लीला बनी जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष 

बोकारो। : झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से बुधवार को समाजसेवी लीलावती देवी को बाल कल्याण समिति, बोकारो का अध्यक्ष नमित किया गया है।  राज्य सरकार द्वारा अंगीकृत झारखण्ड किशोर न्याय (देख-रेख एवं संरक्षण) नियमावली, 2017 के नियम-88 के प्रावधान के अनुरुप चयन समिति की अनुशंसा पर बाल कल्याण समिति में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर औपबंधिक रुप से लीलावती देवी की नियुक्ति की गई है।  जनवरी 2025 से अध्यक्ष शंकर रवानी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से समिति का ये पद रिक्त था ।  चयनित अध्यक्ष को अधिसूचना के निर्गत होने की तिथि के एक सप्ताह के अन्दर अपना योगदान संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के समक्ष देना है। ज्ञात हो कि  बाल कल्याण समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और अध्यक्ष की नियुक्ति समिति के कार्यकाल के साथ समाप्त हो जाएगी।

Read More

रोटरी बोकारो मे रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की प्रतिमा की स्थापना

 रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिष्ठित पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन बाघ सिंह पन्नू ने आज रोटरी क्लब ऑफ बोकारो स्टील सिटी के क्लब परिसर में पॉल हैरिस की 278वीं प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ अध्यक्ष रोटेरियन महेश कुमार गुप्ता, प्रथम महिला रोटेरियन अल्का गुप्ता तथा क्लब के अन्य कई वरिष्ठ सदस्य इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।  यह पहली पॉल हैरिस प्रतिमा है जो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (झारखंड व बिहार) में स्थापित की गई है और यह इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है। रोटेरियन पन्नू द्वारा आरंभ की गई यह इंटर-डिस्ट्रिक्ट मल्टी-क्लब अनावरण श्रृंखला, रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की स्मृति को समर्पित है। वे अब तक 19 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 18 रोटरी जिलों में 278 प्रतिमाएं स्थापित कर विश्व कीर्तिमान बना चुके हैंअनावरण समारोह दोपहर 12:30 बजे सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण रोटरी फेलोशिप एवं सहभोज का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. महेश केजरीवाल, रो. पुष्पा केजरीवाल, रो. अल्का गुप्ता, रो. (डॉ) आर एन प्रधान, रो. प्रदीप नारायण, रो. कुंजला नारायण, रो. प्रदीप रे, रो. अशोक तनेजा, रो. अशोक केडिया, रो. मन्नू श्रीवास्तव, रो. हरपाल सिंह, रो. (डॉ) अनिल त्रेहान, रो. अभय गिरी, रो. सीमा गिरी, रो. नरेश लोधा एवं क्लब केअन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

इस्कॉन संस्था बोकारो का रथ यात्रा में शामिल होंगे सैकड़ों श्रद्धालु

बोकारो:- इस्कॉन संस्था, बोकारो में धूमधाम से जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है जिसको लेकर चास मगध कॉम्प्लेक्स में प्रेस वार्ता का आयोजन किया .श्री जगन्नाथ जी की कृपा से इस वर्ष नया रथ तैयार किया गया है, जो उनकी प्रसन्नता के लिए समर्पित है और यह रथ पूरे झारखंड का सबसे विशाल रथ है। रथ यात्रा का नव दिवसीय उत्सव 27 जून से 5 जुलाई तक रहेगा।रथ यात्रा एयरपोर्ट मोड से शुरू होगी, जो चेक पोस्ट, धर्मशाला मोड़ और महावीर चौक से होते हुए मगध हॉल (नीलम हॉस्पिटल के बाजू में) पहुंचेगी। रथ मगध हॉल में 9 दिन तक मौसी बाड़ी में विराजमान रहेगा।इन 9 दिनों में प्रतिदिन भगवान श्री जगन्नाथ को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, नई पोशाक अर्पण की जाएगी और सभी भक्तों के लिए निःशुल्क प्रसाद सेवा की व्यवस्था रहेगी।इस्कॉन संस्था के संचालक जगन्नाथ दास जी ने बताया कि इस रथ यात्रा में कई भक्त बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। मौके पर प्रवीण दुबे, आकाश शर्मा, आशीष राज, रानी झा, प्रेमेश्वरी देवी तथा परशुराम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

अमेरिका पर अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन का लगाया आरोप: कुमुद

बोकारो:-.चन्दनकियारी: ईरान पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा अकारण हमला किये जाने पर संयुक्त किसान मोर्चा व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चन्दनकियारी ने बुधवार को नेताजी चौक दुबेकाटा, बरमसिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त करने के दौरान किसानों ने इंकलाब जिंदाबाद, जंगखोर अमेरिकी साम्राज्यवाद ईरान से दूर हटो, युद्ध पिपासु अमेरिका इजरायल-ईरान पर हमले बंद करो, युद्ध के खिलाफ शांति आंदोलन तेज करो के नारे लगाये. अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो व संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ईकाई के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया. वहीं कुमुद महतो ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा किये गए बर्बर सैन्य हमले की कड़ी निंदा करते हुए. श्री महतो ने आगे कहा कि अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की चेतावनियों को भी नजर अंदाज किया है. अमेरिकी साम्राज्यवादी दरिंदों ने पहले मध्य-पूर्व में अपने फ्रंट ऑफिस जायोनी इजरायल को गाजा में नरसंहार करने के लिए उकसाया और लाखों निर्दोष व असहाय फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतरवा दिया.अब ईरान पर अकारण घातक सैन्य हमला किया है, ताकि ईरान उनके हुक्म के आगे झुक जाए, जिससे क्षेत्र पर उनके वर्चस्व का विस्तार हो सके, लेकिन ईरान अपने बहादुराना प्रतिरोध से अमेरिका के इस घिनौनी साजिश को नाकाम कर रही है. वहीं एआईकेकेएमएस के जिला सचिव हरिपद महतो ने कहा कि यह हमला ईरान पर नहीं बल्कि पूरी मानव जाति पर हमला है जो विश्व शांति के खिलाफ है. उन्होंने दुनिया के अन्य देशों से अपील की कि अमेरिका के इस कृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद करें और युद्ध पर विराम लगाये. मौके पर गौउर बाउरी, हाबु लाल महतो, रामु महतो, संजय कुमार महतो, संदीप कुमार महतो, आलोक घोष, सागर कालिंदी, नरेश महतो, छुटु लाल महतो,धनु महतो, लाल्टु कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

Read More

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान को जन आंदोलन में करें परिवर्तित- उपायुक्त श्री अजय नाथ झा…

अभियान के समापन समारोह को भब्य और गरिमामयी बनाये… उपायुक्त ने किया जिलेवासियों से अपील- निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम जिला में 26 जून, 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त के आवासीय कार्यालय सह गोपनीय शाखा में एक बैठक का आयोजन संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ की गई। मौके पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रीमती वंदना शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अतुल चौबे, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मो शफीक आलम सहित अन्य उपस्थित थे। अभियान के समापन समारोह को भव्य और गरिमामयी बनाएं- उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने 10 से 26 जून तक चल रहे हैं कार्यक्रमों के समापन समारोह को भव्य एवं गरिमामई बनाने हेतु निर्देशित किया ताकि पूरे अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। इस बाबत निर्णय लिया गया कि अमृत पार्क फेज 5 नियर गरगा पुल के समीप से लेकर सुभाष चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी विशेष कर 11वी एवं 12वी के बच्चे एवं कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। यह आंदोलन निषेध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक वृहद जागरूकता अभियान के संदर्भ में चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने किया जिलेवासियों से अपील- उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने आमजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध इसे जन आंदोलन में जोड़ने में अपनी महती भूमिका निभाए। उपायुक्त ने आगामी दिनांक 26 जून 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी है। यह कार्यक्रम जिला स्तर के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। ताकि संपूर्ण जिला में एक व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा सके। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे भी भाग लेंगे। जेएसएलपीएस की महिला समूह भी इसमें शिरकत करेंगी। कार्यक्रमो का आयोजन पंचायत से लेकर जिला स्तर तक किये जायेंगे- जिला स्तर पर जहां यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे वहीं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड स्तर पर प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालय में आयोजित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से भी इसमें सहयोग की अपील की गई है ताकि यह जागरूकता जन-जन तक, घर-घर तक पहुंच सके और हमारी युवा पीढ़ी निषिद्ध मादक पदार्थों के चंगुल में फंसने से बच सकें। बैठक के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें…

Read More

सड़क सुरक्षा के तहत गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोग जागरुक होकर यातायात नियमों का करें पालन- पुलिस उपाधीक्षक यातायात… सड़क सुरक्षा के तहत आज दिनांक 24 जून, 2025 को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर के आदेशानुसार चास स्थित गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस कांड्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर कॉलेज कैंपस के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी गण सहित अन्य लोगों उपस्थित थे। जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन हेतु दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने एवं शराब पीकर गाड़ी नही चलाने का निर्देश तथा कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नही करने हेतु बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विद्या शंकर एवं पुलिस इंस्पेक्टर यातायात श्री नीतीश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विद्या शंकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसमें हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे। लोग जागरुक होकर यातायात नियमों का करें पालन- पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री विद्या शंकर ने कहा कि आप सभी अपने अपने दोस्तों, परिवार और समुदाय के लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताएं। ताकि लोग जागरुक होकर यातायात नियमों का पालन करें तथा दुर्घटना में कमी हो। उन्होंने आगे कहा कि सडक सुरक्षा के तरह के जन-जागरूकता संबंधी कार्यकम लगातार किये जायेगे तथा लोगों को यातायात नियमों का पालना करने एवं सड़क पर स्वयं को सुरक्षित रखने तथा दूसरों को सुरक्षित करने हेतु प्रेरित कर जागरूक करने का कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी किया जाएगा । पुलिस इंस्पेक्टर यातायात श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अलग-अलग कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत भी अन्य दूसरे जगहों पर कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा के सभी सदस्य मौजूद थे।

Read More

बच्चों ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली साइकिल रैली

नावाडीह: नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर सोमवार को भूषण +2 उच्च विद्यालय नावाडीह के छात्र – छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।बच्चों ने अपनी साइकिल पर नशा मुक्ति से संबंधित बैनर लगाए थे। नशा नाश का कारण है, नो अल्कोहल, नो ड्रग्स के नारे लगाते हुए विद्यालय परिसर ब्लॉक मोड, पंच मंदिर ,थाना मोड होते हुए बिनोद बिहारी महतो चौक तक गए और पुनः विद्यालय पहुंचे।इस दौरान प्राचार्य सुनील सुमन ने बताया कि मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याएं होती हैं। नशा मुक्त जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर काबू पाया जा सकता है।मौके पर  शिक्षक अखिलेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार, छत्रबली पंडित, राजेश यादव, सुकुमार दत्ता , ललन कुमार झा , शिव प्रसाद पाठक, भागीरथ महतो, अबरारुल हक, भृगुराम कुम्हार, कमलेश कुमार महतो, श्रेया कुमारी, कुमारी अभिलाषा आदि उपस्थित थे।

Read More

किसानों के बीच सब्जी व धान बीज का  वितरण किया गया

नावाडीह प्रखंड के सदर पंचायत नावाडीह स्थित आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला मे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गोरिया करमा हजारीबाग के सहयोग से सोमवार को 150 किसानों के बीच विभिन्न प्रकार के सब्जी व धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण नावाडीह प्रखंड प्रमुख पुनम देवी, समाजसेवी जयनारायण महतो एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि बहुत सारे किसान बीज नहीं खरीद पाने के वजह से किसान खेती कार्य को छोड़कर पलायन कर रहे हैं जिसके कारण आज दिनो दिन सब्जी मंहगी होती जा रही है।यदि किसान वर्ग के लोग खेती करना छोड़ देते हैं तो आने वाले समय में सब्जी की मंहगाई असमान छूने लगेगी। संस्था के द्वारा किसानों को मुफ्त में सब्जी बीज देकर उन्हें खेती से जोड़ने का कार्य कर रही है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा समय-समय पर किसानों को खेती से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, आनेवाले दिनों में नावाडीह में भी सब्जी का मंडी खुलेगा जिससे नावाडीह प्रखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसान वर्ग के लोग खेती कार्य में मन लगाकर काम करेंगे।समाजसेवी जयनारायण महतो ने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी खेती कार्यों से दुर होते जा रहे हैं एवं रास्ते से भटकते जा रहे हैं, हम सभी को गाँव – गाँव में जाकर युवाओं को कृषि के बारे मे जानकारी देना पड़ेगा और युवाओं को कृषि कार्यों में पुनः जोड़ने की आवश्यकता है । समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा किसानों के बीच सब्जी व धान बीज का वितरण समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में किया गया । इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि किसान खेती करके आत्मनिर्भर किसान बन सकें। उन्होंने कहा कि नावाडीह कृषि उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निर्माण भी किया गया है जिसमें जुड़ने वाले किसानों को समय समय पर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। आनेवाले समय में नावाडीह में बड़े पैमाने पर किसानों को खेती कार्य से जोड़ा जाएगा इसको लेकर संस्था के द्वारा तैयारी चल रही है।मौके पर भलमारा मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र महतो, अनवर अंसारी,महावीर महतो, आशीष मिश्रा, अरुण कुमार, अजय कुमार, भुनेश्वर महतो, मिथलेश्वर महतो, लालू महतो, दिलीप कुमार, ललिता कुमारी, संजू कुमारी, कान्ति कुमारी, गुलाबी देवी, सहित कई किसान थे।

Read More

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध “मानव श्रृंखला” बनाकर चलाया जागरूकता अभियान

हनुमान मंदिर से जोद्धाडीह मोड़ तक महिलाओं ने बनाया मानव श्रृंखला उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देशानुसार “निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान” के तहत रविवार को चास नगर निगम क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान में महिला स्वयं सहायता समूह की लगभग 70 से 80 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हनुमान मंदिर से जोद्धाडीह मोड़ तक महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर हाथों में मादक पदार्थों के खिलाफ संदेश लिखी तख्तियां थामीं और “मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने” की शपथ ली। इस दौरान महिलाओं ने स्वयं एवं अपने परिवार को मादक पदार्थों से दूर रखने का संकल्प लिया और आम नागरिकों को भी इस दिशा में जागरूक करने का प्रण लिया।इस कार्यक्रम में नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सी.आर.पी. दीदी, पीआईयू एवं चास नगर निगम के अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। यह जागरूकता कार्यक्रम चास नगर निगम की ओर से मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More

बोकारो के निवासी अमर स्वतंत्रता सेनानी के याद में आम का एक वृक्ष रोपितकिया गया

बोकारो जिला के चास प्रखंड स्थित सतनपुर ग्राम निवासी अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगबंधु भट्टाचार्य जी के घर से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा पावन मिट्टी एकत्र की गई और उनकी याद में आम का एक वृक्ष रोपित गया । अमर स्वतंत्रता सेनानी के भतीजा क्षेत्र के जानेमाने समाजसेवी राखो हरि भट्टाचार्य ने अपने परिजनों तथा प्रमुख ग्रामीणों की उपस्थिति में पावन मिट्टी भरा कलश संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ को प्रदान किया । यह कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पांडेय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । ज्ञात हो कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा झारखंड में जन्में सभी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके जन्मस्थल की पावन मिट्टी एकत्र की जारही है और इस मिट्टी के ऊपर ही इनके नाम पर बोकारो और रांची में एक एक वृक्ष लगाया जाएगा । आज दिनांक 22 जून 2025 रविवार को अपराह्न 3.00 बजे सतनपुर में आयोजित ‘स्वतंत्रता सेनानियों के घर की पावन मिट्टी संग्रह’ कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों और ग्रामवासियों ने एक स्वर में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगबंधु भट्टाचार्य जी के परिजनों की कोई न सुध लेने कभी आता है न कभी स्वतंत्रता सेनानी की ही याद में कोई कार्यक्रम किया जाता है न कभी इनको याद ही किया जाता है । लोगों ने मांग किया कि फोर लेने सड़क से लेकर बाघरायबेड़ा होते सतनपुर तक की सड़क का नाम  स्वतंत्रता सेनानी जगबंधु भट्टाचार्य पथ  किया जाय और सड़क के प्रारंभ में फोर लेन के पास इनके नाम का तोरण द्वार बनाया जाय । इतने महान स्वतंत्रता सेनानी की एक मूर्ति का निर्माण कराया जाय और इनके द्वारा निर्मित गीता आश्रम जहां से ये स्वतंत्रता आंदोलन का संचालन करते थे जो आज खंडहर बना हुआ है उसका कायाकल्प करते हुए उनके नाम पर एक बड़ा स्मृति भवन सरकार बनवाए । देखने में यही आरहा है कि जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अनेक यातनाएं सहा सरकार और जिला प्रशासन उनको भूलते जा रहा है जो न सिर्फ चिंतनीय है बल्कि इन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का घोर अपमान भी है ।        आज के कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार पांडेय, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, अधिवक्ता रमण ठाकुर, लक्ष्मण शर्मा, रखो हरि भट्टाचार्य, मिट्ठू भट्टाचार्य, तरुण कुमार मल्लिक, उत्पल ठाकुर, फाल्गुनी भट्टाचार्य, उदय परीरा, दुलाल ठाकुर और हराधन भट्टाचार्य के साथ कई समाजसेवी भारी बरसात में भी उपस्थित रहे ।          भवदीय शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’       महासचिव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान

Read More
Back To Top