कैडिल मार्च विस्थापित अप्रैटिस संघ के द्वारा निकाली गई

विस्थापितो  पर CISF  द्वारा की गई लाठीचार्य के दौरान प्रेम प्रसाद की हुई मौत मामलों मे न्याय को लेकर आज कैडिल मार्च निकाला गया. यह कैडिल मार्च विस्थापित अप्रैटिस संघ के द्वारा निकाली गई लेकिन नेतृत्व स्वर्गीय प्रेम प्रसाद के पिता एवं बहन ने किया.उन्होंने कहा की यह कैडिल मार्च न्याय को लेकर निकाली गई है, आंदोलन मे शामिल सभी विस्थापितों को नौकरी तथा भाई के हत्यारे के खिलाफ करवाई हो, इसकी मांग हमलोगों ने किया है. जबकि उनके बड़े पिता ने कहा की विस्थापित आज शहादत के रास्ते पर है, हमें बेटा के शहादत पर गर्व है जिसने लड़ाई को अंतिम अंजाम तक पहुँचया. आंदोलन न्याय मिलने तक जारी रहेगा.विस्थापित नेता अजय महतो ने कहा हम विस्थापित विकास के पक्षधर रहे है, तभी हमारे पूर्वजों ने जमीन देकर एशिया का सबसे बड़ा उद्योग लगाने के लिए जमीन दिया लेकिन प्रबंधन विस्थापितों के साथ अन्याय किया जो बर्दास्त नहीं होगा, यह लड़ाई प्रेम बाबू को न्याय मिलने तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा की नियोजन जबतक नहीं मिलता है तबतक बाइकल्पिक तौर पर प्रबंधन बहाल करें।

Read More

उपायुक्त ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर किया माल्यार्पण साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने की कहीं बात भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वी. जयंती के अवसर पर सोमवार को उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की चित्र पर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण/पुष्प अर्पित किया।मौके पर उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने आमजनों को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिखाएं मार्ग पर चलने एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कहीं।मौके पर डीपीएलआर निदेशक श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एलआरडीसी चास श्री प्रभास दत्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अतुल कुमार चौबे, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री द्वारिका बैठा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री रामप्रवेश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डॉ. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास श्री दिवाकर दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ श्री शक्ति कुमार, नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी श्री मानिकचंद प्रजापति सहित अन्यों ने बाबा साहब की चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Read More

सोवर एटीएस फाउंडेशन के द्वारा मच्छरदानी वितरण किया गया

नावाडीह बोकरो।पंचायत सचिवालय नावाडीह में सोवर एटीएस फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को पंचायत के 60 जरूरत मंद लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात में बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस दौरान मुखिया किरण देवी ने कहा कि सोवर एटीएस फाउंडेशन चंद्रपुरा की ओर से अच्छी पहल की गयी है, जो आज समाज के असहाय और गरीब लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण किया गया।उन्होंने लाभुकों से कहा कि बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है।इसलिए अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें। फाउंडेशन के डायरेक्टर सिकंदर रविदास ने कहा कि संस्था  क्षेत्र के उपेक्षित और असहाय लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमो का समुचित लाभ दिलाने का काम कर रही है। इस संबंध में आप सबों से सहयोग की अपेक्षा है। मौके पर उप प्रमुख अक्षय कुमार,वार्ड सदस्य खेमलाल ठाकुर, भेखलाल कानू, महेंद्र महतो, प्रकाश कुमार, सीता देवी, संगीता देवी, संस्था के डायरेक्टर तिलक तुरी ,अजय कुमार, सदस्य गोपाल रविदास, महेंद्र रविदास, सूरज चौधरी, विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read More

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

चंदनकियारी बोकरो। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर चंदनकियारी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने माल्यार्पण कर प्रस्तावना का पाठ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश सहित राज्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसके तहत उनके जयंती के पूर्व संध्या पर बाबा साहेब की प्रतिमा सहित सभी शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। वहीं आज बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रस्तावना पाठन किया जा रहा है और उसके बाद बस्तियों में सेवा कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 25 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें बाबा साहब के संविधान निर्माण और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, ताकि लोगों के मन में बाबा साहब के प्रति जो भी शंकाएं हैं उसे दूर किया जा सके। वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल संसद द्वारा पारित कानून को नही मान रही है। और अपनी मनमानी करते हुए टीएमसी के कार्यकर्ता और मुस्लिम समाज के लोग हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को वहां से पलायन करने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल में ही चंदनकियारी में भी बांग्लादेशी नागरिक के घुसपैठ की घटना हुई है। यदि समय रहते हम सभी इस गंभीर समस्या के प्रति सचेत नहीं होंगे तो आने वाले समय में यह समस्या पूरे देश में फैल जाएगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि  विनोद गोराई,जिप सदस्य उत्तम दास सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Read More

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद का हुवा मतदान , मतदान कर रहे लोगों में दिखी उत्साह।

बोकारो:- मारवाड़ी पंचायत चास में  रविवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव सत्र 2025 /27 के मुख्य चुनाव पदाधिकारी शिव हरि बंका  की निगरानी में प्रत्याशी कर्म संख्या 1,बसंत मितल  2, सुरेश चन्द्र अग्रवाल  का अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव हुआ ।जिसमें चास बोकारो के लगभग 233 पुरुष मतदाता एवं 11महिला मतदाता को मतदान देना है ।जिसमें मतदान करने वाले लोगों का समाज हित में चुनाव के दरम्यान अति उत्साह दिखा, चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव टीम में प्रमोद तापरिया  शिवकुमार मेहरिया  ओम प्रकाश अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल विकाश अग्रवाल,सरवन अग्रवाल संजय अग्रवाल पवन मित्तल मुकेश अग्रवाल हनुमान अग्रवाल श्याम पोद्दार नरेश अग्रवाल शिवकुमार अग्रवाल सहित समाज के समिति के लोग सहयोग दे रहे हैं ।

Read More

प्राचीन मड़प थान सिंहपुर में उमड़ी श्रध्दालुओं की भीड़ शनिवार की मध्य रात्री से रविवार को दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।

झारखंड,बंगाल व बिहार से मंडप थान सिंहपुर पहुंचे हजारों की संख्या में श्रध्दालु।  कसमार : कसमार प्रखंड के प्राचीन मंडप थान सिंहपुर  समेत अन्य जगहों पर रविवार को मंडा पर्व ( चड़क पूजा) के दौरान श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ पड़ी। सिंहपुर में बड़ी संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालुओं ने उपवास कर मड़प थान में पूजा अर्चना की। मध्य रात्री से ही  झारखंड,बंगाल व बिहार  से आये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रविवार को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान शाम को चांवर डोली, बेमुतबानी जैसी रस्में भी निभाई गई । इसकी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। दूर दूर से लोगों के आने का सिलसिला दो दिन पहले से शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार व  बंगाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए  कमेटी से जुड़े लोग पूरी तरह से सक्रिय थे। शनिवार की रात को संजोत व लोटन सेवा के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। धनबाद के कलाकारों ने जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं की सेवा में जगह-जगह पनशाला में श्रद्धालुओं के बीच  फल , चना-गुड़ तथा शरबत  का वितरण किया गया।  इधर अजैया, मंजूरा, तथा कूलागुजु,आदि मड़प थान में भी पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़। पूजा उमड़ी भीड़ को नियंत्रित तथा भक्ति जागरण को सफल बनाने में  सिंहपुर महाविद्यालय के सचिव सह समाजसेवी सुजित कुमार, सार्वजनिक पूजा समिति सिंहपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय कपरदार, सचिव अधीरचंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष शंकर महतो, उपाध्यक्ष भरत किशोर साव, उपसचिव लखन साव,  उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार साव, संगठन मंत्री लालमोहन महतो व भरत तिवारी, मेला सह मीडिया प्रभारी मनोज सिंह के अलावे हेमलाल कपरदार,विष्णुचरण जायसवाल, कमलेश्वर महतो, सुरेश साव, प्रदीप ठाकुर,  लखीकांत महतो ,रमेश कपरदार, सुफलचंद्र महतो ,धनंजय घांसी,गुड्ड दे, दशरथ महतो,सुमित करमाली,  मनोज कपरदार, राहुल महतो, जितेन्द्र पाहन, सुजित महतो,  आकाश कपरदार, अशोक, अमर,भागीरथ, राजा, राधे, सुरेश, बंटी, प्रदीप, अभिषेक, विकेश, अमृत, पंकज, संजय, विक्रम आदि  दर्जनों की अहम भूमिका रही है।

Read More

डीपीएस बोकारो में सीबीएसई की दो-दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला संपन्न

शिक्षकों ने सीखे योग्यता-आधारित मूल्यांकन के गुर। बोकारो :नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षकों को तैयार कर शिक्षण-व्यवस्था अधिक प्रभावशाली व रोजगारोन्मुखी बनाए जाने की दिशा में सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीपीएस बोकारो में सीबीएसई के पटना उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के तत्वावधान में दो-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। क्षमता-आधारित मूल्यांकन (कम्पेटेन्सी बेस्ड असेसमेंट) विषय के द्वितीय चरण का कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम रविवार को संपन्न हुआ। इसमें विद्यालय के कुल 60 शिक्षकों ने विद्यार्थियों की योग्यता, उनके कौशल और उनकी मेधाविता के प्रभावशाली मूल्यांकन के गुर सीखे। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार, रिसोर्स पर्सन जीजीपीएस, चास के प्राचार्य अभिषेक कुमार एवं एआरएस पब्लिक स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका सरिता झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रिसोर्स पर्सन्स का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. गंगवार ने शिक्षकों के आपसी ज्ञानार्जन एवं कौशल-संवर्द्धन की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रमों को काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी तरह धरातल पर उतारने में शिक्षकों की केंद्रीय भूमिका है, जिसके लिए ऐसे कार्यक्रमों के जरिए उनकी क्षमता में विकास आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला में सीखी गई बातों का अपने दैनिक शिक्षण-कार्यों में इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थियों को लाभान्वित कर सकारात्मक परिणाम लाने की प्रेरणा दी। रिसोर्स पर्सन अभिषेक कुमार ने छात्र-छात्राओं की क्षमता अथवा योग्यता का आकलन करने से पूर्व उनके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक पहलुओं को समझने पर बल दिया। समुचित मूल्यांकन के लिए उन्होंने अच्छे प्रश्नों की अनिवार्यता रेखांकित की और कहा कि अच्छे प्रश्न अच्छे शिक्षार्थी तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की क्षमता को परखकर एवं उनकी कमियों की जांच कर तथा उसका समाधान आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कौशल और मूल्यों से मिलकर ज्ञान और सुदृढ़ होता है, जो विद्यार्थियों की क्षमता के विकास में सहायक है। दूसरी रिसोर्स पर्सन सरिता झा ने कहा कि मूल्यांकन किसी भी पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को समझने में उनकी क्षमता का सही मूल्यांकन आवश्यक है। इसके लिए शिक्षक प्रश्नों को सही तरीके से तैयार करें। रिसोर्स पर्सन्स ने सवालों के अलग-अलग प्रकार, अवधारणा-आधारित शिक्षण आदि पर विस्तार से चर्चा की तथा बहुवैकल्पिक प्रश्नों के चार प्रकारों – आसान, जटिल, केस आधारित और कथन-कारण वाले सवालों – को भी विस्तार से समझाया। दो दिन की इस कार्यशाला में सवालों को परखने और उनका मूल्यांकन करने, साथ ही फ्री रिस्पॉन्स और कंस्ट्रक्टेड रिस्पॉन्स जैसे अलग-अलग प्रकार के सवालों को बनाने पर गहन चर्चा और मंथन हुआ। इसमें शामिल शिक्षकों ने निर्धारित विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भी भाग लिया। उन्होंने भांति-भांति के प्रश्नपत्र तैयार किए और उनका मूल्यांकन किया।

Read More

एमजीएम स्कूल बोकारो में दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका कैम्प का समापन।

बोकारो।गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की अगुवाई मे बोकारो गतका संघ द्रारा एम जी एम स्कूल बोकारो मे दो दिवसीय झारखंड स्टेट गतका ट्रेनिंग कैम्प मैं अतिथि के रूप में जसमीत सिंह सोढ़ी, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह एवं मनदीप सिंह चास बोकारो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे तथा झारखंड गतका संघ के पप्पू कुमार द्वारा तो दिवसीय कैंप का समापन किया गया, बोकारो गतका संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्वदेशी खेल गतका पूरे झारखंड में तथा देश में नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) एवं खेलो इंडिया द्वारा आयोजित खेल के बड़े मंचों पर खेल का उच्च प्रदर्शन कर मेडल और ख्याति दोनों प्राप्त कर रहे हैं खिलाड़ियों को दो दिवसीय गतका कैंप के दौरान विस्तृत जानकारी कोच सुखदीप सिंह शिवम यदुवीर सिंह ने दी तथा भारी संख्या मे आये विभिन्न जिला के खिलाड़ीयों को मन से कैम्प करते हुए  नये नये तकनीक सिखने की सलाह दी  झारखंड कोडिनेटर पप्पू कुमार सिंह ने स्कूल नेशनल वा खेलो इंडिया मे भाग लेने वाले खिलाड़ीयों का उत्साहवर्धक किया,बोकारो गतका संघ के सचिव  राजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो वा अंगवस्त्र देकर किया। मंच संचालन राष्ट्रीय गतका खिलाड़ी शाक्षी श्रीवास्तव ने किया| दो दिवसीय कैम्प मे लडकियों की संख्या लड़कों से दिखाई दी जो की समाज के लिए शुभ संकेत है। कैम्प में बोकारो के अलावा धनबाद, पलामू, लोहरदग्गा, रामगढ, हजारीबाग, गिरीडीह  से ज्यादा खिलाड़ी भाग लिया। कैम्प मे गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के बदले हुए नई तकनीक की जानकारी दी गई  जिससे की झारखंड के खिलाड़ी दिल्ली मे आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वा बिहार के बोधगया मे आयोजित होनेवाले खेलो इंडिया मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Read More

पंजाब नेशनल बैंक आवासीय कालोनी सेक्टर 05  के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन

बोकारो। पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा 131वीं स्थापना दिवस के अवसर पर रक्त केन्द्र – बोकारो जेनरल अस्पताल के सौजन्य से पंजाब नेशनल बैंक आवासीय कालोनी, सेक्टर 05, के प्रांगण में, एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में पंजाब नेशनल बैंक, के र्कमचारी ने बढ- चढ कर हिस्सा लिया तथा कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. बी जी एच के डा सुरेन्द्र कुमार,ए सी एम ओ तथा  प्रभारी रक्त केन्द्र ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। रक्तदान का मुख्य उद्देश्य, थैलेसिमीया, सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को रक्त मुहैया कराना, तथा रक्त के कमी से लोगों की जान न जाए इसलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है।  एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।  18 वर्ष से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ पुरूष स्वेच्छा से एक वर्ष में चार बार तथा एक स्वस्थ महिला एक वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती है. रक्तदान करने से शरीर के किसी भी अंग में कोई कमजोरी नहीं आती है।

Read More

आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति प्रदान करता बोकारो स्टील प्लांट

बोकारो। वर्ष 1964 में बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना के बाद से बीते छह दशकों में माराफारी के नाम से पूर्व में जाना जाने वाला यह क्षेत्र अब देश-विदेश में अपनी पहचान एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में बना चुका है. वर्तमान में बोकारो स्टील प्लांट महज इस्पात उत्पादन की एक इकाई नहीं रह गया, बल्कि यह भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार और समावेशी विकास का प्रतीक बन चुका है. भारत सरकार के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम ने न केवल देश को वैश्विक मंच पर एक सशक्त इस्पात उत्पादक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाई है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और समावेशी प्रगति को भी निरंतर गति दी है। आज, बोकारो स्टील प्लांट भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसी दूरदर्शी पहलों के अनुरूप कार्य करते हुए देश के लिए रणनीतिक महत्त्व के अनेक स्टील ग्रेड्स का स्वदेशी विकास कर रहा है, जिन्हें पूर्व में विदेशों से आयात किया जाता था. ऐसा ही एक स्पेशल इस्पात है CORTEN स्टील, जो पहले विदेशों से आयात किया जाता था. अब बोकारो स्टील प्लांट ने इसका स्वदेशी विकल्प – ‘वेदर रेसिस्टेंट स्टील’ (IS 11587) – का निर्माण किया है, जिसे ‘SAILCOR’ के नाम से जाना जाता है। यह उच्च गुणवत्ता का इस्पात भारतीय रेल के वैगनों और ढाँचागत संरचनाओं में व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। देश में ही इसका निर्माण अब आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान कर रहा है। इसी प्रकार जहां कभी शिपिंग कंटेनरों के लिए भारत को अन्य देशों, विशेषकर चीन, पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वहीं बोकारो द्वारा विकसित WR-Fe 490H ग्रेड स्टील के माध्यम से भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा चुका है. इसके अतिरिक्त, संयंत्र ने उच्च तन्यता शक्ति वाले गैल्वनाइज्ड स्टील का विकास किया है, जो फूड ग्रेन साइलो निर्माण में प्रयुक्त होता है। 450 GSM जिंक कोटिंग और 350 MPa  से अधिक यील्ड स्ट्रेंथ से युक्त यह स्टील कृषि भंडारण के लिए तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त एवं टिकाऊ समाधान प्रदान करता है, जो “सेव ग्रेन कैंपेन” और खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करता है। राष्ट्र की सामरिक शक्ति को सशक्त बनाने हेतु बोकारो स्टील प्लांट द्वारा विकसित स्वदेशी DMR 249A मरीन ग्रेड स्टील का उपयोग भारतीय नौसेना के अग्रणी युद्धपोतों—INS विक्रांत, INS महेन्द्रगिरि, INS विंध्यगिरी एवं हाल ही में राष्ट्र को समर्पित INS नीलगिरि—के निर्माण में किया गया है। यह योगदान भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान करता है. नवीकरणीय ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में, संयंत्र ने IS 277 GP 350 ग्रेड के अनुरूप 600 GSM जिंक परत वाले विशेष गैल्वनाइज्ड स्टील का सफल विकास किया है। इसकी उच्च संक्षारण प्रतिरोधक क्षमता और यांत्रिक मजबूती इसे सोलर पैनल माउंटिंग स्ट्रक्चर्स के लिए आदर्श बनाती है. इस श्रृंखला में देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कई और स्पेशल इस्पात ग्रेड विकसित किए  प्रक्रिया में है ताकि विदेशों से आयात पर हमारी निर्भरता काम हो।बोकारो स्टील सिटी केवल मात्र एक औद्योगिक शहर ही नहीं  बल्कि विविधता में एकता का प्रतिरूप है, जिसे अकसर “मिनी भारत” भी कहा जाता है. देश के कोने-कोने से आए लोग यहाँ एक साथ रहकर संयंत्र की सफलता में योगदान दे रहे हैं, जिससे यह स्थान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन चुका है. स्टील सिटी और परिक्षेत्रीय इलाके का व्यापक जन समुदाय भी बोकारो स्टील की इस गौरवशाली और समृद्ध परम्परा को आगे ले जाने में सक्रिय रूप से भागीदार रहा है। इस भौगोलिक क्षेत्र के विकास का अग्रदूत रहा बोकारो स्टील प्लांट अब आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने और वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

Read More
Back To Top