पेटरवार में आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम आयोजन के अंतर्गत आम उत्सव मेला का किया गया आयोजन

पेटरवार : पेटरवार  पंकज –  पेटरवार (मनरेगा) महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम आयोजन के अंतर्गत आम उत्सव मेला पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत स्थित गागी हॉट पोस्ट ऑफिस के निकट में लगाई गई। आम बागवानी उत्पादन सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कोह पंचायत,चरगी पंचायत, मायापुर पंचायत, ओरदाना पंचायत (भदवा जारा),सदमा कला पंचायतों से गुलाब खास, तोतापुरी, मल्लिका सहित विभिन्न प्रकार के आमों का इंस्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया गया।वही इंस्टॉल में सदमा कला पंचायत के किसान विजय मुर्मू के द्वारा लाया गया आमों को काफी पसंद किया और लोगों ने खरीदारी भी की। किसानों ने कहा कि आम से अच्छी खासी कमाई हो जाती है।  वहीं पेटरवार प्रखंड के 23 पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी आम बागवानी योजना में विभिन्न प्रजाति के आम के पौधे लगाए गए है। मनरेगा कि यह योजना किसानों के लिए लाभदायक योजना हुआ। लगभग 756 एकड़ भूमि में लाभुकों को आम बागवानी योजना से लाभान्वित किया गया।यह योजना किसान लाभुकों को रोजगार से जोड़ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया। आम बागवानी के जरिए बंजर और पथरिली पड़ी भूमि में लगाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया।अगर  आम बागवानी में प्रकृति आपदा के कारण क्षति होता। उसकी जगह फिर से नए पौधे लगाए गए हैं।पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी आम बागवानी योजना है।आम की बागवानी काफी लाभप्रद योजना है। तीन सालों तक देखभाल करें तो इसका लाभ मिलने लगेगा। बागवानी में तीन साल पहले जिन्होंने आम के पौधे लगाये गये हैं, उन आमों के पेड़ों में आम फलने से, लाभुको में काफी खुशी हैं। यहां के आम कुछ सालों में दूसरे प्रदेशों में भी निर्यात होने लगेंगे। इससे किसान लाभान्वित होगें। प्रखंड के बीपीओ प्रमोद शर्मा ने कहा  कि आम बागवानी से कई फायदे हैं, जिसमें इमारती पेड़ के अलावा बागवानी के अंदर खाली पड़ी भूमि में लाभुक के द्वारा साग सब्जी का भी उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस मोके पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, चरगी मुखिया रानी मुर्मू, सदमा कला पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, समाजसेवी मुमताज अंसारी, रितेश कुमार सिन्हा, लालदेव महतो, सुनील दास गुरु, भुनेश्वर महतो, रंजीत महतो, अशोक रजवार, शाजिद हुसैन, मनोज कुमार मुर्मू, तबस्सुम, प्रेमचंद बास्के, संदीप कुमार, दिनेश किस्कु, नरेश हेंब्रम जुगल किशोर भोक्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

06 जून को तेनुघाट में भारतीय रेड क्रास के द्वारा रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन—- मुकेश मछुआ

 पेटरवार : पेटरवार बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देशानुसार आगामी 06 जून को तेनुघाट (बेरमो) के सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने दी और आगे बताया कि उपायुक्त महोदय ने आमजनों से आगे बढ़ कर रक्त दान करने का अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर आज भी लोगों के मन में कई सारी गलत धारणाएं मौजूद हैं। ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि रक्तदान करने से कमजोरी आ जाती है, जों कि पूरी तरह से गलत धारणा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान यह प्रमाणित कर चुका है कि रक्त दान करने से शरीर और भी ऊर्जावान होता है। रक्तदान कई मायने में शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने का बेहतर उपाय है। रक्तदान हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है। रक्तदान सही मायने में जीवनदान देने जैसा है। जिंदगी में हम कई बार समय पर खून नहीं मिलने की समस्या से प्रभावित होते हैं, ऐसे में हम सभी स्वस्थ लोगों का दायित्व बनता है कि समय-समय पर रक्तदान करते रहें ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।

Read More

अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर ।

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया एवं बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से सटे करमटीया में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ एक बार फिर से प्रशासन का बुलडोजर चला और करमटीया क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के  रखे गए लगभग दो टन कोयला को जब्त किया । गोमिया थाना एवं बोकारो थर्मल थाना के सीमावर्ती क्षेत्र करमटिया में सीसीएल  पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया । बंद कोलियरी में अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जाता था जो प्रशासन ने उस रेटहोल को जेसीबी मशीन की मदद से बंद कर दिया है । वहीं बोरा में भरा करीब दो टन कोयला भी जप्त किया गया। मौके पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार सहित सीसीएल अधिकारी गण उपस्थित थें।

Read More

रोटरी क्लब चास ने विधालय को पानी टंकी उपलब्ध कराई।

रोटरी क्लब चास द्वारा चास स्थित राम रुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय को पानी टंकी प्रदान की। बोकारो। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने कहा विद्यार्थियों को शुद्ध जल उपलब्ध हो सके इसलिए विद्यालय को टंकी उपलब्ध कराई गई है। बिनोद ने कहा की इससे जल के महत्व के प्रति बच्चे जागरूक होंगे।विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने क्लब के प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। संतोष कुमार ने कहा की इससे न केवल छात्रों को सुविधा मिलेगी बल्कि उनके अंदर स्वच्छता और सेवा की भावना उत्पन्न होगी। संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ की दैनिक जल आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगी। बैद ने कहा कि स्कूल अब विद्यार्थियों के लिए जल संग्रहित कर      रोटरी क्लब चास के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा की सामाजिक दायित्व के तहत विद्यालय को पानी की टंकी उपलब्ध कराई गई है। मुकेश ने कहा कि रोटरी क्लब चास आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर कुमार अमरदीप, धनेश बंका, ललिता चोपड़ा,रितु अग्रवाल के अलावा विद्यालय के डॉ संतोष कुमार, डॉ हरे कृष्णा, अजीत कुमार दास, महेश महतो, डॉ रवि भूषण,उमाशंकर विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।।

Read More

अनुसेवक के निधन पर शोक सभा का आयोजन

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पूर्वी टुंडी में कार्यरत अनुसेवक स्वर्गीय श्री शिबू मरांडी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रख कर सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व. श्री शिबु मराण्डी एक कर्मठ, अनुशासन प्रिय एवं व्यवहार कुशल अनुसेवक थे। उनका संबंध पदाधिकारियों एवं सह कर्मियों के साथ बहुत ही अच्छा रहा।अनुसेवक स्वर्गीय श्री शिबु मराण्डी का 29 मई को ईलाज के दौरान धनबाद के एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही सम्पूर्ण समाहरणालय परिवार मर्माहत हो गया। शोक सभा में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पियूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, शांतनु सरकार, सुशील सिन्हा, सुबोध कुमार, राजकुमार, असलम परवेज, प्रशांत झा, कनक कुमारी सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।।

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्टीयरिंग सह मोनिटरिंग कमिटि की बैठक सम्पन्न

एक माह में जिला के विभिन्न विद्यालयों में 500 पौधा लगाने का दिया गया निर्देश धनबाद।दिनांक 30 मई 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मोनिटरिंग कमिटि की बैठक समाहरणालय सभागार में की गई।बैठक के दौरान पीएम पोषण योजना अंतर्गत प्रति कार्य दिवस को विद्यालय प्रधान द्वारा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर पर भेजे जा रहे एसएमएस की समीक्षा की गई। साथ ही विद्यालय में पोषण वाटिका निर्माण से संबंधित समीक्षा की गई। जिसमें पोषण वाटिका के अंतर्गत विद्यालयों में लक्ष्य के अनुरूप पौधे लगाने हेतु उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर विभिन्न विद्यालयों में 500 पौधा लगाने का कार्य सुनिश्चित करें।इस दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 में प्रथम त्रैमास हेतु जिला स्तर में उपलब्ध फल /अंडा मद राशि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी छात्र-छात्राओं को अंडा एवं फल निश्चित तौर पर उपलब्ध कराएं। साथ ही पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना से आच्छादित धनबाद के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सह सहायिकाओं से संबंधित विवरणी उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने प्रपत्र एक एवं प्रपत्र दो को पूरा कर जल्द से जल्द सभी सहायिकाओं को योजना से आच्छादित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार समेत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहें।

Read More

बोकारो एसपी ने किया कसमार थाना का औचक निरीक्षण

जनता से अच्छे संबंध बनाने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश कसमार : शुक्रवार को बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा कसमार थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने पुलिस कर्मियों से जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने अवैध धंधों पर सख्त रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी कदम उठाने का भी निर्देश दिया।इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस सेवा को बेहतर बनाना और स्थानीय स्तर पर शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया।

Read More

 पूर्वी टुंडी में मृतक महिला के आश्रित को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ

धनबाद।पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के मोहलीडीह पंचायत अन्तर्गत पंडुआ-बेजडा़ की मृतक महिला के आश्रित को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत गुरुवार को एसबीआई पोखरिया के द्वारा दो लाख रुपए का चेक सौंपा गया।मृतक महिला के आश्रित को मिला लाभविदित हो कि पंडुआ-बेजडा़ की महिला भादू महताईन की मौत बिजली करंट लगने से 6 नवम्बर 2023 को हो गई थी। शाखा प्रबंधक केशव सिन्हा ने बताया कि मृतका ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 436 रु का बीमा करवाया था। उक्त योजना के तहत ही आज उनके आश्रित बेटे मनोज महतो को यह लाभ मिला और यह चेक सौंपा गया।शाखा प्रबंधक की अपील शाखा प्रबंधक ने अन्य खाताधारकों को भी उक्त योजना के साथ-साथ दुर्घटना बीमा का लाभ लेने की अपील की, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी होने पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

Read More

लीज होल्ड एरिया में ही डंप करें ओबी – उपायुक्त

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त को जानकारी मिली कि ओवर बर्डन (ओबी) को लीज होल्ड एरिया से बाहर डंप किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड को अपने लीज होल्ड एरिया में ही ओबी डंप करने का निर्देश दिया।साथ ही सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं बीसीसीएल के संबंधित एरिया मैनेजर को हर 15 दिन में बैठक करने का निर्देश दिया।बैठक में माइनिंग इंस्पेक्टर ने खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व में हुए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन, कोल कंपनियों को निर्गत विभिन्न पत्र एवं बैठकों की कार्यवाही के माध्यम से जारी निर्देशों का अनुपालन, जिला अंतर्गत खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के संबंध में प्राप्त पत्रों की कार्रवाई, उसके रोकथाम हेतु टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद उपायुक्त ने खनिजों के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन को रोकने के लिए सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के द्वारा कोयले के अवैध खनन के विरुद्ध की गई छापामारी, अवैध खनन के हॉटस्पॉट, अवैध खनन स्थल पर की गई डोजरिंग पर पीपीटी के माध्यम से प्रकाश डाला गया। बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पियूष सिन्हा, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, बीसीसीएल के पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

 बारिश में कच्चे मकान गिर जाने से दिव्यांग महिला शांति देवी हो गई बेघर

बोकारो क्षेत्र में पिछले 3-4 दिनों से रुकरुक हो रही बारिस के कारण बुंडू पंचायत के गागी मठ टोला में रहनेवाली दिब्यानग महिला शांति देवी का कच्चे मकान का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया है।  मकान गिर जाने के कारण महिला पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। महिला को सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलनेवाली पेंशन से अपना घर चलाती है। टूटे हुए मकान के अलावे दूसरा कोई आश्रय नही रहने से मजबूर दिब्यानग महिला उसी मकान में रहने को विवश कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके पूर्व कच्चे जर्जर मकान को देखकर तत्कालीन बीडीओ के द्वारा अम्बेडकर आवास देने का आश्वाशन दिया गया था, लेकिन आवास स्वीकृत नही हो पाया। इधर ग्रामीणों के द्वारा घर गिर जाने की सूचना पर पहुंची मुखिया निहारिका सुकुर्ति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर आवास दिलाने में हर संभव प्रयास करने का आवश्वासन दिया।

Read More
Back To Top