Anil Kumar

बेरमो में कोयला ,पत्थर और बालू का अवैध खनन व ढुलाई धड़ल्ले से ।

कोयला और पत्थर पर पुलिस मेहरबान ,बालु पर हुआ शख्त ।  लालचंद महतो बेरमो ऊर्जांचल में खनिज पदार्थों पर से कारोबारों की नजर टकटकी लगी ले बैठी है। कहीं कोयले का अवैध खनन तो कहीं कोयले की चोरी ,कहीं सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन और बेरमो अनुमंडल में अवस्थित दामोदर ,बोकारो-कोनार नदी से अवैध बालू का खनन व ढुलाई पर रोक लगाने में खान विभाग से लेकर पुलिस-प्रशासन तथा सीसीएल व बीसीसीएल प्रबंधन व इनकी सुरक्षा टीम पूरी तरह से बिफल साबित हो रही हैं। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा कोल इंडिया प्रबंधन ने अवैध खनन व ढुलाई पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त निर्देश दिया हुआ है, बावजूद देखरेख करने वाले विभागों की ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। मेन रोड फुसरो बाजार स्थित एक ही कैंपस में बेरमो पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय तथा अपग्रेड हुआ बेरमो थाना व बेरमो महिला थाना सहित बोकारो थर्मल ,कथारा ओपी ,गांधीनगर थाना सीसीएल के सभी खनन क्षेत्रों संतरी प्रहरी की तरह है । जबकि नावाडीह ,पेंक-नारायणपुर ,गोमिया और तेनुघाट ओपी मुख्य सड़क में बसा रहने के बावजूद थाना से होकर अवैध कोयले की ढुलाई साइकिल से लेकर मोटर साइकिल और ट्रक तक में अक्सर देखी जा सकती है। इसके लिए फुसरो के पांच नंबर धौड़ा व खेतको ,ऊपरघाट के बरई आस-पास कच्चा व पोड़ा कोयला की ढेर मिल जायेगी। यहां से तो चार चक्का वाहनों से कोयले की ढुलाई कर ली जाती है। वहीं रानीबाग में भी कच्चा कोयला का भंडार है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोयला जब्त किया जाता है, धंधेबाजों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। वहीं बेरमो के बालु बंकर ,खेतको ,चलकरी ,गोमिया बोकारो नदी से बालू की ढुलाई भी ट्रैक्टरों द्वारा रात में धड़ल्ले से व दिन के उजाले में होती है। पेटरवार ,पेंक-नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत में तो कोयले का अवैध खनन किया जाता रहा है जबकि सीसीएल के खाशमहल, जारंगडीह ,गोविंदपुर से कोयला चोरी कर काछो,बरई,पिलपिलो ,चपरी ,खेतको में लाकर जगह-जगह जमा किया जाता है। फिर यहां से ऊपरघाट के पिलपिलो-नारायणपुर- बंशि -मोचरो रोड़ ,कंजकिरो-बुढगढडा-पेंक रोड़ , तेनुघाटकारो नहर रोड पर से होकर साइकिल व मोटर साइकिलों के द्वारा ढुलाई की जाती है। वहीं पिछरी, अंगवाली, चलकरी व खेतको से दामोदर नदी से अवैध बालू का खनन कर ट्रैक्टरों से ढुलाई तेनु-बोकारो नहर रोड पर से सुबह व शाम के वक्त जमकर चलता है ।  उपरोक्त उल्लेख थाना क्षेत्रों में अवैध कोयला व बालू का खनन तथा ढुलाई इस कदर होती है कि यह कहना बिलकुल भी गलता नहीं होगा कि माफियाओं की रोक-टोक करनेवालों से मिलीभगत नहीं होगी। बोकारो जिले में नए पुलिस कप्तान हरिवंदर सिंह  आए हैं ,लेकिन कोई कार्रवाई की पहल अबतक दिखाई दे नही रहा है ,हां सच देखा जाय तो पलिस इन दिनों में कोयला और पत्थर पर पुलिस मेहरबान है वहीं,बालु पर  शख्त हैं। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के कई थाना इसलिए बदनाम भी हैं।

Read More

बीएलओ को मतदान केंद्र का जियो फेंसिंग व नजरी नक्शा का मिला प्रशिक्षण

बोकारो; निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 36-बोकारो -सह- अनुमण्डल पदाधिकारी, चास सुश्री प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के नजरी नक्शा एवं जियो फेंसिंग से संबंधित कार्य हेतु 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिनांक 17 जून से 21 जून, 2025 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण स्थल तीन जगहों पर किया जा रहा है, जिसमें 1. अनुमण्डल कार्यालय, चास के सभागार में जहाँ बीएससिटी क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेतु, 2. प्रखण्ड कार्यालय, चास के सभागार में जहाँ ग्रामीण क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेतु तथा 3. नगर निगम, चास के सभागार में जहाँ निगम क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेतु। उक्त प्रशिक्षण सभी स्थलो में प्रोजेक्टर के माध्यम से बीएलओ को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ चिन्हित मतदान केन्द्रों में टेªनर के माध्यम से क्षेत्र  में  डेमो  भी कराया जा रहा है। ताकि बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा एवं जियो फेंसिंग का कार्य सूचारू रूप से कर सके। अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि किस तरह से नजरी नक्सा बनाना है। साथ ही आगे बताया गया कि बूथ का जियो फेंसिंग गुगल मैप के माध्यम से किया जाना है। इसमें बूथ के अक्षांश व देशांतर दर्शाते हुए नजरी नक्शा बनाना है। इस नजरी नक्शा में घरों की संख्या, महत्वपूर्ण स्थानों को दर्शाते हुए बनाना है। इसके लिए सभी बीएलओ को तीन तरह का फार्मेट दिया गया है, जिसमें दो तरह का फार्मेट नजरी नक्शा के लिए व एक फार्मेट जियो फेंसिंग से संबंधित है।  बताया गया कि सभी बीएलओ आगामी 28 जून तक इस कार्य को पूरा कर फार्मेट संबंधित कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। टेनर के रूप में ग्रामीण क्षेत्र हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चास  प्रदीप कुमार एवं निर्वाकऑ  प्रेमदीप प्रसाद, बीएससिटी क्षेत्र हेतु कार्यपालक दण्डाधिकारी, चास श्रीमती सत्यबाला सिन्हा एवं निर्वाकऑ  शिव कुमारी बाउरी, नगर निगम क्षेत्र हेतु कार्यपालक दण्डाधिकरी, चास  जया कुमारी एवं  सचिन कुमार पाठक,  खुशबु कुमारी तथा तीनों क्षेत्रों के मास्टर टेनर के रूप अनुमण्डल पदाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा, निर्वाकऑ  सुर्यभूषण एवं निर्वाकऑ  पंकज कुमार प्रतिनियुक्त है।  

Read More

बारिश के बीच जल जमाव को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण , नागरिक सुरक्षा और गरगा डैम की स्थिति को लेकर दिए आवश्यक दिशा – निर्देश

बोकारो : जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जल जमाव, गरगा डैम की स्थिति और शहरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश की परवाह किए बिना स्वयं मैदान में उतरकर वास्तविक हालात की समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा – निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चास डा. प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी चास दिवाकर दूबे, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। टीम ने बी एस सिटी क्षेत्र, चीराचास, पांडेय पुल, सोलागडीह तालाब, आइटीआइ मोड़, चास गुरुद्वारा रोड क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।  गरगा डैम की स्थिति सामान्य, लेकिन सुरक्षा पर जताई चिंता निरीक्षण के दौरान उपायुक्त गरगा डैम भी पहुंचे, जहाँ जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि डैम का जल स्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। निरीक्षण क्रम में डैम की सुरक्षा को लेकर कई कमियाँ उजागर हुईं। डैम के छह में से केवल दो गेट ही कार्यरत हैं और मरम्मत कार्य समय पर नहीं किए गए हैं। उपायुक्त ने इसे गंभीर मामला मानते हुए बीएसएल प्रबंधन एवं डैम की व्यवस्था देख रेख अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मरम्मत से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को समर्पित करने, डैम की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, ऑपरेशनल गेट आदि को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। इसके लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठन को कहा। निचले इलाकों में अलर्ट मोड, माइकिंग और सुरक्षित स्थल चिन्हित करें उपायुक्त ने संभावित आपात स्थिति को लेकर पहले से तैयार रहने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जलस्तर बढ़ता है, तो डैम के गेट खोलने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को समय रहते सतर्क किया जाए। उन्होंने चास बीडीओ/सीओ को माइकिंग कराकर सूचना देने की बात कहीं। साथ ही, उनके लिए सुरक्षित स्थल चिन्हित करने और उसे राहत केंद्रों के रूप में तैयार करने को कहा। उपायुक्त ने तेनुघाट डैम के आस – पास के नीचले इलाकों को लेकर भी संबंधित बीडीओ – सीओ को भी ऐसी तैयारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर समाहर्ता को इसे सुनिश्चित कराने को कहा। गरगा नदी किनारे कचरे की स्थिति पर जताई कड़ी नाराजगी उपायुक्त ने शहर के कई हिस्सों में कचरा फैला होने पर कड़ी नाराजगी जताई। पांडेय पुल के नीचे गरगा नदी के किनारे कूड़े के ढेर देखकर उन्होंने नगर निगम को अविलंब सफाई को लेकर निर्देश दिया। वहीं, जल जमाव की स्थिति से निपटने को लेकर नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 24 से 48 घंटे के भीतर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती कर नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तत्काल करने को कहा। सभी इकाईयां जल निकासी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करें, ताकि जल जमाव की स्थिति नहीं बने। उपायुक्त ने चास गुरूद्वारा का भी जायजा लिया, जहां जल – जमाव की शिकायत गुरूद्वारा प्रबंधन द्वारा की गई थी। उपायुक्त ने चास नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर अविलंब नालियों की सफाई का निर्देश दिया। तालाबों के किनारे ड्रेस चेंजिंग रूम बनाएं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि शहरी क्षेत्रों में स्थित तालाबों के आसपास बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, विशेषकर महिलाओं के लिए। उन्होंने चास स्थित सोलाहडीह तालाब का निरीक्षण क्रम में निर्देश दिया कि घनी आबादी क्षेत्र स्थित तालाबों के किनारे ड्रेस चेंजिंग रूम बनाएं। साथ ही, इन क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था भी की जाए, ताकि यह स्थल सुरक्षित और उपयोगी बन सकें। चास नगर निगम प्रबंधन एवं सीएसआर नोडल अफसर को इस बाबत निर्देश दिया। पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल पर भी किया चर्चा गरगा डैम और उसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना पर भी उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ विचार – विमर्श किया। उपायुक्त ने कहा कि गरगा डैम क्षेत्र में सुरक्षित पिकनिक स्थल और सेल्फी प्वाइंट बनाएं जा सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों को मनोरंजन और रोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही जिले में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शहर को गंदा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई उपायुक्त ने कहा है कि “अपने घर को साफ रखने के लिए शहर को गंदा करना अनुचित है।” सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग का अपील किया। विशेषकर सोसाइटी व आपार्टमेंट में रहने वाले आमजन कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। ताकि, उसकी नियमित साफ – सफाई हो सके। उपायुक्त ने गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन को जुर्माना वसूलने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। बारिश और संभावित आपदा की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी विभागों को सक्रिय रूप से काम करना है। आम नागरिकों से अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत जिला नियंत्रण कक्षः 8986660333/06542-223705/247891/डायल 100/डायल 112को सूचना दें।”

Read More

भारतीय भाषा कैंप का आयोजन में छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा         

 कसमार स्थित पी एम श्री एस एस +2 उच्च विद्यालय में आज भारतीय भाषा कैंप के दूसरे दिन कैंप में शामिल छात्र – छात्राएं आभासी माध्यम से दैनिक जीवन में मिलने वाले लोगों से संपर्क स्थापित करने से परिचित हुए। सड़कों पर चलना, बाजार में भ्रमण करना,होटल – रेस्टोरेंट में खाना खाना,टिकट कटाना, लोगों से संवाद स्थापित करना,दिशा का ज्ञान लेना, गांव या शहर के लोगों से वार्तालाप करना आदि   बिंदुओं से अवगत हुए। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी, प्रशिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, सुशीला कुमारी, रामबाबू शुक्ल, नितेश कुमार प्रजापति समेत अन्य उपस्थित थे।

Read More

. धनबाद में एसएसपी प्रभात कुमार का ऑपरेशन क्लीन जारी 3 थानेदार फिर लाइन क्लोज

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार का लगातार ऑपरेशन क्लीन जारी है पुलिस अधिकारियों पर लगातार गाज गिर रही है जिनका कार्य संतोषजनक नहीं वह लाइन क्लोज हो रहे हैं और जो कर्मठ पुलिस पदाधिकारी हैं उन्हें थानों की जिम्मेदारी दी जा रही है।सूत्रों की माने तो बुधवार को 3 थानेदारों को फिर लाइन क्लोज किया गया है तेतुलमारी बाघमारा तोपचांची उनकी जगह नए थानेदारों ने कार्यभार संभाल लिया है तेतुलमारी के नए थानेदार विवेक चौधरी , बाघमारा के नए थानेदार अजीत कुमार और तोपचांची के नए थानेदार इंस्पेक्टर अजीत भारती बनाए गए। तेतुलमारी के थानेदार सत्येंद्र यादव , बाघमारा के थानेदार चिरंजीत प्रसाद और तोपचांची के थानेदार डोमन रजक लाइन हाजिर किए गए।बताते चले की कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार लगातार थानों का निरीक्षण कर रहे हैं संचिकाओं की समीक्षा कर रहे हैं अंकित और निष्पादित कांडों का अवलोकन भी कर रहे हैं इसके बाद एक्शन ले रहे हैं लगातार हो रही कार्रवाई को इस तरह से भी देखा जा रहा है कि अभी कई थानेदारों पर गाज गिर सकती है और नए थानेदारों की नियुक्ति हो सकती है

Read More

बालू माफियाओं की नकेल कसने में लगी पुलिस, 7 नामज़द सहित 20,25 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

पुलिस को बदनाम करने की रची साजिश, सख्त कार्यवाई होगीः एसडीपीओ बोकारो। बालू माफियाओं के खिलाफ बोकारो पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर उनकी कार्यप्रणाली को डीकोड करने में लगी है। इस संदर्भ में पुलिस कप्तान  सख्त है और कहा है कि अब नहीं चलेगी कोई चालाकी। ज्ञात हो जिले में एनजीटी के निर्देश अनुसान 10 अक्टुबर तक बालू खनन पर रोक लगी हुई है। जिसमें उपायुक्त और पुलिस कप्तान ने अब बालू माफियाओं पर क्राइम कंट्रोल एक्ट-2023 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिससे जिले में नदियों से  सफेद बालू के अवैध खनन के मामले पर अंकुश लगे।  मंगलवार को चास मुफ्सिल थाना अंतर्गत तेमोच्चो ब्रिज पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से अवैध बालू ले जाने की सूचना पर चास मुफ्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गाड़ी को जब्त करने पहुंचे तो उनके साथ महेन्द्र गोप सहित अन्य ने मैनहंन्डलिंग की और अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को ले भागे। इसके अलावा एक विडियो भी जारी की जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया जा रहा है।  वहीं कुछ देर बाद  चास मुफ्सिल थाना ने तेलमोच्ची ब्रिज पर धनबाद से  आ रहे अवैध बालू लदे हाइवा को जब्त किया। इस संदर्भ में एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह ने  मंगलवार देर रात प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि चास मुफ्सिल थाना सहित बोकारो पुलिस को बदनाम करने की मंशा से विडियो जारी की गई है। पुलिस पर हमला के संर्दभ में एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा बालू माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमे थाना प्रभारी चास (मु०) थाना पुअनि प्रकाश मंडल के स्वंटंकित आवेदन के आधार पर चास (मु०) थाना कांड सं0-78/2025 दिनांक-17.06.2025 धारा-126(2) /127(2)/115(2)/132/351(3)/352/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई। जिसमें  नामजद अभियुक्त महेन्द्र कुमार गोप उम्र करीब 30 वर्ष पिता-प्रसादी गोप  पता गोप टोला,  पुपुनकी,शम्भु कुमार उम्र करीब 28 वर्ष पिता- हरलाल गोप पता-पुपुनकी घाटबेडा, सुनिल गोप उम्र करीब 35 वर्ष पिता- हरलाल गोप पता-पुपुनकी ,नारायण गोप 33 वर्ष पिता मनोज गोप केवट टोला पुपुनकी,रंजीत गोप 35 वर्ष पिता मनोहर गोप केवट टोला पुपुनकी, लालू गोप पे नामालुम सा पुपुनकी एवं रामू गोप पे नामालुम सा पुपुनकी  सभी थाना चास (मु०) जिला बोकारो एवं अन्य 20-25 लोग के विरुद्ध अंकित किया। इस कांड का अनुसंधान भार सअनि महेश कुमार को सौंपा गया।

Read More

नावाडीह में मेन रोड के बीच गहरा गड्ढा बना जानलेवा

नावाडीह। डुमरी-बेरमो मेनरोड अंतर्गत नावाडीह में रोड के बीचो-बीच बना गहरा गड्ढा जानलेवा बन गया है। यह गड्ढा खासकर दोपहिया  वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहा है। सड़क के बीच बने इस गड्ढे से बचने की कोशिश में वाहन चालक नियंत्रण खो रहे हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है। इस मार्ग से रोजाना कई पदाधिकारी गुजरते हैं,लेकिन सबों के द्वारा इस गड्ढे और इससे स॔भावित खतरे को  अनदेखा किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गड्ढा बनने की मुख्य वजह है सड़क किनारे बनी नाली।लाखों रुपए की लागत से  बनी अधूरी नाली है।  नाली का पानी रोड में जाता हैं। वहीं बारिश होने पर नावाडीह के वर्णवाल टोला की गली का सारा पानी इसी नाली से होकर रोड में आ जाता है,जिससे सड़क धीरे-धीरे टूटकर गड्ढे में बदल गई है।सड़क पर बहते पानी से राहगीरों और छोटे-बड़े वाहन चालको को परेशानी हो रही है।इसी पानी के कारण सड़क के बीच गड्ढा बन गया है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत की जाए और नालियों की पानी को निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Read More

कसमार:मादक पदार्थों के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

रंजन वर्मा कसमार बोकारोनिषिद्ध मादक पदार्थों के के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला जनसंपर्क कार्यालय बोकारो के सहयोग से सहयोगिनी संस्था द्वारा कसमार प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस संबंध में सहयोगिनी नुक्कड़ नाटक टीम की कोऑर्डिनेटर कुमारी किरण ने बताया कि निषिद्ध मादक पदार्थों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के परिवार काफी परेशान है। इसका उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के दुरुपयोग से होने वाले हानी की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज प्रखंड के जमकुदर तथा डूमरकुदर में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया है ।यह अभियान 21 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक टीम में सहयोगिनी की स्वाति कुमारी, पायल कुमारी, नीलू कुमारी, शीतल कुमारी , भोला महतो, हबीब अंसारी आदि शामिल थी।

Read More

यूनेस्को की चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात

राँची।  यूनेस्को की चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। सिद्धो – कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ० सोनाझारिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बीच इस दौरान आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंडवासियों के साथ साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। डॉ० सोनाझारिया मिंज की व्यवहार कुशलता और सामाजिक ज्ञान ने काफी प्रभावित किया। डॉ सोनाझारिया मिंज की इस नई भूमिका से आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में अब मदद मिलेगी। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। निःसंदेह डॉ० सोनाझारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शतप्रतिशत सफल होंगी।

Read More

“झारखण्ड एक सिंहावलोकन” का लोकार्पण किया गया।

राँची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा आज राज भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू द्वारा लिखित पुस्तक “झारखण्ड एक सिंहावलोकन” का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के पश्चात राज्यपाल महोदय ने लेखक को पुस्तक की रचना हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Read More
Back To Top