लाभुक को अबुआ आवास के लिए दिए घूस की राशि डीसी ने लौटवाया

लाभुक ने समाहरणालय में डीसी से मिल जताया आभार, बोकारो। पिछले दिनों चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सुबेदार चौधरी नामक लाभुक ने अबुआ आवास स्वीकृति को लेकर चंदनकियारी प्रखंड के पोलकिरी पंचायत के रोजगार सेवक अमर कुमार बाउरी पर 20 हजार रूपए घूस देने का आरोप लगाया था, इस बाबत कई सक्ष्य भी डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया था। जांच क्रम में मामला सही पाते हुए, डीसी ने संबंधित रोजगार सेवक को घूस के एवज में ली गई 20 हजार की राशि अविलंब वापस करने को कहा था। इसी मामले में राशि वापस मिलने के बाद मंगलवार को लाभुक सुबेदार चौधरी समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष पहुंचें और डीसी के प्रति आभार जताया। उधर,डीसी ने मामले में संबंधित रोजगार सेवक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिया है। डीसी ने कहा कि आमजनों को किसी भी स्तर पर परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More

बोकारो उपायुक्त ने जरीडीह प्रखंड कार्यालय में किया जनता दरबार का आयोजन

जरीडीह :बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के अध्यक्षता में सोमवार को जरीडीह प्रखंड परिसर में जन समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के तमाम पदाधिकारी यथा उपायुक्त महोदया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी(uidai), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी तथा प्रखंड एवं अंचल के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधि में प्रखंड प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष एवं सदस्य गण तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में प्रखंड के तमाम ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें पशुपालन के तहत पशुधन यथा बकरी, गाय, बत्तख चूजा का वितरण किया गया, पेंशन का आवेदन प्राप्त किया गया एवं विभिन्न विभागों के स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा कल्याण विभाग से स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। आधार पंजीकरण-संशोधन किया गया, राजस्व विभाग से भूमि संबंधित कई तरह के विवादों का निपटारा इत्यादि कार्यक्रम किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कुल 762 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 319 मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। वही 203 परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सोहनलाल आर्य महाविद्यालय में वित्तीय अनियमित और घोटाले की जांच का मांग – सोमवार को आयोजित जनता दरबार में विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने उपायुक्त को आवेदन देकर कल्याणपुर में संचालित सोहनलाल आर्य महाविद्यालय को मिल रही सरकारी अनुदान राशि के घोटाले पर जांच करते हुए कार्रवाई की मांग किया है। दिए गए आवेदन में श्री महतो ने अनुदान राशि का घोटाला छात्रों से नामांकन के नाम पर अवैध वसूली शिक्षकों की बहाली में कमीशन के साथ-साथ कभी भी छात्र-छात्राओं को क्लास नहीं होने का आरोप लगाया है। श्री महतो ने कहा कि उक्त महाविद्यालय सिर्फ कागजों में ही चल रही है। धरातल पर इसकी स्थिति विपरीत है। इस विद्यालय का संचालन कर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जनता दरबार के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग – गुप्तेश्वर मंडल आयोजित जनता दरबार में उपस्थित जेएलकेएम के नेता बांधडीह निवासी गुप्तेश्वर मंडल ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन कर सरकार और जिला प्रशासन जनता को गुमराह कर रही है। जनता दरबार का आयोजन में हजारों की संख्या में दूर दराज से लोग आकर अपनी समस्याओं के अनुरूप आवेदन देते हैं। किंतु उनके द्वारा दिए गए आवेदनों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर जन समस्या का समाधान के नाम पर खानापूर्ति कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Read More

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो थर्मल में निकाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा।  

  बेरमो । बोकारो थर्मल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोकारो थर्मल में भाजपा द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भाजपा कार्यसमिति सदस्य भरत यादव के नेतृत्व में निकाली गयी। इस यात्रा की शुरुआत भाजपा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सीपी सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश उर्फ टीनू सिंह,भाजपा कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह,भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह नें संयुक्त रूप से किया। शौर्य तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल झारखंड चौक, हनुमान मंदिर, बैंक ऑफ इंडिया, हॉस्पिटल चौक होते हुए थाना चौक पर समाप्त हुई। भाजपा कार्यसमिति सदस्य भरत यादव  ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक इरादे से कभी बाज नहीं आता है। जिस तरह से आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को मारा उसका बदला भारत की सेना ने अपने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से लिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल महतो, ने कहा कि आज हिंदुस्तान का शौर्य और पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा. पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने आतंक के ठिकानों को उड़ाया। वही पर जिप सदस्य ओम प्रकाश उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश जब भी आतंकवाद की घटना करेगा,ऑपरेशन सिंदूर की तरह हमारी सेना माकूल जवाब देगी। सेना के जवानों ने सात मई को 23 मिनट में पड़ोसी मुल्क को जवाब दिया। हमारी तीनों सेनाओं और 140 करोड़वासी के जज्बे के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा।मौके पर  भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईश्वरचंद प्रजापति,भाजपा नेत्री सीमा देवी, के.ललिता राव, ऊपरघाट मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, सुरेश महतो, भैरों महतो,प्राण गोपाल सेन, रंजीत राम,हरेराम यादव, संजय मिश्रा,प्रदीप साव महादेव राम आदि लोग उपस्थित थें।

Read More

मुखिया निहारिका सुकृति को महिलाओं ने गांव में बुलाकर पानी की समस्याओं से अवगत कराई

संबंधित विभाग को कई बार पत्राचार कर जानकारी दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ—– मुखिया पेटरवार : पेटरवार प्रखंड  बुंडू पंचायत अंतर्गत भेलवा टांड़ कमार टोला में पानी की समस्या को लेकर दर्जनों महिला पुरुष एवं बच्चों ने हाथ में बाल्टी और डेकची को लेकर विभाग एवं सरकार के खिलाफ नार बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि घर में पानी नहीं रहने के कारण हम लोगों के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही गांव की महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को काफी दूर से दूसरे के कुआं से पानी लाना पड़ता है। उसे पर भी लोग मना करते हैं। पानी नहीं रहने के कारण खाना बनाने से लेकर नहाने तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति को अपने गांव में बुलाकर अपनी समस्या को रखा। मुखिया ने बताया कि पेटरवार में जलापूर्ति योजना यहां के ग्रामीणों के विकास बुझाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। संबंधित विभाग को कई बार पत्राचार कर जानकारी दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पानी की समस्या के कारण बुआ आवास और प्रधानमंत्री निर्माण कार्य में काफी दिक्कत हो रही है। वही वही ग्रामीणों ने कहा कि अगर पानी की समस्या हर नहीं होती है तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य है। इसके पुरी जिम्मेदारी विभाग की होगी । इस मौके पर गुड़िया देवी, लक्ष्मी देवी, मोनिका देवी,पुतनी देवी, पार्वती देवी,टुपनी देवी, किरण देवी,संजु देवी,बाला देवी,अनतु कुमार सहित काफी संख्या में महिला- पुरुष  मौजूद थे।

Read More

दिर में ठनका गिर जाने से मामूली रूप से हुई क्षतिग्रस्त 

मंदिर परिसर में काफी संख्या में महिलाएं ,बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग मौजूद थे ,किसी को भी खरोंच तक नहीं आई पेटरवार : पेटरवार प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में काले घनघोर बादल छा गया था और तेज हवाएं चलने लगीं। बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई।आसमान में लगातार बिजली चमकने से लोगों ने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं की। इसी बीच अचानक बुंडू पंचायत के मंदिर टोला में 100 वर्ष से भी पुराना प्राचीन  शिव मंदिर, बजरंग बली मंदिर में तेज आसमानी चमक के साथ मंदिर में ठनका गिर जाने से मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई। ठनका  गिरने के समय मंदिर परिसर में काफी संख्या में महिलाएं ,बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग मौजूद थे। परंतु किसी को भी खरोंच तक नहीं आई। जिससे  लोगो की आस्था और बढ़ गई है।ग्रामीण इसे भगवान भोलेनाथ एवं बजरंग बली का चमत्कार मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भगवान ने गांव पर आनेवाली विपदा को खुद पर ले लिया। मंदिर देखने सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। 19 मई को भूमि पूजन किया गया था। अगामी 2 जून से 6 जून तक इसी मंदिर में महारुद्र यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी निमित दर्जनों की संख्या में लोग बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे थे। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि ठनका गिरने के समय ऐसा लगा कि मानो सूर्यदेवता ज़मीन पर उतर आए हो। शाम में मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया जा रहा है।

Read More

1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के लिए जयराम महतो पांच जून को राजभवन के समक्ष गरजेंगे

जेएलकेएम का खतियानी पदयात्रा गिरिडीह पहुंचा, राजभवन पर प्रदर्शन के लिए जुटा रहा जनसमर्थन् धनबाद।झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के द्वारा विगत 15 मई से जारी खतियानी पदयात्रा रविवार की देर शाम गिरिडीह पहुंचा। यह पदयात्रा सूबे की उप राजधानी दुमका से जारी हुई थी और अपने कार्यक्रम के पांचवें दिन सोमवार को गिरिडीह से रांची के लिए प्रस्थान कर गई।पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा झारखंड के लोगों को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 1932 के खतियान को आधार मानते हुए झारखंड में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और विस्थापन नीति लागू करना है।अमित मंडल ने कहा कि झारखंडियों को सौ प्रतिशत रोजगार देने के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियों में झारखंडियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके अलावा, जाति आधारित जनगणना और आदिवासी अधिकारों के लिए भी पार्टी ने आवाज उठाई। जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि झारखण्ड में 1932 आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति सहित कई मांगों को लेकर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इन मांगों में शामिल हैं।गैर मजरूआ जमीन को जमाबंदी का दर्जा देना पेसा कानून लागू करना राज्य से पलायन कर रहे मजदूरों को राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करना शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाना विस्थापित हुए राज्य वासियों को अविलंब मुआवजा दिलवाना आगामी कार्यक्रम नागेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि आगामी पांच जून को रांची स्थित राजभवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।खतियानी पदयात्रा कार्यक्रम में जेएलकेएम के केन्द्रीय महामंत्री सिकंदर आलम, अर्जुन पंडित, देवघर जिला सचिव रणधीर यादव, गोड्डा के जियाउल खान, राहुल कुमार, देवघर के मुकेश सिंह, जमुआ के छोटू यादव, पालजोरी के सुभाष मंडल, माथुर मंडल, संदीप मंडल, जियाउल हक, सुभाष यादव, अशोक यादव, गिरिडीह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू राइन, संदीप मल्लाह, संदीप कुमार, संदीप मंडल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

कतरास।सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सोमवार को  प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य  अभिमन्यु कुमार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मालूम हो कि विद्यालय का सीबीएस ई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।कक्षा दशम के भैया अनुराग कुमार ने 97% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया वहीं द्वादश के विज्ञान संकाय के भैया केशव सिन्हा ने 94% अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वाणिज्य संकाय की बहन समृधि गुप्ता ने 97.40% अंक लाकर धनबाद जिले की द्वितीय तथा पूरे झारखण्ड में षष्ठ स्थान लाकर अपने माता-पिता, गुरु एवं विद्यालय को नभ की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। दशम एवं द्वादश परीक्षा में विद्यालय से लगभग 400 बच्चे सम्मिलित हुए थे, जिनमें लगभग 50 बच्चों का परीक्षा परिणाम 85% से 97.40 प्रतिशत तक रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार, उप प्रधानाचार्य श्रेया सरकार एवं विद्यालय के समस्त आचार्यों ने इन प्रतिभाशाली 50 बच्चों के अभिभावकों को अंग वस्त्र, माताओं को श्रीमदभगवत गीता एवं भैया बहनों को माँ सरस्वती का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप खेमका एवं सचिव विक्रम राजगढ़िया ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ सैकड़ों अभिभावक एवं माताएं विद्यालय प्रांगण में उपस्थित रही। यह समारोह न केवल छात्रों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्टता का प्रतीक भी बना।

Read More

टुंडी में झामुमो कार्यालय का उद्घाटन विधायक मथुरा महतो ने किया

धनबाद।झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सोमवार को टुंडी थाना मोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय का नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, जिप सदस्य मीना हेंब्रम, बाबा मनीर मस्तान, झामुमो नेता कामेश्वर सिंह, बसंत महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रलाल बास्की और कई अन्य प्रमुख झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोग उद्घाटन समारोह में अजीमुद्दीन उर्फ छोटू अंसारी, बबलू सिंह, शहादत अंसारी, रशिक अंसारी, श्रवण टुडू, अनिल राम, अनवर अंसारी समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो कार्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी और वे क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विधायक और झामुमो नेताओं के साथ मिलकर कार्यालय के उद्घाटन का स्वागत किया और इसके लिए बधाई दी।

Read More

सनातन राष्‍ट्र शंखनाद’ महोत्‍सव में फहराया गया सनातन धर्म का ध्‍वज !

ध्‍वज पर कल्‍पवृक्ष और कामधेनु की प्रतिमा अंकित धनबाद।(सच्‍चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेनगरी) – ‘सनातन राष्‍ट्र शंखनाद’ महोत्‍सव के दूसरे दिन एक ऐतिहासिक घटना घटित हुई । इस अवसर पर सनातन संस्‍था के संस्‍थापक सच्‍चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी के शुभ हाथों से शंखनाद और वेदमंत्रों के गान के बीच सनातन धर्म के ध्‍वज का आरोहण किया गया । इस समय सच्‍चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की आध्‍यात्‍मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्‌शक्‍ति बिंदा नीलेश सिंगबाळजी एवं श्रीचित्‌शक्‍ति अंजली मुकुल गाडगीळजी सहित सनातन के संतों की वंदनीय उपस्‍थिति रही । कार्यक्रम में २३ देशों से २० हजार से अधिक साधक और हिन्‍दू धर्मप्रेमी उपस्‍थित थे । इस अवसर पर ‘सनातन हिन्‍दू धर्म का विजय हो’ और ‘जय श्रीराम’ के उद़्‍घोषों से वातावरण गूंज उठा ।सनातन धर्मध्‍वज’ की विशेषताएं: प्रत्‍येक मंदिर में जिस प्रकार ध्‍वज-स्‍थापना होती है, उसी प्रकार सनातन राष्‍ट्र से संबंधित ‘सनातन धर्मध्‍वज’ का आरोहण किया गया । यह ध्‍वज न तो राजनीतिक है और न ही संवैधानिक, अपितु यह आध्‍यात्‍मिक स्‍वरूप का ‘धर्मध्‍वज’ है । यह ध्‍वज विश्‍व के कोने-कोने में बसे हिन्‍दुओं को ‘सनातन हिन्‍दू राष्‍ट्र की स्‍थापना’ के लक्ष्य का स्‍मरण कराएगा । महाभारत के युद्ध में जिस रथ पर श्रीकृष्‍ण और अर्जुन विराजमान थे, उस रथ पर बैठे हनुमान जी ने जो ध्‍वज धारण किया था, वह सनातन धर्म का ध्‍वज था । हनुमान जी का रंग सिंदूरी अर्थात केसरिया है; इसलिए सनातन राष्‍ट्र का ध्‍वज भी केसरिया रंग का है । इस ध्‍वज पर ‘कल्‍पवृक्ष के नीचे कामधेनु खडी है’ ऐसा चित्र अंकित है । कल्‍पवृक्ष और कामधेनु दोनों ‘समृद्धि, पालन-पोषण, संरक्षण और श्रीविष्‍णु के अभय वरदहस्‍त’ के प्रतीक हैं ।

Read More

श्री गंगा गौशाला कतरास में झारखण्ड गौ सेवा आयोग ने  गौ वंश के रख रखाव का निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर किया

कतरास।दिनांक-19.05.2025 को श्री गंगा गोशाला, गोशाला, कतरास करकेन्द का निरीक्षण राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष, झारखण्ड गो सेवा आयोग, श्री राजू गिरी, उपाध्यक्ष, झारखण्ड शो सेवा आयोग के द्वारा किया गया। गौशाला द्वारा किए जा रहे कार्यकलापों तथा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, गो कास्ट का निर्माण, हरा चारा उत्पादन एवं गो वश के रख-रखाव के तरीके से प्रसन्नता जाहीर करते हुए अध्यक्ष महोदय एवं  उपाध्यक्ष महोदय ने गोशाला अन्तर्गत अन्य भाबारभूत संरचना संरचना हेतु नवीन प्रस्ताव आयोग को उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया। आयोग द्वारा माह-जून 2025 में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सेमीनार में सभी गोशाला को उपस्थित होने एव क्रियाकलापा कलापों को  स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर श्री गंगा गौशाला के महासचिव महेश कुमार अग्रवाल,सचिव  दिपक अग्रवाल कृष्ण कन्हैया राय कमलेश सिह आकाश खण्डेलवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Read More
Back To Top