धनबाद।कतरास पुलिस बड़ी घटना के इंतजार में बैठी है तभी तो खुलेआम थाना चौक होकर गुजरती है सरपट टोटो थाना के सामने ही बन गया है टोटो स्टैंड अब तो हद हो गई है।कतरास में सड़क सुरक्षा संकट, बिना नंबर और नाबालिग चालकों वाले टोटो बना रहे मौत का माहौल कतरास थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना नंबर प्लेट वाले टोटो सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं, जिससे आम जनता की जान पर खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन टोटो चालकों द्वारा क्षमता से अधिक माल और सवारी ढोना आम बात हो गई है। कुछ चालक तेज गति में अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना लगातार बनी रहती है। और सबसे खतरनाक पहलू यह है कि कई बार टोटो की स्टीयरिंग नाबालिगों के हाथों में रहती है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से 24 घंटे पेट्रोलिंग की जा रही है, लेकिन इन टोटो पर न तो कड़ी नजर रखी जा रही है और न ही कोई कार्रवाई होती दिख रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) कार्यालय की ओर से भी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन टोटो चालकों की लापरवाही के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिना नंबर के टोटो और नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में यह लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकती है।
कतरास में नाबालिक के हाथों में मौत का स्टेरिंग, सवारी के साथ जिंदगी से खेलवाड़ पुलिस प्रशासन थोड़ा इधर भी ध्यान दें।










Leave a Reply