झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बाघमारा प्रखण्ड समिति के नवगठित टीम को किया गया सम्मानित

राजगंज।बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत राजगंज इंटर कॉलेज राजगंज में मंगलवार को बाघमारा प्रखण्ड के नवचयनित अध्यक्ष धीरेंद्र रवानी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियो का सम्मान समारोह अयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्यरूप से टुंडी विधायक सह विधानसभा के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो एवं वरीय नेता रतीलाल टुडू शामिल होकर नवचयनित प्रखंड समिति के पदाधिकारी को माला पहनाकर सम्मानित किया।मौके पर विधायक ने नवचयनित पदाधिकारी को संगठन के सिद्धांतों को बारीकियों से अवगत कराते हुए नए पुराने साथियों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन चलाने की सलाह दी। वहीँ वरीय नेता रतिलाल टूडू ने कहा कि आपकी जिमेवारी बड़ी है,आपलोगों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का दायित्व पार्टी ने आपको दिया है इसका सुचारू रूप से निर्वाहन आपको करना होगा।नई प्रखंड कमेटी के स्वरूप में अध्यक्ष- धीरेंद्र रवानी,उपाध्यक्ष -अर्जुन भुईया,मोहम्मद आजाद अंसारी, सुरेश महतो ,रंजीत महतो ,बासुकीनाथ त्रिगुनईत सचिव- मंनसा राम मुर्मूसह सचिव – सज्जाद अंसारी,राजू कुमार शर्मा,टेकलाल गोप,विजय महतो,सीताराम तुरीसंगठन सचिव -उत्तम कुमार महतो ,विजय कुमार महतो ,एहसान अंसारी,कोषाध्यक्ष -पंकज कुमार दिनकरको नई जिमेवारी दी गई है। इस कार्यक्रम में संयोजक मंडली सदस्य मनोज कुमार महतो,प्रफुल मंडल,गोविंद महतो ,सुबोध महतो,रविंद्र महतो,संजय रजवार, महावीर हंसदा ,विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, विनोद राय, प्रदीप मुर्मू ,शनिचर टुडू,वकील अन्सारी दिलीप हेम्ब्रम सहित कई कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे ।

Read More

धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में श्री आदित्य रंजन ने किया पदभार ग्रहण

जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता – उपायुक्त धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने मंगलवार को धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर उपायुक्त ने पदभार संभाला। निवर्तमान उपायुक्त ने नए उपायुक्त को शुभकामनाएं दी।पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही कहा कि जिले की जो समस्याएं सामने आएंगी उसका इमानदारी पूर्वक समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।वहीं निवर्तमान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा। धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। साथ ही कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किए। मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही। उसके समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाए। इसके बाद उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया।इस अवसर अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

धनबाद कांग्रेस मुख्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाया गया

धनबाद।दिनांक 27/5/25 को पूर्वाहन 11:00 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी में में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष का धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी श्री संतोष कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के तैल्य चित्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा फूल माला एवं माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए कृषि, शिक्षा, चिकित्सा के साथ भारत को मजबूत आर्थिक एवं औद्योगिक विकास किया नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। विचार गोष्ठी को संबोधित करने वाले में सर्वश्री राजेश्वर सिंह यादव सुंदर प्रसाद यादव, नवनीत नीरज ,कुमार गौरव अध्यक्ष युवा कांग्रेस ,बृजनंदन प्रसाद गुड्डू खान ,बबलू दास ,नवीन पासवान ,बंटी दास ,रमेश राय, अरविंद कुमार सैनी, विनोद यादव ,आशीष सिंह महेंद्र पासवान प्रमोद यादव ,बिट्टू सिंह ,सुरेश प्रसाद ,विनोद प्रसाद यादव ,रंजीत महतो, खुर्शीद खान, राजू कालिंदी, हारुन अंसारी, संजय कुमार,मधुसूदन सिंह चौधरी, सहित सैकड़ो कांग्रेस कमी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एमबीए छात्रों के लिए औद्योगिक दौरे का आयोजन किया

बोकारो, 27 मई 2025: ईएसएल स्टील लिमिटेड, जो वेदांता लिमिटेड की सहायक कंपनी है, ने विनोबा भावे कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए छात्रों के लिए एक पर्यवेक्षित औद्योगिक दौरे का आयोजन किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को स्टील निर्माण प्रक्रिया और प्लांट में अपनाई जा रही सुरक्षा प्रणालियों की व्यावहारिक जानकारी देना था। इस दौरे में 45 छात्र और 3 संकाय सदस्य शामिल हुए। शुरुआत सुरक्षा परिचय और वीडियो ब्रीफिंग से हुई, जिससे प्रतिभागियों को संयंत्र के सुरक्षा प्रोटोकॉल से अवगत कराया गया। इसके बाद छात्रों को बार रॉड मिल और वायर रॉड मिल सहित प्रमुख उत्पादन इकाइयों का दौरा कराया गया। सभी को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) उपलब्ध कराए गए, जो सुरक्षा के प्रति ईएसएल की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल ईएसएल के शैक्षणिक संस्थानों के साथ मजबूत जुड़ाव और शिक्षा व उद्योग के बीच की खाई को पाटने के सतत प्रयासों का हिस्सा है। इस तरह के औद्योगिक दौरों के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य भावी पेशेवरों में उद्योग के लिए तैयार रहने की मानसिकता को बढ़ावा देना है। ईएसएल स्टील लिमिटेड के प्रवक्ता श्री संजय कुमार, हेड – स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट, ईएसएल स्टील लिमिटेड ने कहा: “हम मानते हैं कि भविष्य की प्रतिभाओं को वास्तविक दुनिया का अनुभव देना बेहद जरूरी है। ऐसे औद्योगिक दौरे न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें मुख्यधारा के उद्योगों में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।” ईएसएल स्टील लिमिटेड के बारे में: ईएसएल स्टील लिमिटेड झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी गाँव में स्थित है। यह 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाला ग्रीनफील्ड एकीकृत स्टील प्लांट है। कंपनी पिग आयरन, बिलेट्स, टीएमटी बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन करती है। अत्याधुनिक तकनीक और पर्यावरण-सुरक्षा मानकों के साथ, ईएसएल उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ स्टील समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है ।

Read More

दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले “देवनद दामोदर महोत्सव” पर विस्तृत चर्चा

विधायक सरयू राय ने परिषदन भवन, बोकारो में रखी अपनी बातें बोकारो ‘  गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन के बैनर तले परिषदन भवन, बोकारो में देवनद दामोदर महोत्सव को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंदोलन के प्रणेता एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक मा. सरयू राय ने की।श्री राय ने बताया कि वर्ष 2004 से नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के उद्देश्य से देवनद दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोहरदगा जिले के चल्हापानी स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल से लेकर धनबाद के पचेत डैम तक कुल 43 स्थानों पर नदी पूजन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई जाती है।श्री राय ने बताया कि बोकारो जिला दामोदर नदी के प्रवाह क्षेत्र का सबसे बड़ा हिस्सा है और यहां कुल 25 केंद्र अभियान के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष मा. राज्यपाल महोदय को तेलमचो केंद्र के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है और उनकी सहमति मिलने की संभावना है।इस अवसर पर श्री राय ने चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया और उसके एश पाउंड से संबंधित विषयों पर सुझाव दिए, जिससे दामोदर नदी को प्रदूषण से मुक्त रखा जा सके।कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार सम्मेलन में आंदोलन से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री प्रवीण कुमार सिंह,  सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, श्रवण कुमार सिंह, शिव कुमार श्रीवास्तव, ललित कुमार सिन्हा, कौशल कुमार राय, कृष्णा राय, महेंद्र सिंह, रामटहल सिंह, अशोक जगनानी, सुनील सिंह, गौरीशंकर सिंह, रामाधार सिंह यादव, अरविंद कुमार सिन्हा, अभय कुमार मुन्ना, सुबोध सिंह, पंकज राय, करमचंद गोप आदि शामिल थे।

Read More

बलियापुर और तीसरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी

धनबाद।बलियापुर झामुमो प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बलियापुर और तीसरा थाना क्षेत्र में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  परघा गांव में हुई बैठक में अवैध कारोबार के कारण बदनाम हो रही राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने पर चर्चा की गई।पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक साजिश के तहत राज्य सरकार और जिला प्रशासन को बदनाम करने की नीयत से कुछ भ्रष्ट पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में कोयला, लोहा, बालू आदि खनिज पदार्थों का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इससे सरकार बदनाम हो रही है और पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।आंदोलन की चेतावनीप्रखंड सचिव निर्मल रजवार ने बताया कि झामुमो प्रखंड कमेटी बलियापुर इसके विरुद्ध धरना-आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगीबैठक में मौजूद रहे कई नेताबैठक में श्रीदाम रजवार, त्रिलोचन महतो, विजय महतो, राजेंद्र हेंब्रम, बबलू सोरेन, गणेश टुडू, पिंटू हसदा आदि मौजूद थे। सभी ने अवैध कारोबार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

Read More

कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

धनबाद।बलियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में कृषकों के मशरूम उत्पादन पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का  समापन हो गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब दो दर्जन किसान शामिल हुए, जिसमें आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी थीं।कृषि वैज्ञानिकों ने दी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने मशरूम उत्पादन के वैज्ञानिक तरीके की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, मशरूम के विभिन्न प्रभेदों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कृषकों को मशरूम के उपयोग, जैसे मशरूम अचार, मशरूम पाउडर, मशरूम पापड़, और मशरूम बड़ी बनाने के तरीके भी बताए गए।मुख्य अतिथि का संबोधन शिविर के समापन के मौके पर बलियापुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार गौतम मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने कृषकों को संबोधित करते हुए मशरूम उत्पादन को आय का बेहतर स्रोत बताया और कृषकों को आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया।कृषि वैज्ञानिकों की उपस्थिति मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. देवकांत प्रसाद, डॉ. सीमा सिंह, रमन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, देवप्रकाश शुक्ला, मनी रजक आदि मौजूद थे। सभी ने कृषकों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए इस व्यवसाय को अपनाने की सलाह दी।

Read More

रेल पथ निर्माण से विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज होगा : विस्थापित संघर्ष समिति

डुमरी बिहार में हुई बैठक, चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय गोमिया : विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस-ललपनिया की एक अहम बैठक डुमरी बिहार में समिति के नेता लखन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में वे लोग शामिल हुए, जो डुमरी बिहार से टीटीपीएस-ललपनिया तक रेल पथ निर्माण के दौरान विस्थापित हुए थे। समिति के सचिव श्याम सुंदर महतो ने अब तक हुए संघर्षों और कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में जब सरकार रोजगार के अवसरों को खत्म कर रही है और ठेका मजदूरों की बहाली हो रही है, तब विस्थापितों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि विस्थापित संघर्ष समिति बीते तीन दशकों से संघर्ष की मिसाल कायम कर रही है। सीटू के जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि तीन दशक बीत जाने के बाद भी विस्थापितों को नियोजन और सुविधाओं से वंचित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब मजदूरों, किसानों और विस्थापितों को मिलकर संयुक्त आंदोलन करना होगा। राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन की कार्य योजना तैयार की जाए और यदि जरूरत पड़ी तो गोमिया के विस्थापितों और युवाओं को भी इस संघर्ष में जोड़ा जाएगा। बैठक को किसान नेता विनय महतो, पूरन मांझी, भीम महतो, राजेंद्र प्रजापति और फूलचंद हेंब्रम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर मनोज महतो, राजेश महतो, हरि प्रजापति, नरेश यादव, रोहित महतो, अरविंद महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Read More

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध के सहायक अध्यापक ओमशंकर रजक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, पद से हटाए गए

बोकारो :  गोमिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड प्राधिकार समिति की बैठक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांध के सहायक अध्यापक ओमशंकर रजक को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पद से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। यह कार्रवाई झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 की कंडिका 11(iii) के तहत की गई है।जानकारी के अनुसार, बोकारो उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला कार्यकारिणी समिति, समग्र शिक्षा अभियान की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रखंड प्राधिकार समिति को पत्रांक 637 के माध्यम से निर्देशित किया गया था। इसमें सहायक अध्यापक ओमशंकर रजक के विरुद्ध प्रशासनिक-सह-अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई थी।इस निर्णय के बाद ओमशंकर रजक को सहायक अध्यापक के पद से पदमुक्त कर दिया गया है। बैठक में पंचायत एवं प्रखंड प्रशासनिक समिति द्वारा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया गया।

Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर मातृ सम्मेलन‌ आयोजन किया गया

बाघमारा।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बाघमारा में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं की सहभागिता रही। आगंतुक अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए डाॅ.पूजा ने कहा समाज की दिशा और दशा मातृ शक्ति के द्वारा निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई वह भारत की एक ऐसी वीरांगना है, जो साहस, त्याग और समर्पण की देवी हैं। भारत भूमि वीरांगनाओं की भूमि है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की वीरांगनाओं का एक अच्छा उदाहरण है।धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शायदा सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई वह व्यक्तित्व है, जिनके बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। हमें उनके चरित्र को आत्मसात करना चाहिए। माताएं ही हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का पोषण तथा संवर्धन करती हैं।विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार ने आशीर्वचन देते हुए कहा माताएं अपने घर का दायित्व पूर्ण कर समाज के लिए एक स्वस्थ नागरिक का निर्माण करती है। वे परिवार की रीढ़ होती है। माता ही अपने शिशुओं को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन से सींचकर उन्हें इस योग्य बनाती है कि वह विकसित भारत का निर्माता बने।

Read More
Back To Top