बोकारो जिला के चास प्रखंड स्थित सतनपुर ग्राम निवासी अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगबंधु भट्टाचार्य जी के घर से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा पावन मिट्टी एकत्र की गई और उनकी याद में आम का एक वृक्ष रोपित गया । अमर स्वतंत्रता सेनानी के भतीजा क्षेत्र के जानेमाने समाजसेवी राखो हरि भट्टाचार्य ने अपने परिजनों तथा प्रमुख ग्रामीणों की उपस्थिति में पावन मिट्टी भरा कलश संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ को प्रदान किया । यह कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पांडेय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । ज्ञात हो कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा झारखंड में जन्में सभी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके जन्मस्थल की पावन मिट्टी एकत्र की जारही है और इस मिट्टी के ऊपर ही इनके नाम पर बोकारो और रांची में एक एक वृक्ष लगाया जाएगा । आज दिनांक 22 जून 2025 रविवार को अपराह्न 3.00 बजे सतनपुर में आयोजित ‘स्वतंत्रता सेनानियों के घर की पावन मिट्टी संग्रह’ कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों और ग्रामवासियों ने एक स्वर में सरकार और जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. जगबंधु भट्टाचार्य जी के परिजनों की कोई न सुध लेने कभी आता है न कभी स्वतंत्रता सेनानी की ही याद में कोई कार्यक्रम किया जाता है न कभी इनको याद ही किया जाता है । लोगों ने मांग किया कि फोर लेने सड़क से लेकर बाघरायबेड़ा होते सतनपुर तक की सड़क का नाम स्वतंत्रता सेनानी जगबंधु भट्टाचार्य पथ किया जाय और सड़क के प्रारंभ में फोर लेन के पास इनके नाम का तोरण द्वार बनाया जाय । इतने महान स्वतंत्रता सेनानी की एक मूर्ति का निर्माण कराया जाय और इनके द्वारा निर्मित गीता आश्रम जहां से ये स्वतंत्रता आंदोलन का संचालन करते थे जो आज खंडहर बना हुआ है उसका कायाकल्प करते हुए उनके नाम पर एक बड़ा स्मृति भवन सरकार बनवाए । देखने में यही आरहा है कि जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और अनेक यातनाएं सहा सरकार और जिला प्रशासन उनको भूलते जा रहा है जो न सिर्फ चिंतनीय है बल्कि इन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का घोर अपमान भी है ।
आज के कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार पांडेय, शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, अधिवक्ता रमण ठाकुर, लक्ष्मण शर्मा, रखो हरि भट्टाचार्य, मिट्ठू भट्टाचार्य, तरुण कुमार मल्लिक, उत्पल ठाकुर, फाल्गुनी भट्टाचार्य, उदय परीरा, दुलाल ठाकुर और हराधन भट्टाचार्य के साथ कई समाजसेवी भारी बरसात में भी उपस्थित रहे ।
भवदीय
शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’
महासचिव
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान








Leave a Reply