Anil Kumar

बोकारो जूडो संघ की वार्षिक बैठक संपन्न

एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो में बोकारो जूडो संघ के द्वारा वार्षिक बैठक संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला जूडो संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने किया इस बैठक में आगामी सातवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा के साथ प्रतियोगिता को सुचारू रूप से कैसे संपन्न किया जाए इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई बैठक के दौरान राजीव कुमार सिंह ने कहा कि  जिला जूडो प्रतियोगिता में इस बार भी 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाएंगे जिन्हें जिला जूडो संघ के द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी एवं  इन खिलाड़ियों को आगामी राज्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आर्थिक रूप से जिला जूडो संघ मदद करेगी बोकारो जिला जूडो संघ बोकारो में तथा झारखंड में जूडो के प्रचार प्रसार में जूडो खेल को हर एक बच्चे तक पहुंचने में तत्परता से लगा हुआ है तथा इसी का परिणाम है कि इस बार जिला जूडो प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है इस बैठक में मुख्य रूप से उमेश नायडू, नईम  अंसारी,सूरज कुमार,आयुष कुमार ठाकुर, संजू कुमार,आयुष कुमार, नितेश कुमार, वासुदेव कुमार एवं दीपक रंजन उपस्थित हुए तथा जिले में जूडो के प्रचार प्रसार में कैसे तेजी लाई जाए इस पर चर्चा की

Read More

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

एक आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी उपायुक्त बोकारो श्री अजय नाथ झा के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में जिला उत्पाद बल द्वारा शनिवार देर शाम को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर जिला उत्पाद टीम ने पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत कांडरा स्थित एनएच किनारे खड़े एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त ट्रक (नं.- PB 46 M 8164) से 888 GOLD WHISKY ब्रांड की 750 मिलीलीटर की कुल 900 पेटी (कुल 10,800 बोतलें, लगभग 8,100 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। छापामारी के दौरान मौके से ट्रक चालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब की तस्करी से संबंधित अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले में आगे की जांच-पड़ताल जारी है।छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद श्री विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट श्री सन्नी विवेक तिर्की एवं अवर निरीक्षक, बेरमो-सह-चंदपुरा श्री महेश दास एवं अन्य उत्पाद बल के जवान उपस्थित थे।जिला प्रशासन बोकारो द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जब्त किए गए सामान निम्न हैं :- – अवैध शराब: 888 GOLD WHISKY (750 ml) – कुल 900 पेटी (10,800 बोतलें)  वाहन: सफेद-नारंगी रंग का ट्रक (Ashok Leyland), रजिस्ट्रेशन नंबर – PB 46 M 8164

Read More

डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

Bokaro: डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल रानी पोखर के प्रांगण में सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के अंतर्गत माता-पिता को शिक्षा के बारे में शिक्षित करना पर आधारित रहा। जिसके रिसोर्स पर्सन उप प्राचार्य कल्याणी प्रसाद व जीजीपीएस के पीजीटी शिक्षक अनूप दम्यान जॉन थे। कार्यक्रम शुभारंभ प्राचार्य मुकेश कुमार व रिसोर्स पर्सन ने दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से गणेश वंदना कर कार्यक्रम का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को शिक्षकों की ओर से अभिभावकों में जानकारी देने के विषयों पर चर्चा की गई।इस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 11 विद्यालयों के 57 शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें जीजीपीएस चास, एमजेएम बिजुलिया, एमजीएम स्कूल सेक्टर 4एफ, गोयनका पब्लिक स्कूल,डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल आदि शामिल रहे। मौके पर उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी,रूपम गुप्ता, बिंदु सिंह, गीता सिंह, विभा रानी, सरिता सिन्हा, संगीता कुमारी, रीना कुमारी, वीणा कुमारी आदि शामिल रहे

Read More

चिन्मय विद्यालय में 11 वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया।

बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो में 11वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विद्यालय के तेजोमयानन्द सभागार में धूमधाम से मनाई गई। संगीत विभाग द्वारा योग पर आधारित गीत गाकर सभी का स्वागत किया गया। 21 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पुरे धूम-धाम से मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा एवम शारिरिक शिक्षा विभाग द्वारा दीप प्रज्जवलीत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राइमरी विग, चतुर्थ , ग्यारहवी एवं बारहवीं के साथ-साथ कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के लगभग 1700 विद्यार्थियों एवम 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग उत्सव धूमधाम से मनाया। वरीय शारिरिक शिक्षक हरिहर पांडेय ने सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया एवं सभी को इसके महत्व को समझाया। वही प्रांजल सेकिया एवं संजीव कुमार ने ताडासन ,बज्राशन ,भुजंगासन जैसे कई आसन एवम प्राणायाम का प्रदर्शन किया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरा विश्व 11 वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही गर्व एवं धूम-धाम से मना रहा है। योग के माध्यम से हम खुद भी शारिरिक और मानसिक रूप से तो स्वस्थ रहेंगे ही साथ ही पूरा समाज स्वस्थ होगा। योग के माध्यम से पूरे विश्व को शांति एवम सुखी होने का संदेश देते हैं। हम सभी को प्रत्येक दिन 30 मिनट योग अवश्य करनी चाहिए। योगाम्यास बाल्यकाल से ही करनी चाहिए। हरिहर पांडेय संजीव सिंह एवम प्रांजल सेकिया ने सभी को योग करने एवं योग करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने सभी को 11वाॅ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। भारत के विश्व गुरु बनने का समय है। योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। इस दौरान उप-प्राचार्य नरमेन्द्र कुमार, गोपाल चंद्र मुंशी, राहुल राॅय उपस्थित थे । रण विजय ओझा, ललिता उरांव, नितेश पांडेय, प्रवीण कुमार, विशाल मोर्या , आदर्श आचार्या और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान दिया। संजीव सिंह एवम प्रांजल सेकिया ने मंच एवम कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Read More

डीवीसी चंद्रपुरा में ऐश मीट 2025 कार्यक्रम संपन्न

पावार प्लांट के छाय राष्ट्रीय सम्पति, इससे बने वस्तुओं का उपयोग सभी लोग बेहिचक उपयोग करें : विजया नन्द शर्मा चंद्रपुरा: दामोदर घाटी निगम चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र प्रबंधन व पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा यहां के प्रशिक्षण संस्थान के हॉल में ऐश मीट 2025 कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया.समारोह के संबोधन में वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान विजया नन्द शर्मा ने कहा कि पवार प्लांट के छाय राष्ट्रीय सम्पति है , इससे बने वस्तुओं का उपयोग सभी लोग बेहिचक करें. इसकी उपयोगिता के कारण मिट्टी का बचाव होगा और छाई से निर्मित वस्तुओं का उपयोग अत्यंत ही उपयोगी है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी उपयोगिता साकार साबित हो रही है. श्री शर्मा ने कहा कि सभी लोगों तक छाई से निर्मित वस्तुओं ,अर्थात ईट सहित अन्य वस्तुओं के निर्माण में इसका उपयोग बहुत ही लाभकारी है. उन्होंने सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों से अपील किया कि वे छाई से निर्मित ईट का इस्तेमाल कोई भी निर्माण कार्य में पुर्णतः करें, ताकि आम लोगों में भी छाई से निर्मित ईट का उपयोग करने में कोई झिझक नहीं हो सके. श्री शर्मा ने कहा कि पावर प्लांट से निकलने वाले छाई समस्या नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की संपत्ति है. इसका उपयोग कर हम पर्यावरण संरक्षण तो कर ही सकते हैं, साथ ही साथ मोटी आर्थिक लाभ भी कर सकते हैं. छाई की उपयोगिता सड़क निर्माण, भूमि संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में सफलता पूर्वक की जा रही है. समारोह को मुखिया नारायण मरांडी, अनुग्रह नारायण सिंह, विद्यानंद ननकुलियार , इस्लाम अंसारी ,सुदीप गोस्वामी जवाहरलाल महतो आदि में भी संबोधित किया । महाप्रबंधक राजेश विश्वास, तापस मिर्धा, अंचल अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, आदि ने भी छाई प्रबंधन की उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला और लोगों से अपील किया कि वे छाई से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग अवश्य करें. प्रबंधक संजीव कुमार ने छाय प्रबंधन पर विस्तृत रिपोर्ट पेश किया और लोगों को बताया कि छाय की उपयोगिता से समाज और देश की उन्नति संभव है। समारोह का संचालन प्रबंधक राजकुमार चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक राजीव कुमार ने किया, समारोह में उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ओझा,लालन प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार,आरपी सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, ,अजय सतीश टोप्पो, कंचन स्मिता टोप्पो, मोहम्मद इम्तियाज, राजीव तिवारी, आशुतोष साहा, अक्षय कुमार, बद्रीनारायण राठिया, सुबोध पासवान, अजीत कुमार, विनय पांडेय आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर एसीसी सीमेंट के संदीप गोस्वामी, बजरंग ब्रिक्स सहित छाई से निर्मित वस्तुओं को बनाने वाले कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

Read More

चंद्रपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

मानव जीवन को स्वस्थ रखने के लिए योग अति आवश्यक: डीसी पांडेय चंद्रपुरा 21 जून 2025 . दामोदर घाटी निगम, चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र के कम्युनिटी हॉल में शनिवार की सुबह डीवीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया. इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक कुमार महतो ने उपस्थित लोगों को योग और प्रणायाम कराया. कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉक्टर डी सी पांडेय, उप महाप्रबंधक ललन प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार, आर आर ओझा, मुकेस कुमार , प्रबंधक परविंद कुमार, राजकुमार चौधरी, अनुतोष एक्का, उमेश कुमार शर्मा, अक्षय कुमार सहित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान और उप समादेष्टा आदि लोगों ने योग और प्राणायाम किया । इस अवसर पर समारोह के संबोधन में डॉक्टर डीसी पांडेय ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए अत्यंत ही जरूरी है. हर मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग और प्राणायाम करने की आवश्यकता है. उन्होंने योग प्रशिक्षक के प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रशिक्षक के कारण ही हम सभी लोग उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर योग का लाभ लेते हैं. हम सभी को प्रत्येक दिन स्वस्थ रहने के लिए योग करना आवश्यक है. उन्होंने प्रशिक्षक श्री महतो को उपहार भेंट कर सम्मानित किया ।

Read More

पिट्स मॉडर्न स्कूल में बड़े उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

बोकारो।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस समारोह का उद्देश्य शिक्षकों,छात्रों और कर्मचारियों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सद्भाव को बढ़ावा देना था।योग सत्र का नेतृत्व शिक्षिका पूजा मेहता ने की। छात्रों ने अनुशासन का पालन करते हुए विभिन्न योगासन और श्वास अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में संतुलित और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया| विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम है -” एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग “। योग मन, शरीर और आत्मा की एकाग्रता को सक्षम बनाता है।योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। साथ ही, उन्होंने कहा कि “युवा दिमागों को इतनी ईमानदारी से योग के अभ्यास को अपनाते हुए देखना उत्साहजनक है। यह एक स्वस्थ और अधिक जागरूक पीढ़ी की नींव रखता है।”अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक, आई ई पी एल ओरिका, गोमिया और गोमिया प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि रचनात्मक, शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों का एकीकरण समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार बनाता है।इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों में आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण में मदद करती हैं। साथ ही, छात्रों को जागरूक और आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाती है। समारोह का समापन सकारात्मक तरीके से हुआ, जिसमें छात्र और शिक्षक दोनों ही तरोताजा महसूस कर रहे थे और अपनी दिनचर्या के हिस्से के रूप में योग का अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित हुए।

Read More

कसमार प्रखंड मुख्यालय में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न। रंजन वर्मा

कसमार बोकारो: बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत कसमार प्रखंड मुख्यालय में आज 21 जून शनिवार 2025 को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य योग कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इस अवसर पर योग से योग्य विषय के तहत एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सभी को योग्य बनाने का संदेश देना था।यह आयोजन न केवल योग की महत्ता को दर्शाता है बल्कि समुदाय के सभी वर्गों को एकजुट करने का माध्यम भी बना। कार्यक्रम में लगभग 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जिनमें अधिकारीगण,कर्मचारीगण, विभिन्न संगठनों के सदस्यगण, होमगार्ड के जवान एवं स्थानीय नागरिक शामिल थे। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कियामुख्य कार्यक्रम के समानांतर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कमलापुर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त टोना उत्क्रमित उच्च विद्यालय मे 300 छात्र छात्राओं हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय पीरगुल में 200और हरनाद प्लस टू उच्च विद्यालय में 300 छात्रों ने योगाभ्यास कार्यक्रमों में भाग लिया। इन समानांतर आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का समापन एक सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया। कुल मिलाकर मुख्य कार्यक्रम और समानांतर आयोजनों में सहभागिता की, जो इस कार्यक्रम की व्यापक पहुंच और सफलता को दर्शाता है। यह आयोजन योग के माध्यम से समुदाय में एकता और स्वास्थ्य चेतना लाने का एक सराहनीय प्रयास था

Read More

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए योग को बनाएं जीवन का आधार – कुलाधिपति बी एन साहरामगढ़: आज दिनांक 21 जून 2025 दिन शुक्रवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगणमें अंतरास्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कई तरह के योगासन जैसे सूर्यनमस्कार, चक्रासन, धनुरासन,हलासन, सर्वागासन , नौकासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम और पवनमुक्तासन आदि का अभ्यास किया।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने कहा कि व्यक्तित्वके सर्वांगीण विकास के लिए योग को जीवन का आधार बनाने का सलाह दिए।सचिव प्रियंका कुमारी ने योग दिवस कि हार्दिक बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कियोग से शरीर , मन ,और चित शुद्ध होता है। इस शुद्धिकरण से एकात्मकता का विकास होता है।मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ)अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष , व्याख्यातगण, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Read More

शैक्षणिक सहयोग को लेकर दोनों के बीच हुई वार्तालाप

रामगढ़ : दिनांक 21.06.2025 दिन शनिवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ में कुलाधिपति बी एन साह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप रशिया से आए प्रोफेसर एवगनी ग्रीवा( डिप्टी ट्रेड कमीशनर ऑफ एशिया) , प्रोफेसर विक्टोरिया ग्रीवा ( कंसल्टेंट ऑफ़ रशियन ट्रेड कमीशन) एवं प्रोफेसर संत कुमार चौधरी( चेयरमैन संकरा ग्रुप ऑफ इंस्टिच्यूशन इंडिया एंड यूरोप) के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संस्था के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक (प्रो) डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार उपस्थितिथे।बैठक में मुख्य रूप से राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ एवं एशिया के दो-तीन विश्वविद्यालय के साथ शैक्षणिक गतिविधि को गति-शक्ति देने हेतु एक -दूसरे को घनिष्ठ सहयोग करने के लिए सकारात्मक बातचीत हुई। दोनों के बीच शैक्षणिक क्रियाकलापों के तहत उच्च शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देने हेतु शैक्षणिक संस्था के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करने हेतु वार्तालाप हुई। वार्तालाप के दौरान दोनों पक्षों के बीच शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विशेष चर्चा हुईं।भविष्य में इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं सुधरता को रोजगार परख शिक्षा कौशल विकास से जुड़ी शिक्षा के माध्यम से रोजगार पर विशेष जोर दिया गया।शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच सफल वार्ता रही।

Read More
Back To Top