायेगा. किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना या अन्य आपदा आने की स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा लोगों को प्राप्त नहीं हो पायेगी. मेडिकल कॉलेज से भी रेफर किये गये मरीजों को रिम्स या अन्य किसी सरकारी संस्थान ले जाने के लिए भी 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पायेगी.झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें इतने मरीज हर दिन उठाते हैं एंबुलेंस की सुविधाजानकारी अनुसार,वर्तमान में जिले में हर दिन लगभग 100 से ज्यादा मरीजों को 108 एंबुलेंस की सेवा प्रदान की जाती है. जिले के कई मरीजों को 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया जाता है. वहीं, रिम्स रेफर किये गये औसतन 10 से 15 मरीजों को रोजाना 108 एंबुलेंस की सेवा मिलती है।

Read More

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ,द्वारा  क्षेत्रिय अस्पताल में हल्ला बोल कार्यक्रम

कतरास। धनबाद कोलियारी कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया गया । श्रमिकों ने आज क्षेत्रिय अस्पताल गोविंदपुर क्षेत्र में हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया, उद्देश्य क्षेत्रीय अस्पताल का बॉउंड्री वॉल निर्माण, अस्पताल का मुख़्य द्वार, आकस्कमिक विभाग का निर्माण, सुलभ शौचालय का निर्माण, मरीजों के लिए अवश्यक दवाई की व्यवस्था, अस्पताल परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना, मरीजों के लिए RO पानी की व्यवस्था करना, क्षेत्रिय अस्पताल के परिसर में न्यू आकाशकीनारी डिस्पेंसरी, ABGC डिस्पेंसरी एवं क्षेत्रिय कार्यालय डिस्पेंसरी अवस्थित हैं इन सभी डिस्पेंसरियो के कमचारियों के लिये, रिकॉर्ड रखने के लिये अलमीराह, बैठने के लिए टेबल कुर्सी की वयवस्था करना। कार्यक्रम में उपस्थित श्री फूलचंद दशौधी (क्षेत्रिय अध्यक्ष) श्री सुशील कु सिंह (संचालन/ क्षेत्रिय सचिव) श्री नुनुमनी सिंह ( सांगठन मंत्री) दिलीप सिंह, पिनाकी मित्रा,(क्षेत्रिय सह सचिव), मंतोष तिवारी (शाखा सचिव), शैलेश कुमार तिवारी, विश्वनाथ महतो (फोरमेन), जितेन्द्र कान्दु, अजय नोनिया, एवं मात्री शक्ति उपस्थित थें ।

Read More

सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक ओपीडी में रहेंगे मौजूद – उपायुक्त

धनबाद।सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा मिलनी चाहिए। पैथोलॉजी भी पूरी तरह से कार्यरत होनी चाहिए। यहां पदस्थापित सभी चिकित्सक ओपीडी में मौजूद रहेंगे। चिकित्सक एवं स्पेशलिस्ट का माहवार रोस्टर तैयार करें। सभी के वेतन का भुगतान बयोमेट्रिक अटेंडेंस के अनुसार किया जाएगा।उपरोक्त निर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने गुरुवार को सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण को लेकर आयोजित बैठक में सिविल सर्जन को दिया।उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को बेहतर सेवा देना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। इसलिए एक सप्ताह में सदर अस्पताल में साफ सफाई, सुरक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं को लेकर सुधार नजर आना चाहिए। पैथोलॉजी के लिए जरूरी संसाधनों की पूर्ति कर पैथोलॉजी पूरी तरह से कार्यरत रहनी चाहिए। अस्पताल के हर उपकरण सुचारू रूप से चलने चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक एवं कर्मी अपने कर्तव्य का सर्वोत्तम तरीके से पालन करें। कर्मी औपचारिक वस्त्रों (फॉर्मल ड्रेस) में आएं। चिकित्सक एवं कर्मी समय पर अस्पताल पहुंचे। सभी विभागों के बाहर नेम प्लेट लगाएं। स्टोर रूम में पर्याप्त मात्रा में अच्छी कंपनी की दवाइयां रखें। बैठक के दौरान उपयुक्त ने सदर अस्पताल के सुदृढ़ीकरण और जरूरी संसाधनों की पूर्ति के लिए सुझाव मांगे। साथ ही अगस्त महीने तक सदर अस्पताल में 1000 ओपीडी एवं 500 सर्जरी करने का निर्देश दिया।बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पियूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रतापन, नोडल डॉ संजीव कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन के अलावा सदर अस्पताल के सभी कर्मी मौजूद थे।

Read More

 बेटियों का जलवा कायम, बेरमो की राजलक्ष्मी बनीं जिला टॉपर ।

बेरमो – जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेरमो कोयलांचल के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। बोकारो जिला में टाप तीन में तीनों बच्चे बेरमो कोयलांचल के हैं, जिसमें दो छात्राएं हैं। जिले के 95.78 विद्यार्थी सफल रहे और बोकारो जिला राज्य में छठे स्थान पर रहा। कार्मल हाई स्कूल बोकारो थर्मल की छात्रा राज लक्ष्मी जिला टॉपर बनी है। राजलक्ष्मी ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गणित और विज्ञान में 99 अंक, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक तो हिंदी में 92 और संस्कृत में 91 अंक प्राप्त किए हैं । वहीं, हाई स्कूल तारानारी की छात्रा स्वीटी कुमारी 96 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड जिला टॉपर बनी है। उसे संस्कृत में 99, गणित में 98, हिंदी और सामाजिक विज्ञान में 95, अंग्रेजी में 93 और विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए हैं। होसिर उच्च विद्यालय के छात्र अनिकेत प्रसाद 95.80 प्रतिशत अंक लाकर थर्ड जिला टॉपर बने। उसे अंग्रेजी में 98, गणित और सामाजिक विज्ञान में 96, विज्ञान में 95, हिंदी में 94 और संस्कृत में 89 अंक मिले हैं। राजलक्ष्मी के पिता मनोज कुमार हजारीबाग जिला में एक सर्फ कंपनी में सप्लाई कर्मी हैं। राजलक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा को लेकर उसने अलग से किसी प्रकार के ट्यूशन का सहारा नहीं लिया और खुद से ही तैयारी की। स्कूल में पढ़ाई के बाद उसका रिविजन कई बार घर पर किया, खासकर गणित और विज्ञान के सवालों को बेहतर तरीके से समझने के बाद ही उसका उत्तर लिखा। राजलक्ष्मी बोकारो थर्मल में ही अपनी मां और दादा के साथ रहती है। उनके पिता हजारीबाग में काम करते हैं। राजलक्ष्मी का लक्ष्य आगे चलकर इंजीनियरिंग करने के साथ सिविस सर्विसेज में जाना है। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान मोबाइल से दूर रही। बताया कि ईमानदारी के साथ मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी। गणित और विज्ञान के सूत्र रटने से बेहतर है उसे समझना। इससे आसानी से सवालों का हल कर सकते हैं।

Read More

डीवीसी चंद्रपुरा में विक्रेता जागरूकता बैठक संपन्न ।

डीवीसी के उत्थान में विक्रेताओं की भूमिका अहम : पीके मिश्रा  चंद्रपुरा । दामोदर घाटी निगम,  चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के प्रशिक्षण केंद्र में डीवीसी विक्रेता जागरूकता बैठक मंगलवार की देर शाम संपन्न हो गया । इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक पवन कुमार मिश्रा ने उपस्थित वेंडर के कार्यकलापों की सराहना की और कहा कि डीवीसी की उन्नति में इन सबों की भूमिका अहम है। विकट परिस्थिति में भी ये सभी डीवीसी के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं । कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि इनके बिना हमारा काम काफी कठिन हो जाता है । उन्होंने कहा कि काम के दौरान हम लोगों के बीच कभी – कभी नोक झोंक भी होता है , फिर भी ये लोग डीवीसी के काम को अपना काम समझ कर करते हैं।  उन्होंने डीवीसी विक्रेता जागरूकता बैठक 2025 में व्यापार सहयोगियों का स्वागत किया और नई समस्याओं का समाधान कर काम में पारदर्शिता लाने के लिए कई सुझाव दिए।  वेंडर द्वारा किए गए प्रश्नों का जवाब सही तरीके से दिया गया और समस्या का समाधान भी बताया गया । इस अवसर पर उप महाप्रबंधक दीपक कुमार, राजीव रंजन ओझा, राजीव रंजन कुमार, दिलीप कुमार,  राजीव कुमार , रंजीत कुमार चौबे,  एल पी गुप्ता  वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार, कंचन स्मिता टोप्पो , सत्येंद्र कुमार, दीपक मंडल, अभिमन्यु कुमार सिंह आदि शामिल हुए ।  ब्रिज विभूति विलोचन ने इस कार्यक्रम में लोगों को विस्तृत जानकारी दी । श्रीमती निशा कुमारी ने समारोह का संचालन किया । राजीव रंजन कुमार,अंशुमान अनुतोष एक्का, विनोद बरूरी ने विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया और उपस्थित वेंडर को हर समस्या का समाधान बताया । इस अवसर पर प्रदीप कुमार, रंजन कुमार , वेंडर  कुंदन टुडू , श्रीचंद वास्के , प्रवीण कुमार सिंह , बीके सिंह , सोहनलाल श्रीवास्तव , के  एल प्रसाद,  जगन्नाथ मुंडा आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया।

Read More

डीवीसी चंद्रपुरा  प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे  स्वच्छता पखवाड़ा के तहत  स्वच्छता कर्मियों को उपलब्ध कराया अंग वस्त्र।

डीवीसी चंद्रपुरा  प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे  स्वच्छता पखवाड़ा के तहत  स्वच्छता कर्मियों को उपलब्ध कराया अंग वस्त्र। पॉलीथिन और प्लास्टिक का बहिष्कार करें,  थैला लेकर बाजार जाएं , तभी स्वच्छता अभियान होगा कारगर : विजया नन्द शर्मा चंद्रपुरा । दामोदर घाटी निगम चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र  प्रबंधन द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को स्वच्छता कर्मियों को अंग वस्त्र का वितरण किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री विजया नन्द शर्मा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरुकता जरूरी है। लोग घर से थैला लेकर बाजार जाएं और पॉलिथीन का बहिष्कार करें । प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाए । उन्होंने कहा कि पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग हमारे मानव जाति सहित अन्य जीव जंतुओं के लिए भी घातक है । इसे हर हाल में सभी लोगों को अस्वीकार करना होगा । उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन का सामान का उपयोग किसी भी कीमत में नही करें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का उपयोग अवश्य उपयोग करें।  इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  डॉक्टर डीसी पांडेय ने लोगों से अपील किया कि वे स्वयं, घर और कार्य स्थल की स्वच्छता पर हमेशा सकारात्मक नजर बनाए रखें । वरिष्ठ महाप्रबंधक अविजीत घोष ने लोगों से अपील किया कि वे स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहे। उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ओझा ने मानव जीवन में स्वच्छता को सर्वोपरि बताया और कहा कि हमारे देश में महाकुंभ मेला जैसे भव्य आयोजन की सफलता में स्वच्छता कर्मियों की ही अहम भूमिका रही । हम सभी मिलकर अपने घर, शरीर और कार्य स्थल को स्वच्छ रखकर ही स्वस्थ रह सकते हैं । वरिष्ठ प्रबंधक कंचन स्मिता टोप्पो ने कहा कि डीवीसी में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मी के सहयोग से हम चंद्रपुरा के कॉलोनी और प्लांट क्षेत्र को स्वच्छ वातावरण दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की किसी भी समस्या का समाधान के लिए सभी अधिकारी मुस्तैद है । उन्होंने स्वच्छता कर्मियों  के कार्यकलाप  की प्रशंसा की और कहा कि डीवीसी को स्वस्थ रखने में इनकी अहम भूमिका है   समारोह का संचालन प्रबंधक राजकुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक मोहम्मद उमेर सहित कई डीवीसी के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नंदघर, बांधडीह में माहवारी स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया

बोकारो,: मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर, वेदांता लिमिटेड की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने नंदघर, बांधडीह में एक विशेष माहवारी स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी जानकारी देना, स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मासिक धर्म जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर चर्चा की और सक्रिय रूप से अपनी जिज्ञासाएं साझा की. जिससे यह स्पष्ट हुआ कि समाज में अब इस महत्वपूर्ण विषय पर संवाद की आवश्यकता को समझा जा रहा है।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी सभरवाल, मुख्य गुणवत्ता अधिकारी, ईएसएल स्टील लिमिटेड रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा: “मासिक धर्म स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह सम्मान और सशक्तिकरण से भी जुड़ा हुआ है। इस जागरूकता सत्र के ज़रिए हमारा उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना और मासिक धर्म के अनुकूल समाज के निर्माण की दिशा में योगदान देना है। आज चुप्पी तोड़ने से कल का समाज अधिक स्वस्थ और समावेशी बनेगा।” सत्र में सरकारी स्वास्थ्य टीम की काउंसलर, श्रीमती आभा कुमारी ने भी भाग लिया। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, व्यवहार और मिथकों पर खुलकर बात की। उनके संवादात्मक सत्र में महिलाओं और लड़कियों ने अपने सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और व्यावहारिक उत्तर दिया। सत्र के समापन पर उपस्थित सभी महिलाओं और किशोरियों को नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए, ताकि वे स्वच्छता बनाए रखने के लिए सही संसाधनों का उपयोग कर सकें।यह पहल ईएसएल स्टील लिमिटेड के सामुदायिक कल्याण और महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी अपने CSR कार्यक्रमों के माध्यम से समावेशी विकास और सामाजिक जागरूकता को निरंतर बढ़ावा दे रही है।  ईएसएल स्टील लिमिटेड के बारे में: ईएसएल स्टील लिमिटेड, वेदांता समूह की एक प्रमुख इकाई, झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी गांव में स्थित है। यह 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) क्षमता का एकीकृत इस्पात संयंत्र संचालित करता है, जो पिग आयरन, बिलेट्स, टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन करता है। कंपनी गुणवत्ता, सतत विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के उच्च मानकों का पालन करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उत्पाद प्रदान करती है।

Read More
Back To Top