बोकारो पुलिस कप्तान शहर का हालचाल और कानून व्यवस्था को लेकर खुद दल बल के साथ उतरे सड़क पर।

जब बोकारो पुलिस कप्तान शहर का हालचाल और कानून व्यवस्था को लेकर खुद दल बल के साथ उतरे सड़क पर। बोकारो के सिटी इलाके में भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल नगर भ्रमण किया गया जिसमें नया मोड़, सेक्टर 12, राम मंदिर और सेक्टर 4 सिटी सेंटर में डीएसपी, तथा विभिन्न थानों के प्रभारी इस पैदल नगर भ्रमण में शामिल हुए। इस पैदल मार्च के जरिए जिले के कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर बल देते हुएबोकारो SP ने ट्रैफिक व्यवस्था,शहर में चल रहे पेट्रोलिंग की व्यवस्था सहित नशेड़ी पर भी नकेल कसने को लेकर पुलिस कप्तान के द्वारा समीक्षा की गई। इस दौरान बोकारो एसपी ने पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी को दिशा निर्देश भी दिया गया जिसमे चेन छिनतई सहित अन्य अपराधिक गतिविधि पर लगाम लगाने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।बोकारो एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराध की घटना को अंजाम देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा ऐसे में हम जिले वाशी को आश्वस्त करना चाहते है कि कानून व्यवस्था की बिगाड़ने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More

नावाडीह की रुखसाना खातून ने तेनुघाट एसडीपीओ से लगाई न्याय की गुहार, मारपीट और धमकी का आरोप

बोकारो : नावाडीह निवासी रुखसाना खातून ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यालय तेनुघाट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने एक आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि 17 जुलाई की सुबह 7 बजे जब वह अपने घर की सफाई कर रही थीं, तभी पड़ोस की मफिजन खातून ने उनके दरवाजे के पास कूड़ा फेंक दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। रुखसाना ने बताया कि जब उनके पति शमीम अंसारी ने इस पर आपत्ति जताई, तो मफिजन खातून के पति नसीम अंसारी, पुत्र नयाज अंसारी और जमीरुद्दीन अंसारी मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे और उनके कपड़े की जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। मारपीट में रुखसाना खातून को भी चोटें आई हैं। इस घटना की जानकारी नावाडीह थाना को दी गई, जहाँ से उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह भेजा गया, परंतु उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में कोई ठोस कदम न उठते देख, उन्होंने एसडीपीओ से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Read More

अपराध पर लगेगा ब्रेक: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश

बोकारो।जिले में बढ़ते अपराधों और सड़क हादसों को लेकर बोकारो पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। शुक्रवार को बोकारो एसपी हरविंदर कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को सख्त निर्देश दिए कि अब लापरवाही नहीं चलेगी, हर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध पर काबू पाए। चोरी और सड़क हादसों पर लगाम जरूरी बैठक के दौरान एसपी ने जोर देकर कहा कि जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं और चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हैं। उन्होंने कहा इन घटनाओं पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर स्तर पर सक्रियता जरूरी है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पिछले एक-डेढ़ महीने में बेहतर कार्य किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह ऐलान पुलिसकर्मियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार करता नजर आया। नक्सल गतिविधियों पर भी पैनी नजर गोष्ठी के दौरान हाल ही में झुमरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ और नक्सली गतिविधियों पर भी गहन चर्चा की गई। एसपी ने बताया कि नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।अपने निर्देशों में एसपी सिंह ने कहा कि अपराध सिर्फ एफआईआर तक सीमित नहीं है, जमीनी स्तर पर कार्रवाई और रोकथाम सबसे जरूरी है। जनता का भरोसा पुलिस की तत्परता से ही बनता है।

Read More

बोकारो में डीएवी स्पोर्ट्स-2025 का रंगारंग आगाज़

बोकारो के डीएवी सेक्टर-4 में दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स-2025 (क्लस्टर-6) खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में ज़ोन “के” के विभिन्न स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कराटे समेत 20 से अधिक खेलों का आयोजन किया गया। उद्घाटन मशाल जलाकर बीएसएल के डायरेक्टर इन-चार्ज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।स्टेट कोऑर्डिनेटर एमके सिन्हा ने खेलों को नेतृत्व और करियर निर्माण का माध्यम बताया। डीएवी सेक्टर-4 की टीम लॉन टेनिस और रोप स्किपिंग में राज्य स्तर के लिए चयनित हुई। आयोजन को सफल बनाने में एलके सिन्हा, एसके मिश्रा समेत पूरे विद्यालय परिवार की अहम भूमिका रही।यह आयोजन न सिर्फ खेल प्रतियोगिता, बल्कि भावी खिलाड़ियों को संवारने की प्रयोगशाला साबित हुआ।

Read More

बोकारो के उदित श्रीवास्तव ने बुलेट से अकेले किया लद्दाख का रोमांचक सफर

5800 किलोमीटर की कठिन यात्रा सिर्फ चार दिन में पूरी कर रचा कीर्तिमान बोकारो : बोकारो निवासी उदित श्रीवास्तव ने अकेले बुलेट बाइक से लद्दाख, लेह और मनाली की रोमांचक यात्रा कर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने महज चार दिनों में लगभग 5800 किलोमीटर की दूरी तय की, जो साहस, जुनून और आत्मविश्वास का प्रतीक है। फोन पर बातचीत में उदित ने बताया कि बाइक राइडिंग उनका शौक है और इसी जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने UDsafarnama नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। इस चैनल के माध्यम से वे बुलेट और राइडिंग से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं। इस यात्रा के दौरान उदित ने भारत के कुछ सबसे ऊंचे और कठिन दर्रों को पार किया, जिनमें शामिल हैं: उमलिंग ला पास – 19,024 फीट (भारत का सबसे ऊंचा दर्रा)खरदुंगला पास – 17,982 फीटबरालाचा ला पास – 16,040 फीटइससे पहले वे बुलेट से नेपाल की यात्रा भी कर चुके हैं, लेकिन यह उनका पहला लंबा और चुनौतीपूर्ण बाइक सफर था। उदित ने बताया कि बचपन से ही उन्हें बुलेट बाइक का गहरा शौक रहा है, जो अब उनके जीवन का हिस्सा बन चुका है। गौरतलब है कि उदित श्रीवास्तव बोकारो जनरल अस्पताल में कार्यरत हैं। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद उन्होंने अपने शौक को जीवंत रखते हुए यह कठिन यात्रा पूरी की। उनका यह साहसिक प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Read More

धनबाद; झरिया के इंदिरा चौक के समीप झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार देर रात अचानक भू-धंसान की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इस हादसे में वर्षों से एक स्थान पर खड़ी पुरानी 407 गाड़ी देखते ही देखते जमीन में समा गई। जमींदोज हुई गाड़ी मोहम्मद रियाज नामक व्यक्ति की है, जिसका पास में गाड़ी पार्ट्स का दुकान है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की हालांकि मौके पर किसी स्थायी सुरक्षा या चेतावनी का इंतजाम नहीं होने के कारण लोग घटनास्थल के समीप तक पहुंच रहे हैं, जिससे यह स्थान सेल्फी प्वाइंट बनता जा रहा है, जो किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। बीसीसीएल की तकनीकी टीम से स्थल निरीक्षण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

Read More

बोकारो एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

बोकारो : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुक्रवार को बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित्त किया।एसपी कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में इन अधिकारियों को उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्त्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। एसपी आलोक ने सभी चयनित अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारी पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाते हैं और समाज में विश्वास कायम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वे भी अपने कर्तव्यों का निष्पादन और अधिक समर्पण भाव से करेंगे। सम्मानित अधिकारियों में थानों के प्रभारी व जांच पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में गंभीर मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है। समारोह के अंत में एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा को अपना ध्येय बनाते हुए ईमानदारी से कार्य करते रहें।

Read More

झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक ने की प्रेस वार्ता

गिरिडीह। झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का छठा राज्य सम्मेलन  जमशेदपुर के भगवान बिरसा मुण्डा टाउन हॉल में हुई। संपन्न सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा महामंत्री डॉ मनोज कुमार सिन्हा मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह सम्मानित अध्यक्ष अशोक सिंह नयन उप संयोजक रूपलाल महतो के नाम की घोषणा की गई। शुक्रवार को गिरिडीह के कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल, में प्रेस वार्ता कर मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि झारखण्ड राज्य में कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व करनेवाला एकमात्र संस्था इस महासंघ जिसके साथ 55 संघ / युनियन सम्बद्ध हैं तथा 24 जिलों में जिला कमिटी गठित है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इन्होनें कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखा कर रही है, इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उक्त आक्रोश से समाधान हेतु राज्य सरकार से भीघ्र ही वार्ता की जायेगी। वही संबोधित करते हुए प्रदेश सम्मानित अध्यक्ष अशोक सिंह नयन ने कहा कि छठा सम्मेलन में प्रतिनिधि प्रेक्षक के साथ-साथ अतिथियों की संख्या लगभग डेढ हजार थी, जिसमें सभी संघो एवं जिला से शामिल थे, जो एक रिकॉर्ड है। यह सम्मेलन तृतीय वर्ग के सभी संवर्गों यथा पंचायत सचिव, लिपिक, राजस्व उप निरीक्षक, जनसेवक आदि के वेतन विसंगति को निराकरण कर 2400 रुपये ग्रेड-पे लागू करने एवं सुगम प्रोन्नति सभी को देने, 8 वाँ वेतन आयोग का टर्म्स ऑफ रेफरेंस में आँगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, स्वास्थ्य सुहिया, एसएसटी, बीटीटी ., आउटसोर्स, दैनिक मजदूरी, प्रोत्साहन राशि, पोषण सखी एवं मानदेय कर्मियों को शामिल करने, 18 महिने का बकाया महँगाई भत्ता देने, एक जनवरी 2026 से एक साथ आठवाँ वेतन आयोग की अनुशंसा राज्य एवं केन्द्र में लागू करने, चतुर्थ वर्ग के कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, कम्प्युटर ऑपरेटरों को समान कार्य, समान वेतन लागू करने आदि प्रमुख माँग केन्द्र एवं राज्य सरकार से की गई। इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सम्मेलन में 26 सुत्री  माँग पारित की गई है, वो शीघ्र ही राज्य एवं केन्द्र सरकार को भेजते हुए लागू करने की माँग की जायेगी। इन्होने कहा कि झारखण्ड के सभी जिलों का भ्रमण कर कर्मचारियों की कठिनाई प्राप्त कर राज्य सामान्य परिषद की बैठक में पारित कराया जायेगा। अगर सरकार हमारी माँगो को नजर अन्दाज करती है, तो आंदोलन पर जाने की बाध्यता होगी।

Read More

झारखण्ड  की  मुख्य सचिव ने की रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा,

 धनबाद,  झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने आज समाहरणालय के सभागार में रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा की।   समीक्षा के दौरान उन्होंने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) तथा जिला प्रशासन से बेलगड़िया में की जा रही विविध गतिविधियों की विगतवार जानकारी प्राप्त की।  समीक्षा के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार ने भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान विकसित किया है।  इसमें उनका सही तरीके से पुनर्वास, रोजगार, कौशल विकास, व्यवसाय के लिए वित्त प्रबंधन, बेलगड़िया टाउनशिप में पोस्ट ऑफिस, बैंक, एटीएम, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, रोड कनेक्टिविटी, स्ट्रीट लाइट, यातायात व्यवस्था, टाउनशिप की साफ सफाई, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने का उद्देश्य है।  रिवाइज्ड मास्टर प्लान में बेलगड़िया के लोगों को रोजगार से जोड़ने, स्वरोजगार के लिए वित्त प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।  उन्होंने कहा कि एक विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रिवाइज्ड मास्टर प्लान में दी जाने वाली सारी सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाएगा, जिससे भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोग सहर्ष बेलगड़िया जाने को तैयार हो जाएंगे।   उन्होंने आगे  कहा कि पूर्व के झरिया मास्टर प्लान में जो भी खामियां सामने आई थी उसे दूर करके रिवाइज्ड‌ झरिया मास्टर प्लान बनाया गया है। इसके अलावा जेआरडीए को और अधिक मजबूती प्रदान की गई है।    मुख्य सचिव ने कहा कि योजना को मासिक कैलेंडर के अनुसार पूरा करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा इसकी सतत निगरानी की जाएगी।   आगे  मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों को जिस क्षेत्र में रुचि है उसमें उनका कौशल विकास करें। जिला प्रशासन के साथ मिलकर जेआरडीए एक रणनीति बनाएं और एक पारिस्थितिकी तंत्र (ईको सिस्टम) विकसित करें। उन्होंने  कहा कि भारत सरकार ने गहरा अध्ययन कर रिवाइज्ड झरिया मास्टर प्लान बनाया है। इसके क्रियान्वयन में समय का पालन करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा हितधारकों को शामिल करें। इसका सुखद परिणाम सामने आएगा।         बैठक के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, आदित्य रंजन ने बताया कि बेलगड़िया के लोगों की सुविधा के लिए वहां से धनबाद रेलवे स्टेशन व झरिया के लिए बस सर्विस शुरू की गई है। निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना है। शीघ्र ही इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।       धनबाद उपायुक्त ने बताया कि टाउनशिप में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने, लोगों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण, पुलिस आउटपोस्ट, मत्स्य पालन, मशरूम कल्टीवेशन, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन, ट्रेनिंग सेंटर, डेयरी बूथ, शॉपिंग कंपलेक्स, प्रत्येक बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पेयजलापूर्ति के लिए पंचेत से बेलगड़िया तक पाइपलाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जुट बैग बनाने का प्रशिक्षण, ऑनलाइन शिकायत निवारण केंद्र, निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जांच केंद्र, निवासियों को शत प्रतिशत सरकारी योजनाओं से अच्छादित करने, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन सहित अन्य दिशा में कारगर कदम उठाए गए हैं।       बैठक के दौरान खान निदेशक, राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि बेलगड़िया के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़े।       बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, खान निदेशक, राहुल कुमार सिन्हा, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग, के आयुक्त, पवन कुमार, धनबाद उपायुक्त ,आदित्य रंजन, बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, समीरन दत्ता, निदेशक (तकनीकी ऑपरेशन), संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी, प्रोजेक्ट एंड प्लानिंग), मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन), मुरली कृष्ण रमैया, झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक, राजीव चोपड़ा, जेआरडीए सलाहकार, डीएन माहापात्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद  थे।l

Read More

राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम काला हीरा 2025 का उद्घाटन धनबाद के  विधायक राज सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया

धनबाद, 9 वां ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा,डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपटीशन फेस्टिवल ‘काला हीरा’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा, विशिष्ट अतिथि 99 ग्रुप के महेश मोदी, काला हीरा के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राजेंद्र प्रसाद ने  सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर स्वागत किया पांच दिवसीय काला हीरा कार्यक्रम का शुरुआत गणेश वंदना के द्वारा किया गया। तत्पश्चात आज आयोजित कवि सम्मेलन में हिंदी के प्रख्यात कवियों में डॉ संगीता नाथ,अगम अनु, प्रीति कर्ण, रीना यादव, सुनील वर्मा, बरनवाल मनोज अंजन अपनी दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर  एवं अंग वस्त्र ओढ कर सम्मानित किया गया।  कवि सम्मेलन का संचालन अनंत महेंद्र ने बखूबी किया। इसके पश्चात  नृत्य गायन  की प्रस्तुतियां स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई। ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के संरक्षक  राजेंद्र बगेड़िया व अवधेश कुमार सिंह, एआईटीसी के महासचिव सतीश कुंदन, नाट्य संस्था कला निकेतन के वशिष्ठ  प्रसाद सिन्हा,आरोही नाट्य मंच के संजय भारद्वाज, अनुभूति एक एहसास की महासचिव सरसी चंद्रा, त्रिपुरा के एआईटीसी के सलाहकार प्रदीप बाजपेई, राजस्थान के ड्रामा आर्टिस्ट अशोक शर्मा, उड़ीसा के एआईटीसी वाइस प्रेसिडेंट राजगोपाल पाढ़ी, एआईटीसी के अशोक मानव, क्लब इंडिया के संतोष रजक, हैदराबाद की सुरभि जयवर्धने, सिवान के विजय कुमार श्रीवास्तव, आगरा की आर्टिस्ट अलका शर्मा और आगरा के बॉलीवुड फिल्म से जुड़े गौरव शर्मा और आईटीसी के प्रवीर कुमार जैना  की टीम की महत्वपूर्ण भागीदारी एवं योगदान है। हिमाचल प्रदेश के राजित सिंह कुंवर और जमशेदपुर से मो.  निजाम नाटक के जज के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस पांच  दिनों के कार्यक्रम में तीन दिन सांस्कृतिक कंपटीशन में नृत्य, गीत संगीत ड्राइंग पेंटिंग स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे, चौथे और पांचवें दिन 13 राज्य से आए नाट्य  मंचों द्वारा नाट्य की प्रस्तुति की जाएगी। नाट्य मंचों में एमपी के आईटीएम नाट्य मंच, यूपी के युथ टीचर ग्रुप, वेस्ट बंगाल के बांकुड़ा से जॉय की टीम, उड़ीसा से नटराज  थियेटर गिरिडीह से तीन टीम कलासंगम, वरंग और महेश अमर की टीमें नाटक की प्रस्तुति करेंगे, डाल्टनगंज के मसम आर्ट की प्रस्तुति होगी। गुजरात से दो डांस की टीमें में अपनी शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियां पेश करेंगे । शाहजहांपुर की टीम हर साल की भांति अपनी प्रस्तुति देंगे। अंतिम दिन 22 जुलाई को सभी प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं  एवं नाट्य विजेता टीमों में विजेता टीम एवं सर्वश्रेष्ठ कलाकारों घोषणा निर्णायक मंडली द्वारा की जाएगी और सभी को मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी समीरण  दत्ता उनकी धर्मपत्नी दीक्षा मंडल की अध्यक्ष,मिली दत्ता, बीसीसीएल डायरेक्टर, एचआर एमके रमैया उनकी पत्नी दीक्षा मंडल की उपाध्यक्ष पुरविता रमैया एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मेडल प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे l                                     मौके पर हेमंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नरेश राय वाइस प्रेसिडेंट मिताली मुखर्जी,, देवनारायण, उत्तम विश्वकर्मा,सतीश कुमार

Read More
Back To Top