Vedanta ESL, Red Cross Society & Citizens Foundation Join Hands to Organize Blood Donation Camp in Bokaro

“Blood donation is not just about saving lives, it’s about building a community that stands for humanity. This initiative reflects the spirit of ESL’s commitment to inclusive and sustainable development.” Bokaro, 27th June 2025: As part of its steadfast commitment to community welfare, ESL Steel Ltd., in collaboration with the Indian Red Cross Society (Bokaro Chapter) and Citizens Foundation, organized a voluntary Blood Donation Camp at the Occupational Health Centre (OHC), 16 Khata, Bokaro today. This initiative was undertaken under the banner of “V for Society”, the Employee Volunteering Programme of Vedanta ESL’s CSR division. The event witnessed enthusiastic participation from ESL employees, business partners, and local citizens, who came together to donate blood and contribute to a life-saving cause. The camp aimed at addressing the acute need for blood in hospitals while fostering a culture of compassion, volunteerism, and civic responsibility. There was a total participation of 60 people, and the chief guest of the event was Mr. Kunal Daripa, Head CSR, ESL. The camp was also graced by esteemed guests:• Mr. Suresh Kumar Bhudiya, Head-Disaster Management, Indian Red Cross Society• Mr. D. N. Choubey, Chairman, Indian Red Cross Society, Bokaro• Dr. Praveen Pitta, Chief Medical Officer, ESL• Mr. Kunal Daripa, Head CSR, ESL Speaking at the event, Mr. Kunal Daripa, Head CSR, said:“This blood donation drive reflects the power of collective effort in creating a healthier and more compassionate society. I am proud of our employees and partners who came forward selflessly, setting an inspiring example of true community spirit.” Dr. Praveen Pitta, Chief Medical Officer, ESL, also lauded the participants and volunteers, stating:“Blood donation is not just about saving lives, it’s about building a community that stands for humanity. This initiative reflects the spirit of ESL’s commitment to inclusive and sustainable development.” The Indian Red Cross Society, one of the country’s foremost humanitarian organizations, ensured the medical supervision and safe collection of blood. With over 1100 branches nationwide, the Red Cross continues to play a vital role in disaster relief, health support, and community resilience. The Citizens Foundation, founded by Mr. Ganesh Reddy, co-hosted the event. With a presence across several Indian states including Jharkhand, Bihar, Assam, and Chhattisgarh, the Foundation has impacted over one million people through its interventions in health, natural resource management, and livelihood. This blood donation camp marks yet another step in Vedanta ESL’s vision to “Transforming for Good”, by supporting meaningful initiatives that create lasting impact on people’s lives.

Read More

भाजपा और जेएमएम कल के घेराव को लेकर आमने सामने

बोकारो मे मंगलवार को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान चास प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला अबतूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। कल चास प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन नहीं किया तांडव किया।‌ रघुवर सरकार में हाथी उड़ाया जा रहा था, लेकिन हेमंत सरकार में धरातल पर काम हो रहा है। राज्य का विकास बीजेपी देख नहीं पा रही है इसलिए वह खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। चास प्रखंड कार्यालय में  गेट तोड़े जाने की घटना पर बयान देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए जा रहे थे। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के एक नेता के कहने पर अंचल कर्मचारियों ने गेट को बंद कर दिया। यह कहीं से भी उचित नहीं था। भाजपा का आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा था उसे आंदोलन में खलल डालने की कोशिश सत्तारूढ़ दल के नेता द्वारा की गई जिसके आक्रोश स्वरूप गेट को हल्की क्षति पहुंची है। जयदेव राय ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। उन्होंने झामुमो और कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगाया।

Read More

धरमपुर में हाथियों का कहर, मिस्त्री की मौत

निर्माणाधीन क्रेशर साइट पर झुंड ने बोला हमला, प्रशासन व वन विभाग पर लापरवाही का आरोप बोकारो: गोमिया के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास बुधवार रात हाथियों के झुंड ने एक निर्माणाधीन क्रेशर साइट पर हमला कर दिया। हमले में पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के कुल्टी निवासी 49 वर्षीय मिस्त्री कलाम अंसारी की मौत हो गई। हाथियों ने निर्माणाधीन कमरे को तोड़ते हुए मजदूरों में अफरा-तफरी मचा दी और चावल, अनाज समेत अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया।रात करीब 11 बजे 7-8 हाथियों का झुंड साइट पर पहुंचा और विश्राम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। मजदूर भागने लगे, लेकिन कलाम अंसारी भाग नहीं सके और कुचल दिए गए। घटना की सूचना पाकर महुआटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट समेत ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की टीम भी बाद में पहुंची। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट ने कहा कि क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और वरीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। ग्रामीणों की मांग: हाथी भगाओ दल हो सक्रियघटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाओ दल को सक्रिय करने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। मृतक के परिजन धरमपुर पहुंच चुके हैं और क्षेत्र में शोक का माहौल है।  घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी भगाओ दल को सक्रिय करने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। मृतक के परिजन धरमपुर पहुंच चुके हैं और क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा दे दिया गया है।

Read More

बोकारो में डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, अपराधी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड जेल से रच रहा था साजिश

बोकारो : चास थाना क्षेत्र में स्थित आस्था ज्वेलर्स में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए जेवरात, दो मोटरसाइकिल, एक डिजायर कार, मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड पटना के बेउर जेल में बंद अविनाश श्रीवास्तव निकला, जिसने जेल के भीतर से इस कांड की पूरी साजिश रची। घटना 23 जून की शाम करीब 5.59 बजे की है, जब चार अज्ञात अपराधी हथियारों के बल पर चास बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में घुसे और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। जांच टीम ने घटनास्थल और अपराधियों के भागने के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पटना पुलिस की STF और आलमगंज थाना के सहयोग से छापेमारी की गई, जिसमें रौशन सिंह, राहुल पटेल उर्फ डायमंड, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन और मुसाफिर हवारी को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को महावीर घाट और भद्राघाट, आलमगंज, पटना से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पूरी साजिश बेउर जेल में बंद अपराधी अविनाश श्रीवास्तव ने रची थी। उसने अपने साथियों करण उर्फ देवा, राहुल पटेल उर्फ डायमंड और बिरू उर्फ गोलू उर्फ रोनित को निर्देश देकर घटना को अंजाम दिलवाया। इन लोगों ने 12 और 13 जून को चास पहुंचकर आस्था ज्वेलर्स की रेकी की और बड़ग्राम, पुरुलिया के सिंह होटल में रुके। इसके बाद 14 जून को वे वापस लौट गए। घटना वाले दिन यानी 23 जून को रौशन सिंह, राहुल पटेल, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन और मुसाफिर हवारी डिजायर कार (BR31AH-2579), होंडा सिटी मोटरसाइकिल (JH01FD-1892) और पल्सर बाइक (BR31N-0903) पर सवार होकर चास पहुंचे। रौशन, राहुल, आदित्य और प्रिंस हथियारों के साथ आस्था ज्वेलर्स में घुसे और जेवरात लूटकर भाग निकले। लूटे गए जेवरात को थैले में भरकर आईटीआई मोड़ पर खड़ी डिजायर कार में रखा गया और फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार सुमन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 जून को पेटरवार थाना क्षेत्र के एक वाइन शॉप से पांच लाख रुपये की लूट भी की थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में से कई के खिलाफ पहले से ही गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जैसे राहुल पटेल उर्फ डायमंड पर बेउर थाना, पटना में धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है, वहीं प्रिंस कुमार सुमन पर पेटरवार थाना में लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, खुर्शीद आलम, अभिषेक रंजन समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। बोकारो पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक बड़ी लूट का पर्दाफाश है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संगठित अपराध अब जेल के भीतर से भी संचालित किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जल्द ही पूरे गिरोह की पूरी संरचना को तोड़ा जाएगा और इसके पीछे छिपे सभी चेहरों को बेनकाब किया जाएगा।

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

शिवलीबाड़ी उत्तर के वाल्व ऑपरेटर को तत्काल बदलने का उपायुक्त ने दिया निर्देश धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025” के सफल क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर इसकी तैयारियों को सशक्त करने के लिए समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल प्रबंधन और जनभागीदारी को सशक्त बनाना है। “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण” का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार द्वारा किया जाता है, जिसके माध्यम से ग्राम स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर जिलों एवं राज्यों की रैंकिंग की जाती है। सर्वेक्षण का उद्देश्य गुणवत्ता आधारित स्वच्छता आकलन कर राष्ट्रीय स्तर पर जिलों और राज्यों को रैंक प्रदान करना है।उक्त अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के कर्मियों को “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण” 2025 के उद्देश्यों, प्रक्रिया एवं मूल्यांकन मानकों से अवगत कराया गया। कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर तकनीकी प्रस्तुतियाँ दी गईं और सहभागियों को स्वच्छता रैंकिंग प्रणाली को बेहतर ढंग से समझाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025 एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से ग्राम स्तरीय सफाई, खुले में शौच से मुक्ति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जन जागरूकता तथा सतत स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाती है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को एक स्वच्छ और समृद्ध राष्ट्र की दिशा में अग्रसर करना है।शिवलीबाड़ी उत्तर के वाल्व ऑपरेटर को तत्काल बदलने का उपायुक्त ने दिया निर्देश कार्यशाला के दौरान उपायुक्त को बताया गया कि शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के वाल्व ऑपरेटर द्वारा दो पंचायतों में पानी खोलने के दौरान घोर अनियमितता बरती जा रही है। कारण पूछने पर पता चला कि वहां के मुखिया से संबंध खराब होने के कारण वाल्व ऑपरेटर उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं करता है। जिसके कारण ग्रामीण पानी से वंचित रह जाते है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने तत्काल उस वाल्व ऑपरेटर को बदलने का निर्देश दिया।कार्यशाला में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री शैलेश रंजन, पीएचईडी के सहायक अभियंता श्री समरेंद्र मल्लिक, श्री जनार्दन प्रसाद सिंह, यूनिसेफ रांची के सहयोगी श्री घनश्याम शाह, जिला समन्वय आईईसी श्री पवन कुमार गुप्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी जिला समन्वयक एवं प्रखण्ड वॉश कॉर्डिनेटर उपस्थित थे।

Read More

बोकारो में 30 जून को भव्य रूप से मनाया जाएगा हूल दिवस, सिदो-कान्हू की विरासत को मिलेगा सम्मान

बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से आगामी 30 जून को बोकारो के आईटीआई मोड़ पर हूल दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी जोरों पर है। यह दिवस 1855 में सिदो और कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में हुए संथाल विद्रोह की ऐतिहासिक स्मृति को चिह्नित करता है, जो आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम की एक सशक्त मिसाल है।इस संबंध में बुधवार को बोकारो परिसदन में पार्टी की जिला और महानगर इकाई की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें सभी प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार हूल दिवस का आयोजन पहले से अधिक व्यापक, सांस्कृतिक और प्रभावशाली रूप में किया जाएगा।कार्यक्रम संयोजक मंटू यादव ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में बोकारो के विभिन्न गांवों से आदिवासी सांस्कृतिक दल आमंत्रित किए गए हैं, जो पारंपरिक नृत्य, गीत और लोककलाओं के माध्यम से आदिवासी सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन करेंगे।आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए गोमिया विधायक व मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, चंदनकियारी विधायक उमा कान्त रजक सहित बोकारो जिले के सभी नौ प्रखंडों से आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। यह आयोजन न केवल राजनीतिक मंच पर आदिवासी चेतना को बल देगा, बल्कि नई पीढ़ी को हूल आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके नायकों से परिचित कराने का भी माध्यम बनेगा। JMM का यह आयोजन हूल दिवस को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं और उम्मीद है कि यह कार्यक्रम आदिवासी इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Read More

झारखंड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सी बी एस ई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ

धनबाद।झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में योग्यता आधारित मूल्यांकन विषय पर दो दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हुआ।  कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उनकी कक्षाओं में योग्यता आधारित मूल्यांकन को लागू करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षाविद सना अख्तर एवं हरजाप सिंह ने भाग लिया। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा किया। योग्यता आधारित मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया जिसमें इसके सिद्धांत, लाभ और कार्यंन्वयन रणनीतियां शामिल है। शिविर का उदघाटन प्राचार्य सुरजीत सेन ने किया

Read More

बलियापुर खेतटाड फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ

धनबाद।शिक्षा विभाग बलियापुर की ओर से खेतटाड फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार को हुआ। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय रंगामाटी तथा अंडर 15 के बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय आमटाल की टीम ने खिताब जीत लिया।प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले ग ए फाइनल मैच में रंगामाटी की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट के सहारे प्रोजेक्ट हाई स्कूल शीतलपुर को एक- शून्य से पराजित किया। जबकि आमटाल की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाड़दहा को को तीन -शून्य से हराया। बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह एवं प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, परिमल कुमार महतो, नारायण पंडित, तारिणी रवानी, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, समेत काफी संख्या में लोग थे।

Read More

1957 से लग रही ऐतिहासिक रथयात्रा मेला, तलगडिया में आज से लगेगा मेला

बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत नयावन के तलगड़िया गांव में ऐतिहासिक रथयात्रा मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई है।  यह मेला 1957 से लगातार आयोजित होता आ रहा है, जिसकी नींव स्व. रामेश्वर सिंह बाबाजी ने रखी थी। उन्होंने नयावन गांव में एक श्रीश्री मत् स्वामी उत्तमानंद परमहंस  देव जी आश्रम की स्थापना कर धार्मिक चेतना का संचार किया, और तब से हर वर्ष यहां रथयात्रा मेला का आयोजन हो रहा है।इस वर्ष रथयात्रा मेला 27 जून (शुक्रवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे पूजन-अर्चना के साथ किया जाएगा, जिसे आचार्य राजेन्द्र पांडेय (तारानारी, धनबाद) एवं भोलानाथ पांडेय (तलगडिया) द्वारा संपन्न कराया जाएगा। पूरे आयोजन की देखरेख में “सोलह आना कमिटी” पूरी तन्मयता से लगी हुई है, जो मेले की सभी व्यवस्थाओं को संभाल रही है। मेले में भाग लेने वाले प्रमुख गांवों में तलगडिया, सिलफोर, पडुवा, पर्वतपुर, नयावन, बाबुग्राम, बिनोर, तिलाटांड़, रोहिनियाटांड़, लेटरागोड़ा, पाबराटांड़, डिबरदा, अलुवारा-मांचाटांड़, कुलटांड, नवाडीह, सबरढुबी, मुनिडीह, टेटेंगाबाद सहित दर्जनों गांव शामिल हैं। स्थानीय लोगों में मेले को लेकर उत्साह चरम पर है। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण एकजुटता का यह मेला वर्षों से समाज को जोड़ने का कार्य करता आया है।

Read More

तय राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करें- डीसी, बोकारो

उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में राजस्व विभाग और भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई, बैठक में सभी विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की मासिक रिपोर्ट की चर्चा की… = आज दिनांक 26 जून, 2025 को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा में दाखिल खारिज, राजस्व न्यायालय, पीएमजी पोर्टल पर संधारित परियोजनाएं, जन आवेदन, दाखिल खारिज अपील, लंबित भू-हस्तांतरण के मामले, खनन, उत्पाद, नगर निगम , नगर पंचायत, अवर निबंधक, श्रम सहित अन्य विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रहण की मासिक प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने संबंधित विभागों से उनके वार्षिक लक्ष्य एवं विगत माह के प्रदर्शन की जानकारी ली गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने लक्ष्य निर्धारित वार्षिक राजस्व संग्रहण लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने की दिशा में ठोस प्रयास सुनिश्चित करें। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा द्वारा सभी राजस्व पदाधिकारी को विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट श्री मुकेश मछुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास श्री प्रभास दत्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री द्वारिका बैठा, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा श्रीमती वंदना सेजवलकर, सहायक उत्पाद आयुक्त श्री उमाशंकर सिंह, सभी अंचलाधिकारी बोकारो जिला एवं अन्य उपस्थित थे। प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें – उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक में दाखिल खारिज एवं दाखिल खारिज अपीलवाद को ससमय निष्पादन हेतु सभी संबंधित अंचल अधिकारियों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता चास एवं बेरमो (तेनुघाट) को निर्देश दिया। साथ ही कोई भी मामला निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित न हो। प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। राजस्व न्यायालय में लंबित वाद, लंबित भू हस्तांतरण के मामले का ससमय निष्पादन करें – उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के द्वारा समीक्षात्मक बैठक में राजस्व न्यायालय में लंबित वाद, लंबित भू हस्तांतरण के मामले, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन आवेदन इत्यादि का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे सकसेशन म्यूटेशन परिशोधन ग्रीवास, सर्टिफिकेट केस, अवैध जमाबंदी समेत अन्य की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। बैठक के दौरान राजस्व विभाग के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे। नशे को ना कहें, जीवन को हां कहें…

Read More
Back To Top