बेलगड़िया टाउनशिप के विकास पर उपायुक्त ने की कोयला मंत्री के निजी सचिव व मंत्रालय के सलाहकार के साथ विस्तृत चर्चा

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज कोयला मंत्री के निजी सचिव डॉ. पी.के. जैन तथा कोयला मंत्रालय के सलाहकार डॉ. बी. वीरा रेड्डी के साथ झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकर (जे.आर.डी.ए.) द्वारा बेलगड़िया टाउनशिप में किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।उपायुक्त ने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने, वहां के निवासियों को रोजगार से जोड़ने, सुरक्षा, साफ सफाई, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित रखते हुए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है।  जिसमें बेलगड़िया टाउनशिप को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए वहां के दोनों तालाबों में मछली पालन के लिए उसका जीर्णोद्धार कार्य, लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गई है। सुगम आवागमन के लिए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा 2 बसे चलाई जा रही है।उन्होंने बताया कि बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारों ओर बाउंड्री वॉल, आवास निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए सेंट्रलाइज्ड प्रयोगशाला का निर्माण, नालियों की सफाई, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सड़कों का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, विद्यालय का जीर्णोद्धार, खेल मैदान, लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना के साथ-साथ अन्य कई योजनाओं के अलावा टाउनशिप के निवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना भी इसमें शामिल है।बैठक के दौरान कोयला मंत्री के निजी सचिव ने बेलगड़िया टाउनशिप में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी बन जाने से साफ सफाई, पानी सहित अन्य समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सकेगा।मौके पर बीसीसीएल के निदेशक तकनिकी (संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, जेआरडीए के सलाहकार (सिविल) श्री डी.एन. माहापात्रा, एचओडी (सिविल) श्री विकास कुमार, एचओडी (आर एंड आर) श्री संजय कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More

तेनुघाट डैम के आठ गेट खोल देने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ा, झरिया इलाके में जलापूर्ति ठप हुआ

धनबाद।जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र स्थित दामोदर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गया है। गुरुवार को तेनुघाट डैम के 8 गेट खोल देने से जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र स्थित दामोदर नदी का जलस्तर 454 आर एल से बढ़ कर 462 आर एल हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने से संयंत्र केन्द्र के कई उपकरण डूब गया है। झमाडा कर्मियों ने मेहनत कर इंटेक वाल्व के सभी मोटर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया है। क्षेत्र में पानी की किल्लत हो जाने से जन प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी है। बिजली भी बनी पानी आपूर्ति में बाधक तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जोड़ापोखर क्षेत्र में 18 इंच के पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं हुई। लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।जामाडोबा जल संयंत्र केन्द्र के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि नदी में सभी उपकरण सही सलामत हैं। बिजली निर्बाध रूप से मिलेगी तो पानी आपूर्ति की व्यवस्था ठीक हो जायेगा।

Read More

अपर समाहर्ता ने सुनी जनता की समस्याएं,निष्पादन हेतु दिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश

धनबाद।दिनांक 20 जून 2025 को अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने समाहरणालय में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।जनता दरबार में जबरन क्वार्टर हड़पने, बंदोबस्ती जमीन पर जबरन कब्जा करने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने, लोन की राशि सेटलमेंट करने, पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र निर्गत करने, सरकारी तालाब जीर्णोद्धार में गड़बड़ी एवं अनियमितता के संबंध में, नाला निर्माण करने, जमीन का मुआवजा देने, अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में नामांकन करने, होमगार्ड की बहाली करने एवं गलत तरीके से आम सभा करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन नियमानुसार आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Read More

उपायुक्त आदित्य रंजन ने की झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षात्मक बैठक

बेलगाड़िया में विस्थापितों हेतु स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जेआरडीए के तहत चल रहे सभी विकास कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की अद्यतन स्थिति एवं पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्य की जानकारी जेआरडीए के संबंधित पदाधिकारी से ली। साथ हीं उन्होंने बेलगाड़िया में विस्थापितों हेतु संभावनाएं एवं अवसर की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बेलगाड़िया में रह रहे युवाओं एवं बेरोजगारों हेतु संबंधित अधिकारियों को कौशल विकास कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। वहीं, उन्हें प्लेसमेंट देने और रोजगार देने के लिए कहा गया। साथ हीं बेलगाड़िया में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।मौके पर जेआरडीए के पदाधिकारी एवं कर्मी, डीएमएफटी के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

Read More

खारिकाबाद प्राथमिक विद्यालय परिसर हुवे शिविर में 124 आवेदन जमा

धनबाद। बलियापुर के खारिकाबाद प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान लोगों से विभिन्न योजना से संबंधित आवेदन लिए गए। जिसमें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल एनीमिया, वृद्धावस्था पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, मिशन इंद्रधनुष, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा से संबंधित 124 आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर का उदघाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी एवं मुखिया मिठू सरखेल ने किया। इस अवसर पर बीपीआरओ मोहम्मद आलम, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल के अलावा पंचायत के अनेक लोग थे।

Read More

संत ज़ेवियर्स विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

संत ज़ेवियर्स विद्यालय ने 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने में योग के महत्व पर एक परिचय के साथ हुई। छात्रों ने ताड़ासन, कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, उर्ध्वहस्ततोतानासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन जैसे विभिन्न आसन किए, इसके बाद भ्रामरी और ध्यान किया। बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सत्र का आनंद लिया। यहाँ तक ​​कि आमतौर पर विचलित रहने वाले छात्र भी अंत तक शांत और केंद्रित थे। विद्यालय के प्राचार्य महोदय फादर अरुण मिंज, एस.जे. ने इस योग दिवस में हिस्सा लेते हुए सभी विद्यार्थियों , शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सदैव योग के लिए प्रेरित किया।

Read More

शनिवार को बोकारो जिलान्तर्गत चाकूलिया ग्राम पंचायत के भण्डारडीह टोला में अमृत सरोवर स्थल के निकट काली मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया |

बोकारो:- शनिवार को बोकारो जिलान्तर्गत चाकूलिया ग्राम पंचायत के भण्डारडीह टोला में अमृत सरोवर स्थल के निकट काली मंदिर प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन कर हम सभी के द्वारा योग एवं प्राणायाम किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के माध्यम से सभी देशवासियों को योगा करो, स्वस्थ रहो का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संजय लाल महतो (क़ृषि विभाग) बोकारो, मिडिया प्रभारी खगेन्द्र नाथ वर्मा (झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ) बोकारो, मुखिया हिमानी देवी,पंचायत समिति सदस्य सुलपानी महतो, पंचायत सचिव प्रतिभा भारती, कनीय अभियंता (मनरेगा ) मनीष कुमार, ग्राम रोजगार सेवक मोo गुलाम रब्बानी, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल रजवार, अध्यक्ष निबारण चन्द्र प्रामाणिक (विद्यालय प्रबंधन समिति ) UMS भण्डारडीह, झारखण्ड अलग राज्य आंदोलनकारी कल्याणी सिंह चौधरी, सुमीर कुमार महतो, चण्डी चरण महतो,शक्ति पद सोनार, आँगनबाड़ी सेविका मालती देवी, मीरा देवी, बालिका देवी गीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More

चास रामनगर कॉलोनी स्थित एनएससी कोचिंग संस्थान में शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रातः योग शिविर का आयोजन किया गया।

चास:- चास रामनगर कॉलोनी स्थित एनएससी कोचिंग संस्थान में शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रातः योग शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान के बच्चे और एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र के बुजुर्ग एक साथ मिलकर योग कार्यक्रम का हिस्सा बने । रामनगर कॉलोनी में चलने वाले इस संस्थान में प्रतिदिन नियमित रूप से प्रातः योग करवाया जाता है।संस्था की निर्देशिका नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि योग हमारी विरासत में रहा है और स्वस्थ तन मन के लिए योग अत्यंत जरूरी है इस बात को संपूर्ण विश्व ने भी स्वीकारा और विश्व ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21 जून का दिन तय किया यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है ।संस्था के अनन्त कुमार सिन्हा सर ने बताया कि योग करने से शरीर निरोग रहता है ।योगा कोच संजू सिंहा ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से हम सभी अनेक तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं इसलिए योग हर हाल में अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए बुजुर्ग मनोरंजन केंद्र के संचालक  पी एन लाल ने बताया कि हम सभी यहां योग के माध्यम से अपना स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। बहुत सारे बुजुर्ग अब अपने हाथ पैर के संचालन बहुत आसानी से कर रहे हैं उनके चलने फिरने की परेशानियां भी दूर हो रही है इस अवसर पर सभी लोगों ने” करो योग रहो निरोग” का नारा दिया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं के अलावा भगवान जी, श्याम जैन,कैलाश जैशवाल,सोनिया, मोनू,सोनू,राजू,धर्मेंद्र,विद्या, नीतिका,अनामिका,ज्योति…… आदि उपस्थित होकर योग का आनंद लिया और सेहतमंद जिंदगी जीने का संकल्प लियाf

Read More

District Ramrudra CM SOE, Bokaro में विश्व योग दिवस का सफल आयोजन

चास :- शनिवार को District Ramrudra CM SOE, Bokaro में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रवि भूषण की देखरेख में किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय अध्यक्ष श्री शिव नारायण दास जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ समिति के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों एवं सूर्य नमस्कार से हुई। इसके पश्चात विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं सभी प्रतिभागियों द्वारा की गईं। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और योग के लाभों को आत्मसात किया। मुख्य वक्ता डॉ. संतोष कुमार ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा— “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। यह मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है। हमें इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए ताकि हम एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपना सकें।” कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More

केंद्रीय सचिव नवीन कुमार महतो की मां के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सुदेश महतो

नावाडीह: पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को नावाडीह प्रखंड अंतर्गत परसबनी गांव निवासी व आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन कुमार महतो की मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए।सुदेश महतो ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया।मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,मांडू विधायक तिवारी महतो,गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो,कमलेश महतो,संतोष महतो ,दीपक महतो, टिकैत कुमार महतो,करण महतो ,काशीनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More
Back To Top