नावाडीह के विभिन्न गांवों में धूम धाम से मनाया गया भोक्ता पर्व

नावाडीह प्रखंड के चपरी ,बनकटवा,नावाडीह ,मंझलीटांड़ व पोटसो आदि गांवों के शिव मंदिर परिसर में भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस कठोर उपासना की शुरुआत शनिवार को की गई थी।बाबा भोलेनाथ को पूजा अर्चना कर प्रसन्न किया गया।भक्त निकट के जलाशय में स्नान करने के साथ भूमि लोटन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। यहां भोलेनाथ की जयकारे के बीच दहकते अंगारों के बीच नंगे पांव नृत्य कर आग को बुझाया गया। जिसके बाद शिव भक्तों ने पीठ व बांह में लोहे की नुकीली कील लगाकार लगभग 40-50 फिट ऊपर खंभे से रस्सी के सहारे झूला झूल कर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न किया। अनुष्ठान के दौरान शिव भक्तों के घर की महिलाएं अपने सिर पर पानी से भरा लोटा रखकर शिव व पार्वती की आराधना की।बनकटवा में भोक्ता पर्व के अवसर पर माता जागरण का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम महतो ने फीता काट कर किया।जिसमें खोरठा कलाकार कैलाश देहाती एंड ग्रुप के द्वारा रंग बिरंगे भजन प्रस्तुत किया गया।इस मौके पर समिति के मुखिया किरण देवी,देवेंद्र महतो,सांसद प्रतिनिधि भागीरथ महतो,पंसस निर्मल, महतो,प्रदीप कु महतो,ओमप्रकाश महतो,सूरज महतो,कामेश्वर महतो, पवन कुमार,नारायण महतो,मिठू महतो,गिरधारी महतो सत्यनारायण महतो,भेखलाल कानू, दिलीप कुमार,सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Read More

रेल अतिक्रमण की जमीन में बसे सैकड़ों लोगों को मिला जमीन खाली करने का नोटिस, दहशत में लोग।

बेरमो: रेल प्रबंधन के द्वारा बोकारो थर्मल में रेलवे की जमीन में बसे सैकड़ों लोगों को रेलवे की जमीन खाली करने का नोटिस लोगों को मिला है। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर जमीन खाली करने का चेतावनी दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद रेलवे की जमीन में बसे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। इस सम्बन्ध में रेलवे की जमीन में बसे लोगों ने राज्य एवं केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि कई वर्षों से हम रेलवे की जमीन में घर बना कर बाल बच्चे के साथ रह रहे हैं। हम गरीबों का आशियाना तोड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए ।नही तो घर तोड़े जाने के बाद हम अपना परिवार के साथ कहाँ जायेंगे। इस अवसर पर दशरथ यादव , रंजू सिंह,महेश विश्वकर्मा , शंकर कुमार कलावती देवी, रानी देवी, शीला देवी , मालती देवी , तेतरी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Read More

अच्छी सड़क से विकास को मिलती है नई रफ्तार–मंत्री योगेंद्र प्रसाद,

गोमिया पुराना सिनेमा हॉल के समीप शनिवार को पथ प्रमंडल बोकारो अंतर्गत चंद्रपुरा – भंडारीडीह – फुसरो रेलवे क्रासिंग न. 4 – कथारा – गोमिया पथ (कुल लंबाई 36.296 कि. मी.) के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य का शिलान्यास सह भूमि पूजन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें यात्रा को सुगम तो बनाती ही है साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के रास्ते भी खोलती है. सरकार पूरे राज्य में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल बिछाने के लिए कृतसंकल्पित है, जिससे क्षेत्र के विकास को एक नई रफ्तार मिल सके. संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत न आए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, असरफ अली, घनश्याम महतो, ललन केवट, मो असलम, गणेश यादव, सुरज पांडेय, मुकेश यादव,आनंद निषाद, सन्नी निषाद, राजेश भारती, विशाल जायसवाल, राजू शाही, अनिल स्वर्णकार आदि उपस्थित थे.इससे पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने साड़म स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र साड़म में 10 एमभीए के नए ट्रांसफॉर्मर का भी उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के हमारे संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह कदम एक मजबूत पहल है। इस ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में भारी सुधार आएगा। कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी, किसानों को पर्याप्त बिजली मिलेगी, छोटे उद्योगों को गति मिलेगी और आम जनता को निरंतर बिजली सेवा का लाभ मिलेगा। यह सरकार की जनकल्याण की प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक रोशनी पहुँचे, हर खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुँचे और हर उद्योग को वह ऊर्जा मिले जो उसे आगे बढ़ा सके। आने वाले दिनों हमारा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। राज्य की जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी सरकार जनता को 200 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान कर रही है। साथ ही सरकार ने सभी बकाया बिजली बिल को माफ करने का भी काम किया है। मौके पर पंसस विष्णुलाल सिंह, चांदनी देवी,उपमुखिया पंकज जैन,विक्रम डे, मिलन तिवारी, राजेश सिंह, संजय डे, दुलारचंद यादव,सुशील दास,चैता साव, किशोर साव आदि मौजूद थे।

Read More

नारायणपुर में श्री श्री मां मनसा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में निकली भव्य कलश यात्रा

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के कुम्हारटोला में श्री श्री मां मनसा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।बता दें कि नव निर्मित मां मनसा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।प्राण प्रतिष्ठा में 101 कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।जिसमें अगल बगल के कई गांवों के कन्याओं व महिलाओं ने जल यात्रा में भाग लिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं,कन्याओं और पुरुषों द्वारा नेक नियम के साथ मंदिर के पूजा में भाग लेकर गाजे बजे के साथ नारायणपुर के छोटकी नदी घाट पहुंचकर कलश में जल लेकर विधिवत पंडितों द्वारा मंत्रोचारण के साथ मां मनसा मंदिर प्रांगण पहुंचे। तीन दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान चंडी पाठ पूजा अर्चना के साथ साथ रात्रि में मनसा मंगल भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर आजसू नेत्री यशोदा देवी,मुखिया जयंती देवी,भेखलाल महतो, प्रयाग महतो, जानकी महतो,उमेश्वर प्रजापति,रीतलाल प्रजापति,समेत सैंकड़ों श्रद्धालु कलश यात्रा कार्यक्रम में शामिल थे।

Read More

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम,नावाडीह बीडीओ ने किया निरीक्षण

नावाडीह। आदिवासी कल्याण आयुक्त, झारखंड सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा आय वृद्धि एवं परिसंपत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति की महिलाओं को दिए जा रहे छह मासिक सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का शनिवार को नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार हेंब्रम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने उत्साहपूर्वक बताया कि इस प्रशिक्षण से पहले वे घर पर खाली समय व्यतीत कर रही थीं,लेकिन अब वे विभिन्न प्रकार के वस्त्र जैसे ब्लाउज,नाइटी,पेटीकोट, सूट,स्कर्ट,सलवार कमीज,कुर्ती,पजामा,फ्रॉक, शर्ट,साथ ही तकिये ,टीवी,फ्रीज,अलमारी सोफा आदि का कवर की सिलाई करना,कपड़े का डिजाइन तय करना और उसी हिसाब से पैटर्न बनाना,सही तरीके से नाप लेना,कपड़े की कटिंग जैसे कार्यो में सक्षम हो चुकी हैं।साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार और आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति को इस अवसर के लिए धन्यवाद दिया। बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से सिलाई का कार्य आरंभ करें ताकि सरकार और संस्था का महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य पूर्ण हो सके।उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे स्थानीय बाजार में जाकर बड़े व्यापारियों से संपर्क करें,जिससे वे कपड़ों की सिलाई का कार्य प्राप्त कर सकें।इसके अतिरिक्त,उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाएं विद्यालयों के छात्रों की यूनिफॉर्म की सिलाई कर उचित मूल्य पर बाजार में बेच सकती हैं,जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने बताया कि नावाडीह में 15 अनुसूचित जाति की महिलाओं को छह महीने का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण प्रदान किया गया है,जिसका अब समापन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी महिलाओं को सिलाई मशीन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी ताकि वे अपने घर पर रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें।इस पहल से न केवल महिलाओं को स्वरोजगार का मार्ग मिला है, बल्कि यह समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। मौके पर जेई नवीन कुल्लू,अनवर अंसारी, असगर हुसैन, राजू कुमार, अजय कुमार, अरुण कुमार, मदन महतो, अशोक कुमार, प्रियंका कुमारी, तमन्ना कुमारी, आशा देवी, शांति देवी, मनु देवी, रीना देवी, रेखा देवी, सरिता देवी, सुमन कुमारी,मालती देवी आदि उपस्थित थे।

Read More

दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका कैम्प का शानदार उद्घघाटनपंजाब से आये अन्तरराष्ट्रीय कोच देंगे प्रशिक्षण

गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की अगुवाई मे बोकारो गतका संघ द्रारा एम जी एम स्कूल बोकारो मे दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका ट्रेनिंग कैम्प का शानदार उद्घघाटन समारोह आयोजित किया गया।उद्घघाटन समारोह के मुख्य अतिथि फादर डाॅ. जोशी वर्गीस ,अन्तरराष्ट्रीय कोच सुखदीप सिंह,युद्धवीर सिंह,गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के कोडिनेटर पप्पू कुमार सिंह, उप प्राचार्या रेखा बनर्जी ,हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी ,एकेडमिक इंचार्ज जार्ज जोसफ के द्रारा दिप प्रज्वलित कर कैम्प का उद्घघाटन किया गया।स्वदेशी खेल गतका के विषय मे विस्तृत जानकारी कोच सुखदीप सिंह ने दी,फादर डाॅ. जोशी वर्गीस ने भारी संख्या मे आये विभिन्न जिला के खिलाड़ीयों को मन से कैम्प करते हुए नये नये तकनीक सिखने की सलाह दी . झारखंड कोडिनेटर पप्पू कुमार सिंह ने स्कूल नेशनल वा खेलो इंडिया मे भाग लेने वाले खिलाड़ीयों का उत्साहवर्धक किया,बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ वा अंगवस्त्र देकर किया ।मंच संचालन राष्ट्रीय गतका खिलाड़ी शाक्षी श्रीवास्तव ने किया।दो दिवसीय कैम्प मे लडकियों की संख्या लड़कों से ज्यादा है जो की समाज के लिए शुभ संकेत है।कैम्प में बोकारो के अलावा धनबाद, पलामू, लोहरदग्गा, रामगढ, हजारीबाग, गिरीडीह से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कैम्प मे गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के नये तकनीक नियमों वा तकनीक की जानकारी दी जाएगी जिससे की झारखंड के खिलाड़ी दिल्ली मे आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वा बिहार के बोधगया मे आयोजित होनेवाले खेलो इंडिया मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Read More

चिन्मय मिशन, बोकारो द्वारा चिन्मय विद्यालय, सेक्टर 5 के प्रांगण में हनुमान जयंती की पावन संध्या पर हनुमान चालीसा का ग्यारह बार पाठ

संकट हरे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीराधूमधाम से मनायी गई हनुमान जयंतीचिन्मय मिशन, बोकारो द्वारा चिन्मय विद्यालय, सेक्टर 5 के प्रांगण में हनुमान जयंती की पावन संध्या पर हनुमान चालीसा का ग्यारह बार पाठ एवं अष्टोत्तरशतनाम के साथ पूजा का आयोजन किया गया। स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती जी के सानिध्य में आयोजित इस भक्ति संध्या की रौनक देखते ही बनी। सर्वप्रथम अष्टोत्तरशतनाम के साथ पूजा । पूजा में स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती के साथ अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी एवं उप-प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार ने भाग लिया। विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बाद विद्यालय के शिक्षक पंकज मिश्रा एवं उदित पांडेय द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ ग्यारह बार किया गया। इस राममय संध्या पर विद्यालय प्रांगण मंदिर की छटा बिखेर रही थी। इस भक्ति संध्या में चिन्मय विद्यालय के छात्र एवं उनके अभिभावकों ने भी प्रतिभागिता दिखाई। दो पड़ावों से होते हुए विद्यालय एवं जिला स्तर पर गीता पाठ में पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया और चिन्मय विद्यालय के आसपास के विद्यालयों से कुल बावन छात्रों का चयन किया गया। इनमें से चिन्मय विद्यालय के बाइस छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रसाद एवं हनुमान चालीसा वितरण द्वारा संध्या का समापन हुआ। इसके बाद स्वामिनी संयुक्तानंदा जी ने हनुमान जी के विभिन्न रूपों तथा गुणों का वर्णन किया। उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। हनुमानजी की साधना-आराधना का अर्थ है प्रभु श्रीराम की आराधना। वे प्रभु श्रीराम के दुलारे , प्रिय एवम परमभक्त है। अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता है, श्रद्धापूर्वक नित्य हनुमानजी की आराधना से, हनुमान चालीसा पाठ करने से बल, बुद्धि, विनम्रता एवम दिव्य शक्ति की प्राप्ति होती है। इसलिए इस घोर कलिकाल में हनुमान चालीसा पाठ, उनकी पूजा अर्चना, साधना अमोघ है, अमृत के समान है। हनुमानजी सभी कष्टों को हरने वाले हैं। हनुमान चालीसा या हनुमान मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और सांत्वना मिल सकती है। वे आपके मन को स्थिर और प्रसन्न करते हैं। भक्तों में कुंदन कुमार सी.जी.एम – नगर प्रबंधन, सेल, बोकारो, की उपस्थिति आकर्षक रही। अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर.एन.मल्लिक , चिन्मया मिशन सचिव हरिहर राउत, उपप्रधानाचार्य नरमेन्द्र कुमार उपस्थित रहे । संगीत विभाग के शिबेन चक्रवर्ती, रूपक झा, दिनेश कुमार, जयकिशन राठौर एवं रचना सिन्हा व छात्र संगीत-समूह ने सुरीली भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाएं अंजलि एवं मीनाक्षी ने किया एवं संध्या का समन्वयन संजीव मिश्रा ने किया।

Read More

बियाडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने सुधीर कुमार राय कसमार बोकारो

बियाड़ा ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन (डालमिया) का चुनाव इंडस्ट्रियल एरिया के कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें एसोशिएसन के संविधान की अधिसूचना जारी कर 05/04/2025 से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई एवं नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10/04/2025 तक नाम वापसी का तिथि मुकर्रर किया गया था, परंतु किसी के नाम वापस नहीं लेने के बाद सभी नौ उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा कर दी गई, एवं चुनाव परिणाम का निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा चुनाव पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त स्तर द्वारा कर दी गई, सर्वसम्मति से अध्यक्ष – सुधीर कुमार राय, सचिव- विनोद कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष- ब्रजभूषण दूबे एवं कार्यकारिणी सदस्य- मनोज कुमार गुप्ता, राकेश कुमार उर्फ बबलू, आशुतोष कुमार, रविकांत पांडे, दिवाकर मिश्रा, राजेश कुमार सभी को चुनाव पदाधिकारी संजय सिंह, धीरेंद्र नाथ गोस्वामी, राजबल्लभ यादव ने निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा कर प्रमाण पत्र दिया,निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि डालमिया सीमेंट प्लांट में जिन ट्रांसपोर्टरों का वाहन चलता है, प्लांट प्रबंधक से मिलकर सभी के हितों का रक्षा सामूहिक तालमेल से करने का अथक प्रयास किया करूंगा।मौके पर शेर सिंह, सुभाष सिंह, शैलेंद्र पांडे, धर्मेंद्र सिंह, राजकिशोर पांडे, मनोज कुमार गुप्ता, पुनीत कुमार राय, आशीष रंजन, अमरेश कुमार, पुरुषोत्तम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Read More

ग्रामीणों ने संदिग्ध बंगलादेश के एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के झाबरा गांव के ग्रामीणों ने बीते रात को एक संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्ति को पकड़कर चंदनकियारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जहां चंदनकियारी थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को चंदनकियारी थाना में काफी पुछताछ किया।‌लेकिन व्यक्ति द्वारा टालमोटल जबाव एवं बातचीत ठीक से नहीं करने पर पुलिस ने चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। संदिग्ध बंगलादेशी व्यक्ति ने अपन नाम नूर बीन मुस्तफा बताया हैं। और सीएचसी के डाक्टर को इलाज के दौरान मौसम बिल्ला अपना नाम बताया हैं। बंग्लादेश के ढाका के रहने वाले बताया जा रहा हैं। जहां शनिवार शाम को चंदनकियारी पुलिस द्वारा बोकारो सदर अस्पताल ले जाने की बात कहीं गई। सीएचसी के डाक्टर कुमार गोतम ने इमरजेंसी रजिस्टर में संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्ति की मानसिक संतुलन ठीक नही होने की उल्लेख किया हैं।

Read More

वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के युवा तीरंदाजों ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिखेरा अपना जलवा

बोकारो, 11 अप्रैल, 2025 — वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी ने 20 से 30 मार्च 2025 तक गुंटूर, आंध्र प्रदेश में आयोजित प्रतिष्ठित एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपने युवा तीरंदाजों की बड़ी सफलता पाई है। भारत के तीरंदाजी कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित इस चैंपियनशिप में प्रत्येक श्रेणी में विभिन्न राज्यों के 60 से अधिक प्रतिभागियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कृतिका और यवना का उल्लेखनीय प्रदर्शन और उपलब्धियाँ अकादमी और झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए, दोनों तीरंदाजों ने महत्वपूर्ण छाप छोड़ी। सियालजोरी की 14 वर्षीय कृतिका कुमारी ने अंडर-14, 30 मीटर गर्ल्स टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली कृतिका ने पहले झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में प्रशंसा अर्जित की है।उनके साथ मूनीडीह की 10 वर्षीय यवना यादव भी हैं, जिन्होंने अंडर-10, 15 मीटर ओलंपिक राउंड व्यक्तिगत श्रेणी में रजत पदक जीता है। डीएवी सीबीएसई में कक्षा 4 की छात्रा यवना ने पहले ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली पदक हासिल कर लिए हैं, जिससे वह तीरंदाजी की दुनिया में एक उभरता सितारा बन गई हैं।उनकी उपलब्धियाँ अकादमी की जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। विश्व स्तरीय प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, अनुभवी प्रशिक्षकों और समग्र विकास दृष्टिकोण के साथ, वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी झारखंड को युवा तीरंदाजी प्रतिभाओं का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता: इस अवसर पर बोलते हुए, वेदांता ईएसएल के सीएसआर प्रमुख  कुणाल दरिपा ने कहा, “हमें राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए कृतिका और यवना पर बहुत गर्व है। उनकी जीत न केवल उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि हमारे जमीनी स्तर के खेल विकास कार्यक्रम की ताकत को भी दर्शाती है। वेदांता ईएसएल में, हम हमेशा खेल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और हमें विश्वास है कि कृतिका और यवना दोनों झारखंड को गौरवान्वित करेंगी और अनगिनत युवा खेल प्रेमियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी”। चूंकि अकादमी एथलीटों की अगली पीढ़ी को आकार देना जारी रखती है, इसलिए इस तरह की जीत कई और युवा उम्मीदवारों को उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। निरंतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसरों के साथ, कृतिका, यवना और उनके साथी अपने राज्य और देश को और गौरव दिलाने की राह पर हैं।  वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के बारे में सियालजोरी ईएसएल स्टील लिमिटेड प्लांट परिसर के अंदर स्थित, अकादमी को झारखंड में तीरंदाजी की अंतर्निहित समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए ईएसएल स्टील लिमिटेड की सीएसआर पहल के माध्यम से 2020 में लॉन्च किया गया था। यह परियोजना अब एक प्रमुख संस्थान मानी जाती है और ग्रामीण क्षेत्रों से 21 वर्ष की आयु तक के सभी आयु समूहों के 50 तीरंदाजों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, पोषण, संसाधन और प्रेरणा प्रदान करती है। अकादमी का संचालन प्रसिद्ध पेशेवरों द्वारा किया जाता है जो निम्नलिखित श्रेणियों के तहत तीन साल का प्रशिक्षण प्रदान करते हैं: अंडर 9, अंडर 14, अंडर 17 और 21। वेदांता ईएसएल के बारे में: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी गाँव में स्थित, वेदांता ईएसएल स्टील उत्पादों का एक अग्रणी निर्माता है। इसका 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) का ग्रीनफील्ड एकीकृत स्टील प्लांट है जो पिग आयरन, बिलेट्स, TMT बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन करता है।  यह संयंत्र निर्धारित पर्यावरण मानकों के अनुरूप कार्य करता है, तथा विश्वस्तरीय सेवाएं और उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित निर्माताओं से अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञता और समाधान लाता है।

Read More
Back To Top