Anil Kumar

बीएसएल प्रबंधन ने मारुति शोरूम से खाली कराई सरकारी जमीन, अवैध पार्किंग पर बड़ी कार्रवाई

पप्पू वर्मा, बोकारो बोकारो : सेक्टर-4 स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारुति शोरूम द्वारा अतिक्रमण की गई सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया है। इस भूमि पर अवैध रूप से नई गाड़ियों की पार्किंग की जा रही थी। यह मामला पिछले दो वर्षों से लंबित था। हर बार चेतावनी या खाली कराने के बाद कुछ समय में फिर से वही अतिक्रमण दोहराया जाता था। शोरूम संचालक ने न तो बीएसएल से इस भूमि के उपयोग की अनुमति ली थी और न ही कोई राजस्व भुगतान किया था। सोमवार को बीएसएल टाउनशिप प्रशासन के डीजीएम कर्नल आर.एस. शेखावत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। कर्नल शेखावत ने बताया कि यह सरकारी जमीन है और इसकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक थी। बार-बार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कदम उठाया गया। अब बीएसएल प्रशासन इस जमीन पर 500 पेड़ों का रोपण करेगा ताकि पर्यावरण भी सुधरे और जमीन की सुरक्षा भी हो सके। इसके अतिरिक्त सेक्टर 4F सूर्य मंदिर के पास भी तारबंदी और वृक्षारोपण का कार्य शुरू किया गया है। नगर प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि बोकारो में स्थित अन्य सभी शोरूम, जो इस तरह से अवैध रूप से गाड़ियों की पार्किंग के लिए सरकारी भूमि का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read More

हेमंत सरकार हर नागरिक की समस्या का निष्पक्ष और समयबद्ध

हेमंत सरकार हर नागरिक की समस्या का निष्पक्ष और समयबद्धसमाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं-मंत्री योगेंद्र प्रसाद। रंजन वर्मा कसमार बोकारो। ।झारखंड केपेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित अपने आवास पर क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों से आए कई लोगों से मुलाकात की। मंत्री से भेंट करने आए लोगों अपनी विभिन्न समस्याओं व आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार हर नागरिक की समस्या का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्पित है।

Read More

ओवरब्रिज के विस्थापितों ने कसी कमर, आंदोलन की बनी रणनीति

ओवरब्रिज के विस्थापितों ने कसी कमर, आंदोलन की बनी रणनीति रंजन वर्मा।गोमिया।गोमिया के निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों की बैठक पलीहारी गुरूडीह पंचायत भवन में विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के अध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भारी संख्या में रेल ओवरब्रिज से होने वाले विस्थापित मौजूद थे। बैठक में उपस्थित विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के सचिव राकेश कुमार ने कहा पिछले 14 जुलाई को विस्थापितों, डीवीसी के अधिकारियों, रेल के अधिकारियों की बहुपक्षीय वार्ता अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी आफताब आलम की मौजूदगी में संपन्न हुई। उस बैठक में डीवीसी की ओर से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं पेश किया गया जिससे यह साबित हो कि उन्होंने उक्त जमीन का अधिग्रहण किया है और विस्थापितों को मुआवजा का भुगतान किया है। उन्होंने कहा डीवीसी का बहाना बनाकर अंचल कार्यालय में भु-धारी प्रमाण पत्र जो विस्थापितों को जारी होना है उसे रोका गया है। उन्होंने कहा आज की बैठक में तय हुआ है कि विस्थापितों के पास अपने हक और अधिकार को लेने के लिए आंदोलन ही अंतिम विकल्प बचता है। उन्होंने कहा आगामी 03 अगस्त को विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के नेतृत्व में विस्थापितों की बड़ी बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आसपास के विस्थापितों को भी शामिल कारण जाएगा। इस बैठक के तुरंत बाद गोमिया अंचल कार्यालय में विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा।बैठक में मुकेश कुमार, सूरज कुमार, चमन प्रजापति, अजय कुमार, तेजो साव, भुनेश्वर प्रजापति, राहुल कुमार, गोपीलाल पंसारी, महेंद्र लाल पंसारी, सत्यवान नायक, रामचंद्र यादव, रोहित पासवान, विकास कुमार, सुनील रवानी, शांति देवी, जूही कुमारी, संजय पासवान, महेश चौधरी, मनोज कुमार नायक, रोहित कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नवल किशोर साहू आदि दर्जनों विस्थापित उपस्थित थे।

Read More

बीएसएल विस्तारीकरण के जनसमर्थन में 3 अगस्त को आयोजित होगा संगोष्ठी

महाहस्ताक्षर अभियान के तहत इसी दिन से प्रारंभ होगा हस्ताक्षर कार्यक्रम परियोजना के समर्थन में दस हजार लोग भेजेगें पीएम को पोस्टकार्ड रंजन वर्मा कसमार बोकारोबोकारो स्टील प्लांट के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने हेतु प्रस्तावित विस्तारीकरण के जनसमर्थन में आगामी 3 अगस्त को संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय सेक्टर 3 में विस्थापित नेता श्री सुनील कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में दस हजार बोकारो वासियों द्वारा इस विस्तारीकरण परियोजना के समर्थन में और बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने हेतु प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने को लेकर भी रणनीति बनी। तय किया गया कि संगोष्ठी कार्यक्रम में बोकारो के सभी वर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क चलाया जाएगा। इस संगोष्ठी कार्यक्रम से हीं दो लाख लोगों का उपरोक्त विषयों के समर्थन में हस्ताक्षर कराने के कार्य का भी शुभारंभ होगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमार अमित ने कहा कि इस विस्तारीकरण को धरातल पर आने से हीं बोकारो के विस्थापितों, कर्मचारियों और युवा बेरोज़गारों की समस्याओं का समाधान होगा। इससे बोकारो के साथ साथ झारखण्ड के विकास को भी रफ़्तार मिलेगा। विस्थापित नेता निवारण प्रसाद महतो ने कहा कि विस्तारीकरण से एक ओर बेरोज़गार विस्थापित युवाओं के समक्ष रोज़गार के अवसर खुलेंगें वहीं दूसरी ओर विस्थापित गाँवों का भी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। डिप्लोमा यूनियन महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि बीएसएल के विस्तार होने से यहाँ मजदूरों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी साथ साथ लम्बित माँगें भी पुरी होंगी। अध्यक्षता कर रहे सुनील कुमार महतो ने भी बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बोकारो का विस्थापित अब अपने अधिकारों के प्रति सजग है। प्लांट के विस्तारीकरण के साथ साथ प्रबंधन को विस्थापित हितों को सुरक्षित रख अप्रेंटिस संघ के युवाओं के नियोजन प्रक्रिया में गति लाना चाहिए। बैठक का संचालन धनंजय चौबे और धन्यवाद ज्ञापन राकेश राम ने किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक संगठन से करण गोराई, लालबाबू सिंह, चन्द्रप्रकाश, कृष्णा कालिन्दी, नितेश सिंह, एस.एन सिंह, विमल आदि भी उपस्थित थे।

Read More

गोमिया: किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य, पुलिस ने की मकान मालिकों से अपील

बोकारो : गोमिया स्टेशन के समीप स्थित लटकुट्टा गांव और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आवाजाही को देखते हुए आईईएल थाना पुलिस ने स्थानीय मकान मालिकों से किरायेदारों की पहचान सुनिश्चित करने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में बाहर से आकर रहने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे में यह ज़रूरी है कि कोई भी व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के किराए पर न रहने पाए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर किरायेदारों की पूर्व जानकारी और सत्यापन नहीं किया गया, तो वह सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बन सकता है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में मकान मालिकों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय थाना में जाकर किरायेदारों का नाम, पता, पहचान पत्र और अन्य जरूरी जानकारी देकर सत्यापन कराएं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अपराध की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि पुलिस के इस प्रयास में सहयोग करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भरोसे का वातावरण बना रहे।

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने टुंडी विधान सभा छेत्र की विकास पर चर्चा किया

धनबाद। टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में इलाजरत दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की हाल-चाल कुशलक्षेम की जानकारी ली व जल्द संपूर्ण स्वास्थ्य को लेकर कर्ई मंदिरों में माथा टेका। उसके बाद वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर टुंडी क्षेत्र के कर्ई समस्याओं को रखते हुए निदान करने आग्रह किया। श्री टुडू ने सबसे पहले महुदा कालेज महुदा में अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए बने छात्रावास को एन जी ओ को दिए जाने की बात पर कड़ी आपत्ति जताई व मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखित रूप से देकर पूर्व की तरह यथावत रखने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए पहल करने की बात कही। इसके अलावे टुंडी में युद्धस्तर पर संपूर्ण विकास की मांग पर भी पहल का भरोसा दिया। वहीं इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शिक्षकों की कमी दूर करने का आग्रह किया। इस मौके पर उनके साथ सोनेत संथाल समाज के अध्यक्ष सनातन सोरेन आदि साथ थे।

Read More

दो पुलिस इंस्पेक्टर बने डीएसपी, एसएसपी प्रभात कुमार ने बैज लगाकर उन्नत कार्यकाल की शुभकामनाएं दी

धनबाद।पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर नव प्रोन्नत दो पुलिस पदाधिकारियों के लिए सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की मौजूदगी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नव प्रोन्नत राजेश प्रकाश सिन्हा व अक्षय राम को बैज लगाया गया।मौक़े पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने दोनों नव प्रोन्नत डीएसपी को प्रोन्नति पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस विभाग में उनकी लंबी सेवा अवधि के क्रम में किए गए उल्लेखनीय कार्यों व चुनौतियों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव व ग्रामीण एसपी कपील चौधरी ने दोनो नव प्रोन्नत पदाधिकारियों को बैज लगाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की मंगल कामना की।इस दौरान एस एसपी ने दोनो पदाधिकारियों को स्टार लगाकर पुलिस उपाधीक्षक की नई रैंक से अलंकृत किया। उन्होंने अब तक के कार्यकाल से मिले अनुभव व निष्ठापूर्वक आगे भी अपने कर्तव्य के निर्वहन करने की बात कही । नव प्रोन्नत दोनों ही पदाधिकारी बर्ष 1994 में बतौर एसआई बहाल हुए थे।कार्यक्रम के दौरान एस एसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Read More

प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों को आयोजन समिति ने किया पुरस्कृत

कतरास।बाघमारा गांव में रविवार की रात लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बलियापुर, गोविंदपुर एवं निरशा क्षेत्र के करीब एक दर्जन अखाड़ा दलों ने भाग लिया। प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों ने बारी बारी से लाठी खेल का प्रदर्शन किया। लोगों ने कार्यक्रम की काफी सराहना की। प्रतिभागी टीमों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के बड़े भाई जयदेव महतो, उप प्रमुख आशा देवी, मो मुस्ताक आलम, अनवर अली खान, पूर्व मुखिया संजीत गोराय, छोटू अंसारी आदि थे।

Read More

झारखंड अति पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव का धनबाद आगमन पर सूरज महतो ने किया गर्मजोशी से स्वागत

धनबाद। झारखंड राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन माननीय जानकी प्रसाद यादव का सोमवार, 21 जुलाई को धनबाद सर्किट हाउस में आगमन हुआ। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके पर श्री यादव ने श्री महतो से आत्मीयता के साथ संक्षिप्त चर्चा की और हालचाल जाना। इस सम्मानजनक मुलाकात के बाद श्री सूरज महतो ने कहा किझारखंड में अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय को लेकर श्री यादव जी का कार्य प्रेरणादायक है। धनबाद में उनके आगमन से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलेगी।

Read More

अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉकड्रिल का आयोजन किया।

बोकारो। अग्निशामालय बोकारो की टीम ने सोमवार को सुरक्षा जागरूकता के तहत रक्षा अस्पताल, पीवीआर सिनेमा, मैक्स माॅल, रिलायंस स्मार्ट बाजार एवं आमी बंगाली रेस्टोरेंट, सेक्टर-4 बोकारो में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित ढंग से कैसे बाहर निकलें, आपातकाल के समय क्या करें, अग्निशामक यंत्रों का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें, आग पर काबू पाने के प्राथमिक उपाय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मॉकड्रिल के दौरान वास्तविक परिस्थिति का रिहर्सल कर कर्मचारियों को टीम भावना व त्वरित कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अग्नि संरक्षा से संबंधित उपकरणों का खुद इस्तेमाल कर अभ्यास भी किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण समय-समय पर जरूरी हैं, जिससे कर्मचारियों की तैयारियां बनी रहें और दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अग्निशमन विभाग की ओर से सभी प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण और मॉकड्रिल कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

Read More
Back To Top