कांग्रेस कार्यालय धनबाद में शोक सभा आयोजन कर दिवंगत नेताओं को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया गया

धनबाद। जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय धनबाद में आयोजित बैठक में विगत दिनों कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ साथियों के देहांत के कारण अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा है। अपने दिवंगत नेता इंटक के मजदूर नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे , धनबाद कांग्रेस महासचिव स्वर्गीय दिनेश सिंह , और स्वर्गीय कांग्रेस सेवा दल के कन्हाई पासवान, को श्रद्धांजलि देने हेतु आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को धनबाद कांग्रेस के धनबाद जिला कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।सभा में दिवंगत नेताओ की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया, एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनकी याद में, उपस्थित विभिन्न लोगों ने अपने संस्मरण सुनाए और उन्हें याद किया। शोकसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ने इसे कांग्रेस परिवार के लिए और व्यक्तिगत तौर पर इसे एक अपूरणीय क्षति बताया ,जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।शोक व्यक्त करने वालों में धनबाद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी, राम गोपाल भुवानिया , मदन महतो श्री अक्षयवर कुमार प्रसाद, महेंद्र दुबे, रमेश जिंदल, शैलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, रितेश सिंह, देवेंद्र कुमार, दिनेश पासवान, पप्पू पासवान, संजय कुमार, पप्पू सिंह आशीष सिंह, कामता पासवान, सत्यानंद पांडे, प्रमोद कुमार, रवि रंजन सिंह, नवीन सिंह, वीरेंद्र पासवान, पप्पू पांडेय, एवं कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी उपस्थित थे।

Read More

श्री श्री गंगा गौशाला कतरास में नव निर्वीत गौ गृह का उद्घाटन किया गया

कतरास।श्री श्री गंगा गौशाला कतरास में ब्रह्मलीन “गुरू माँ भगवती देवी जी” की प्रेरणा से “परम गौभक्त” श्रीमान बृजमोहन गाड़ोदिया-श्रीमती नीरा गाडो़दिया जी के आर्थिक सहयोग से निर्मित “नारायणी सूरभि गौ-गृह” का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।उन्होंने कहा गौ माता को रख रखाव मे दिक्क़त आ रही थी इसलिए गौ माता का रहने के लिए गौ गृह बनाया गया ताकि बारिस हो या गर्मी गौ माता को रहने में दिक्क़त न हो। गौ माता की कृपा सभी पर बना रहे।इस अवसर पर श्री गंगा गौशाला कतरास करकेंद के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष पुष्करमल डोकानिया, राजकुमार टांटिया डा वी एन चौधरी महासचिव महेश कुमार अग्रवाल,सचिव दिपक अग्रवाल,कोषाध्यक्ष डी एन चौधरी ,अनिल बंसल, राजेश सिघल, सुमित खण्डेलवाल, कमलेश सिह, उदय बर्मा, किरण चावला, गोविन्द हेलीवाल, रौनक हेलीवाल, सुनिता हेलीवाल , आनन्द खण्डेलवाल, अशोक शर्मा तापस दे ,आदि उपस्थिती रही।

Read More

छत्तीसगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने वाले दो मजदूरों की माताओं को माननीय विधायक मथुरा महतो ने प्रदान किया एक-एक लाख रुपए का चेक

श्रम विभाग ने कराया बी.ओ.सी.डबल्यू. में निबंधन बाहर जाने वाले मजदूरों को रजिस्ट्रेशन कराने की अपील धनबाद।छत्तीसगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने वाले तोपचांची थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पंचायत के ब्रहमडिहा में रहने वाले कृष्णा राय एवं डिलू राय की माता क्रमशः राधिका देवी एवं पुनकी देवी को आज माननीय विधायक टुंडी श्री मथुरा प्रसाद महतो ने एक-एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। माननीय विधायक ने बताया कि विगत 10 मई 2025 को तोपचांची थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पंचायत के ब्रहमडिहा गांव से 12 मजदूर, उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले ठेकेदार हर्षित सिंह के माध्यम से, छत्तीसगढ़ के डायनासौर कंपनी में काम करने के लिए गए थे। मजदूरों के साथ ₹600 दैनिक मजदूरी तय हुई थी। जब भुगतान का समय आया तब उन्हें ₹400 के हिसाब से मजदूरी दी गई। इसका विरोध करने पर कंपनी के सुपरवाइजर ने स्थानीय लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की और उन्हें खदेड़ने लगे। भागने के क्रम में कृष्णा राय एवं डिलू राय भयभीत होकर रेलवे लाइन पर दौड़ने लगे। इस क्रम में वे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई थी। जबकि दो अन्य मजदूर, अजय राय एवं विकास हेमब्रम, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इसके बाद 11 जून 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर अंतर राज्य प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना के तहत मृत्यु के उपरांत मृतकों के आश्रितों को शव लाने के लिए तत्काल 50 – 50 रुपए की राशि प्रदान की गई थी। वहीं श्रम अधीक्षक श्री रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों मजदूरों की माता का बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड (बी.ओ.सी.डबल्यू.) में रजिस्ट्रेशन करा दिया है। इसके तहत उन्हें बीमा के अलावा बहुत सारी सरकारी योजनाओं में वित्तीय सहायता मिलेगी।उन्होंने जिले के वैसे सभी मजदूरों से, जो बाहर जाकर काम करते हैं, उन्हें‌ https://shramadhan.jharkhand.gov.in पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। रजिस्ट्रेशन हो जाने से किसी भी दुर्घटना या अन्य विपरीत परिस्थितियों में उन्हें योजना के तहत अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकता है। मौके पर माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि श्री मदन महतो, मनोज कुमार महतो, विकास महतो, आनंद महतो, अर्जुन महतो, श्रम कार्यालय के मन्नु कुमार सिन्हा, प्रमोद प्रसाद, इंद्रजीत कुमार व अन्य लोग मौजूद थे

Read More

अवैध भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

विभाग( सीआईडी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में कार्रवाई की है। शनिवार को सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए किंगपिन इजहार अंसारी और अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी तेतुलिया मौजा में बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में हुई है। इस मामले की जांच और कार्रवाई सीआईडी के साथ ईडी भी कर रही है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार से जमीन के मूल दस्तावेज का रिकॉर्ड मांगा गया है। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस जमीन घोटाले की जांच के लिए सीआईडी टीम कई बार बोकारो गयी थी। इसकी जानकारी जब बोकारो के सफेदपोशों और अधिकारियों को लगी तो, उनमें हड़कंप मच गया था। उल्लेखनीय है कि बोकारो के तेतुलिया में 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया। आरोप है कि इसमें भू-माफिया, अंचल कर्मी और बोकारो स्टील प्लांट के अफसरों की मिली भगत है। यह वो जमीन है, जिसे बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा वन विभाग को वापस लौटाया गया था। मामले को लेकर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर जमीन घोटाला मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई थी। सीआईडी बोकारो के सेक्टर 12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर अपनी जांच शुरू कर रही है। वन विभाग की जमीन को माफिया द्वारा बेचे जाने का मामला सामने आने के बाद बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जांच के बाद सामने आया कि बोकारो में अधिकारी और भू-माफिया ने मिलकर 100 एकड़ से अधिक जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया है।

Read More

बोकारो में शराब दुकानकर्मियों का हंगामा, बकाया राशि पर तत्काल निष्कासन से नाराज़गी

बोकारो,शराब दुकानों की बकाया राशि और ब्लैकलिस्टिंग को लेकर बोकारो में शनिवार को उत्पाद विभाग कार्यालय के बाहर भारी हंगामा हुआ। दर्जनों दुकानकर्मी अचानक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इनका आरोप था कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उन्हें निष्कासित कर दिया गया है और ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह ने मीडिया को बताया कि जिले की कई शराब दुकानों की सरकारी राजस्व राशि जमा नहीं की गई थी। इससे सरकार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने कहा, “ऐसी सभी दुकानों के स्टाफ को तत्काल हटाने का निर्णय लिया गया है। विभाग का स्पष्ट संकल्प है कि जहां भी बकाया राशि होगी, वहां जिम्मेदार कर्मियों को ब्लैकलिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बताया कि कई दुकानों पर एफआईआर दर्ज है और पेनल्टी भी लंबित है। इसलिए शासन स्तर पर यह सख्त निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदर्शनकारियों की मांगों को बोकारो डीसी के समक्ष रखा जाएगा और आगे का निर्णय वहीं से होगा। वहीं निष्कासित दुकानकर्मियों का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से कार्यरत हैं और उन्हें बिना किसी नोटिस के हटाया गया है, जो सरासर अन्याय है। उनका कहना है कि यदि उन्हें कारण नहीं बताया गया तो वे आंदोलन को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाएंगे।

Read More

सांसद ढुलू महतो ने लगाया जनता दरबार, 203 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बोकारो : शनिवार को बोकारो के सेक्टर-1 स्थित सांसद कार्यालय में धनबाद लोकसभा के सांसद ढुलू महतो की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सुबह से ही बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर सांसद आवास पहुंचे। जनता दरबार में कुल 203 समस्याओं को दर्ज किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से बोकारो स्टील प्लांट में ठेकेदार द्वारा वसूली जा रही कट मनी, रोजगार, भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, चास नगर निगम से जुड़ी समस्याएं, एवं प्रशासनिक शिकायतें शामिल थीं। सांसद ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही बोकारो स्टील प्लांट के वरीय अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि “जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।” जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने सांसद महोदय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशील हो, तो समस्याओं का समाधान निश्चित होता हैइस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोहित लाल सिंह, अम्बिका ख़्वाश, कृष्ण कुमार मुन्ना, चक्रधर शर्मा, मुकेश राय, परिंदा सिंह, सुभाष महतो, विनेश नायक, श्याम गुप्ता, अमर स्वर्णकार, मनोज सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, मोहन चक्रवर्ती, अर्चना सिंह, वीरभद्र सिंह, अरविंद दुबे सहित सभी मंडल अध्यक्षगण और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More

पाइप लाइन के फुटबॉल में भरा कचड़ा, जामडोबा जल संयंत्र केंद्र से जलापूर्ति हुआ ठप

धनबाद।जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र स्थित दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ जाने से सभी मोटर पाइप लाइन का फुटबॉल में कचड़ा भर गया है। जल भंडारण नही होने से झरिया एवं आस पास के 6 लाख की आबादी को दो दिनों तक पानी नहीं मिलेगा।लगातार हो रही बारिश के बाद बाद दामोदर नदी में तेनुघाट डैम से पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी का जल स्तर 454 आरएल से बढ़ कर 468 हो गया है। नदी की धार काफी तेज होने के कारण पानी में उतर कर फुटबॉल की सफाई नहीं किया जा सकता है। जिससे 12 एवं 9 एमजीडी में जल भंडारण नही हो सकता है। शुक्रवार से ही पानी की आपूर्ति ठप है। सफाई के नाम पर अधिकारियों ने हाथ खड़ा कर दिया है।बरसात के दिनों में झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।जल कार्य अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि नदी का जल स्तर खतरे की निशान से ऊपर बह रहा है। फुटबॉल में भी कचड़ा भर गया है। तेज रफ्तार होने के कारण किसी को भी फुटबॉल की सफाई करने नहीं भेजा जा सकता है। पानी का लेबल कम होने पर ही पानी की आपूर्ति की जायेगी।

Read More

शनिवार को सदर अस्पताल के सर्जरी में रहेंगे डॉ प्रभात कुमार, शिशु रोग में डॉ राजेंद्र कुमार

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर सदर अस्पताल में शनिवार को मौजूद रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी की गई है।शनिवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन में डॉ पीपी पांडेय और डॉ एपिल टोपनो रहेंगे। जबकि हड्डी रोग में डॉ हरेंद्र कुमार, सर्जरी में डॉ प्रभात कुमार, नेत्र में डॉ सरोजिनी मुर्मू, दंत रोग में डॉ स्नेहा केसरी, शिशु रोग में डॉ राजेंद्र कुमार, मनोरोग में डॉ मीनाक्षी दुबे तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ सुरभि रहेंगे।वहीं गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अंजना कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ रूमा प्रसाद तथा रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ संध्या तिवारी रहेंगे।जेनरल इमर्जेंसी में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ नीलम बाला तथा रात 9 बजे से रविवार सुबह 9 बजे तक डॉ मासूम आलम रहेंगे।

Read More

आसनबनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सीपीएम नेता ने कहा जमीन पर जबरन कब्जा किया गया

धनबाद।आसनबनी मौजा में पुलिस प्रशासन द्वारा सेल कंपनी को जमीन कब्जा दिलाने की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीपीएम के नेता विकास कुमार ठाकुर ने कहा है कि सेल टासरा के पदाधिकारियों ने जिस तरह रैयत किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया तथा जमीन पर लगे धान के बिचड़े एवं सब्जी की खेतों को बरबाद किया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच के अध्यक्ष अमृत महतो ने कहा कि उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान जिसमें बच्चों का स्कूल संचालित था, ढहा दिया गया। खेतों में लगी सब्जी की फसलों को नष्ट कर जमीन पर कब्जा जमाया। जिससे उन्हें 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन को कब्जा कर लिया गया जो दुखद है।

Read More

गोमिया में पुलिस द्वारा स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए अहम निर्देश

बोकारो : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमिया थाना अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय गोमिया में थाना प्रभारी रवि कुमार एवं थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने कम्युनिटी आउटरेच प्रोग्राम के तहत स्कूली छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए तथा ऐसी कोई घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई। महिला संबंधी अपराध की स्थिति में Dial 112 पर कॉल करने का निर्देश भी दिया गया। पुलिस टीम ने नशापान, महिला उत्पीड़न, डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया और इन अपराधों से संबंधित वैधानिक प्रावधानों की जानकारी भी दी। भारी वर्षा के कारण जलभराव से बचाव, सर्पदंश तथाआकाशीय बिजली से सुरक्षा के उपायों की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और उनके उल्लंघन पर लगने वाले जुर्मानों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से “We’re योर फ्रेंड्स इन यूनिफार्म!” स्लोगन को प्रचारित किया गया। अभियान के दौरान छात्रों ने भी कई सवाल पूछे जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Read More
Back To Top