गोमिया। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गोमिया प्रखंड वार्ड सदस्य संघ द्वारा संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार डे के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध मार्च निकाला गया| उक्त विरोध मार्च गोमिया थाना चौक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस मोड़, धुर्वा मोड़ होते हुए बैंक मोड़ पहुंचा, जहां पर हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई| तत्पश्चात पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका गया| इस दौरान संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार डे ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और इस बार उसे सबक सिखाना हीं होगा| भारत सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब दे| मौके पर प्रखंड सचिव गुलटन यादव, राजू शाही, यास्मीन प्रवीण, उमेश ठाकुर, प्रकाश गंझू, क्रांति देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, आशा देवी, शांति देवी, रोहित केवट, बीगल मरांडी, रोज खलखो, नूनी देवी, सदानंद साहू आदि मौजूद थे|