Anil Kumar

बोकारो नगर निगम चुनाव नवंबर-दिसंबर में, ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी – पिछड़ा आयोग अध्यक्ष जानकी यादव का बयान

बोकारो: लंबे समय से लंबित बोकारो के चास नगर निगम चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम चुनाव इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में संपन्न कराए जाएंगे। बोकारो दौरे पर आए जानकी यादव ने कहा कि चुनाव की तैयारी राज्य सरकार द्वारा की जा रही है और रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी। अंतिम निर्णय अब राज्य चुनाव आयोग को लेना है। गौरतलब है कि नगर निगम में ओबीसी आरक्षण को लेकर ट्रिपल टेस्ट की मांग के चलते चुनाव में देरी हुई थी। इसी वजह से निगम की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के अधीन चल रही थी। ओबीसी आरक्षण को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर न्यायालय ने चुनाव कराने का आदेश राज्य सरकार को दिया था। राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव और सदस्य लक्ष्मण यादव चास नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान वे मतदाता सूची के मिलान सहित विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक पहलुओं का आकलन कर रहे हैं। जानकी यादव ने स्पष्ट किया कि ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं, इसलिए आगामी कुछ महीनों में चुनाव की राह साफ हो चुकी है। बोकारो परिसदन में जानकी यादव और उनके दल का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर अभिवादन किया। इस मौके पर जानकी यादव ने कहा कि आयोग की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही है ताकि चुनाव से पूर्व सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और संवैधानिक दायरे में पूरी की जा सकें। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही राज्य चुनाव आयोग की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे चास नगर निगम में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली हो सकेगी।

Read More

गया पुल अंडरपास में जल-जमाव एवं सड़को पर हुए गड्ढे के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु उपायुक्त ने की बैठक

सड़क मरम्मती, नालियों की सफाई एवं पाइपलाइन लीकेज त्वरित दुरुस्त करने के दिए निर्देश धनबाद।दिनांक 23 जुलाई 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गया पुल अंडरपास में हो रहे जल जमाव, सड़को पर गड्ढे, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु रेलवे, नगर निगम, पीएचइडी एवं आरसीडी के साथ समन्वय बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। इस दौरान आरसीडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सड़क पर नालियों के पानी एवं जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन से लीकेज के कारण निकलने वाले पानी से सड़कों पर हमेशा गड्ढे हो जाते हैं जिस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति निरंतर बनी रहती है। इस दौरान उपायुक्त ने गया पुल अंडरपास में रेलवे द्वारा बहाई जा रही नालियों की पानी निकासी की व्यवस्था एवं रेलवे द्वारा निर्मित नालियों की सफाई हेतु रेलवे के पदाधिकारियों एवं नगर निगम को निर्देशित किया। साथ हीं श्रमिक चौक में हो रही पाइपलाइन लीकेज के कारण जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर उपायुक्त ने पीएचइडी एवं आरसीडी के अभियंता को समस्या का त्वरित समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी समस्याओं का निराकरण करें। गया पुल अंडरपास में छोटी सी समस्या को लेकर जाम की समस्या निरंतर लगी रहती है। आम जनमानस को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु यथा शीघ्र जो किया जा सकता है उसे आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करें। बैठक में आरसीडी के कार्यपालक अभियंता, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता एवं रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More

भाकपा माले के बैठक में आंदोलनात्मक रास्ता अख्तियार करने पर जोर दिया गया

धनबाद।भाकपा माले से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक बुधवार को बलियापुर के केंदुआटाड़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता गणेश महतो ने की। हाल ही में रामगढ़ में किसान महासभा की हुई राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, खेतीहर जमीन की कॉर्पोरेट लूट के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाने, सभी जिलों के साथ-साथ प्रखंडों में भी कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना करने, किसानों को बीज खाद एवं कृषि उपकरण आदि मुंहैया कराने की मांगों पर आंदोलनात्मक रास्ता अख्तियार करने पर जोर दिया गया। क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा बलियापुर शाखा का गठन किया गया, जिसमें राम प्रसाद रजवार अध्यक्ष, प्रेमचंद महतो सचिव तथा रफीक अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, आनंदमई पाल, काशीनाथ मंडल, संतोष रवानी, प्रदीप उपाध्याय, जितेंद्र महतो, मानिक धीवर, सुभाष कुंभकार, मोहम्मद शमशाद आदि थे।

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना एवं कोल कंपनियों से संबंधित भू-अर्जन की समीक्षा बैठक आयोजित

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना एवं कोल कंपनियों से संबंधित भू-अर्जन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित कोल कंपनियों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता, म्यूटेशन, स्टेटमेंट-6, एनओसी एवं अन्य लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा म्यूटेशन और अन्य औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कंपनियों को संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाना होगा। बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता, बरही अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, कोल कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

महिला से छेड़छाड़ मामले पर एपवा नेत्री व माले नेता एसडीपीओ से कार्रवाई की मांग की

गिरिडीह: जिले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत के खेत में काम कर रही विधवा महिला और उसकी देवरानी के साथ पांच लोगों ने दिनदहाड़े दरिंदगी की कोशिश की। घटना 22 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की है। पीड़िता पचंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि खेत में अकेली काम कर रही थी। तभी कोल्हासिंघा निवासी सुरेश वर्मा (43) और उसका बेटा प्रिंस वर्मा (19) तीन अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। सभी ने उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचा। विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक दिया। कपड़े फाड़े और  छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट भी की।चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रही उसकी देवरानी  दौड़कर आई। उसने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया। उसका मुंह दबाया और उसके साथ भी छेड़छाड़ की। सुरेश और प्रिंस ने धमकी दी कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। कहा कि कोर्ट में जो केस किया है, उसे वापस ले लो, नहीं तो जान से मार देंगे। इतने में शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सभी आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने यह भी बताया कि वह विधवा है, खेती कर परिवार चलाती है। इससे पहले भी सुरेश और प्रिंस ने उसकी निजता भंग की थी और 15 लाख की रंगदारी मांगी थी।  इस संबंध में 26 अप्रैल को बेंगाबाद थाना, एसडीपीओ और गिरिडीह एसपी को आवेदन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर गिरिडीह कोर्ट में परिवाद पत्र संख्या 853/2025 के तहत केस दर्ज कराया। पीड़िता ने कहा कि अगर पहले कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। बार-बार थाना जाने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। अब जीने की इच्छा खत्म हो रही है। खुद को असहाय महसूस कर रही हूं। एसडीपीओ को आवेदन देकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की हैप्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण आरोपी बेलगाम हैं और लगातार महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐपवा नेत्री प्रीति भास्कर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ऐपवा और भाकपा माले पूरे जिले में आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि जमीन माफिया की ताकत थाना से आती है, कुछ थाना जमीन मामले को देखना बंद करे और अंचल अधिकारी को दें,बिना मारपीट का भी थाना जमीन मामले में ज्यादा इंट्रेस्ट दिखाते है।

Read More

किसान जनता पार्टी द्वारा पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को ले धरना

गिरिडीह: डकैती करने के झूठे आरोप में जेल भेजे गए तिसरी थाना काण्ड संख्या 50/2025 के अभियुक्त दलित युवक सिकंदर तुरी सहित चार लोगों को माननीय सुश्री रूबी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गिरिडीह के न्यायालय से शनिवार को जमानत मिलने के बाद उन दलित युवको ने आप बीती सुनाते हुए पुलिस का जुल्म झूठा और षडयंत्र के बारे में किसान जनता पार्टी के लोगों को साक्ष्य के साथ बताया। जिससे आक्रोशित होकर किसान जनता पार्टी ने भ्रष्ट और जुल्मी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया । धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केन्द्रीय कमिटी अध्यक्ष -सह- डकैती करने के आरोपियों के अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार का खिलाफ करने वाले लोगों को लम्बे समय तक जेल में रखने के लिए थाना प्रभारी, एसडीपीओ और नेता प्रतिपक्ष  बाबूलाल मरांडी के चहेते भाजपा नेता सुनील साव ने जो जाल बुना था, उस जाल को मैंने काट दिया और निचली अदालत से ही निर्दोष दलित युवकों को जमानत मिल गया, पर लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुआ है । चंद पैसो के खातिर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फसानें वाले पुलिस पदाधिकारियों और दलालों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद कर उन्हें उनके पापो की सजा दिलवाना होगा ताकि भविष्य में भ्रष्ट पुलिस निर्दोष लोगों को फंसाने के पहले सौ बार सोचे। किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि जो सही में अपराधी होता है वह पुलिस को पैसा देकर थाना से ही छुट जाता है और भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी निर्दोष लोगों को झूठे आरोप में जेल भेजती है । यही कारण है कि आज 80 प्रतिशत से अधिक निर्दोष लोग जेलों में बंद है | जमानत पर छुटे पीड़ित युवक सिकंदर तुरी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हमलोगों का मुंह ढक दिया था और मिडिया वालो को झूठ पर झूठ बोले जा रहे थे।  तिसरी के मिडिया वालों ने भी हमलोगों का पक्ष नही सुना । धरना के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त गिरिडीह को ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मीयों पर कार्रवाई की मांग की गई। धरना में घनश्याम पंडित, छत्रधारी सिंह, भागीरथ राय, बसिया टुडू, जहाँगीर अंसारी, नीलम कुमारी, खुसबू देवी, धनेश्वर मरांडी, विजय सिंह, मुन्ना टुडू, टिप्पण ठाकुर, ठुडा हेम्ब्रोम, जसिन्ता, छोटू टुडू, बडकी किस्कु, शंकर साव, सीता देवी, केसिया देवी, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, विक्की दयाल, पानो हेम्ब्रम व थम्मी मंडल आदि उपस्थित रहे |

Read More

दुखद घटनाओं पर सस्ती राजनीति कर रहे बाबूलाल मरांडी: कांग्रेस महासचिव

रांची : साहिबगंज की एक दुखद घटना को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कड़ा जवाब देते हुए भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को जर्जर करने वाले लोग अब झूठा नैतिक आवरण ओढ़कर राजनीति कर रहे हैं।” आलोक दूबे ने आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी और उनकी सरकारों ने झारखंड में वर्षों तक शासन किया लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने पूछा, “मरांडी बताएं कि उनके शासनकाल में कितने अस्पताल बने, कितने डॉक्टर नियुक्त किए गए और कितनी एंबुलेंस ग्रामीण झारखंड को उपलब्ध कराई गई?” उन्होंने कहा कि अगर आज किसी बीमार को खाट पर ढोकर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, तो उसके लिए जिम्मेदार वे ही लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहकर सिर्फ घोषणाएं कीं और जमीनी काम कुछ नहीं किया। हेमंत सरकार ने उठाया सुधार का बीड़ा आलोक दूबे ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने उस बर्बाद ढांचे को सुधारने की जिम्मेदारी ली है, जिसे पिछली सरकारों ने तबाह किया। उन्होंने बताया कि आज झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हो रहा है — RIMS-2 जैसे अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण, 126 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, और जिलों में नए अस्पतालों की स्थापना जैसे कदम इसी दिशा में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार डॉक्टरों को अपनी वेतन बोली लगाने का अवसर दिया गया, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सकीं। गोड्डा में 50 बेड का नया अस्पताल, और संथाल परगना जैसे पिछड़े इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हेमंत सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण है। ‘काम दिख रहा है, झूठ नहीं चलेगा’ आलोक दूबे ने कहा कि विपक्ष को यह स्वीकार करना चाहिए कि हेमंत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में गंभीर और ठोस पहल की है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को सलाह दी कि वे दर्दनाक घटनाओं पर सस्ती राजनीति करने से पहले यह बताएं कि उनके शासनकाल में जनता के लिए क्या किया गया। “अब झूठ और छवि निर्माण से वोट नहीं मिलते, काम दिखाना पड़ता है — और वह काम आज हेमंत सरकार कर रही है,” उन्होंने दो टूक कहा। कांग्रेस महासचिव ने अंत में कहा कि यह सरकार न दिखावा कर रही है, न एहसान — बल्कि जमीनी बदलाव कर रही है, और जो नुकसान पूर्ववर्ती सरकारों ने छोड़ा था, उसे दुरुस्त कर झारखंड को एक स्वस्थ और सशक्त राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Read More

रामदेव खरिका पंचायत से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

दारू प्रखंड के अंतर्गत रामदेव खरिका पंचायत से श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस धार्मिक यात्रा में रवि कुमार कांत, संदीप कुमार,विकु कुमार,पंकज कुमार, अजय कुमार, रोशन प्रसाद, राहुल कुमार और छोटन कुमार ने वैष्णो देवी, पहलगाम, सोनमार्ग, अमरनाथ गुफा और दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के भी दर्शन करेंगे। पूरे यात्रा मार्ग पर भक्ति का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “जय बाबा बर्फानी” के जयकारों के साथ गूंजते नजर आ रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता के लिए मंगल कामना की। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है। मौके पर पुलिस अधीक्षक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

हजारीबाग रेलवे स्टेशन परिसर में दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन वॉशिंग पिट में डूबने से मुकेश राम की मृत्यु

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताई गहरी संवेदना और लापरवाही पर कड़ा रुख  हजारीबाग।रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया,जिसमें कूद निवासी मुकेश राम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, स्टेशन क्षेत्र में निर्माणाधीन वॉशिंग पिट के गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें गिरने से मुकेश राम की मृत्यु हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौर गई।मुकेश राम अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए निर्माण कार्य में लगी कंपनी और रेलवे प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रदीप प्रसाद ने गंभीरता दिखाई और तत्काल अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रेलवे प्रबंधक एवं निर्माण कार्य में लगी कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा। विधायक श्री प्रसाद के निर्देश पर मृतक के परिजनों को त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की यह एक अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी और रेलवे प्रबंधन की घोर लापरवाही का परिणाम है। मैंने साफ निर्देश दिया है की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी सुरक्षा मानकों और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैंने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर को कड़ी फटकार लगाई है और रेलवे प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। विधायक ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा की इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।इस दुख के घडी मे पंकज ठाकुर, मसरातु मुखिया धीरज कुमार,उमेश साव प्रल्हाद ठाकुर, राजेश साव, राजेश ठाकुर, चंदन सिहं, मोनू प्रसाद, राहूल मंडल, बादल कुमार, प्रेम राम, सतीश राम, सुभाष राम,सूरज , मनीष राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। गैर-ऋणी कृषकों हेतु आवश्यक दस्तावेज नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि एवं फसल बुवाई संबंधित दस्तावेज।

Read More

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु उपायुक्त ने  जागरूकता रथ को रवाना किया

● यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत क्षेत्रों में घूम-घूम कर कृषक मित्रों एवं किसानों को फसल बीमा कराने हेतु जागरूक करने का कार्य करेगी:- जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव… गिरिडीह: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार को जिला उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत क्षेत्रों में घूम-घूम कर कृषक मित्रों एवं किसानों को फसल बीमा कराने हेतु जागरूक करने का कार्य करेगी। मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसका लाभ उठाने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन जमा करने होंगे। जिले के किसान एक रुपए टोकन मनी जमा करके बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक किसान अपना पंजीकरण नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर कर सकते हैं। फसल बीमा के लिए आवेदन करने हेतु, किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की एक फोटोकॉपी, भूमि स्वामित्व संबंधी प्रपत्र, नोटरीकृत बटाईदारी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), स्व-प्रमाणित फसल बुवाई प्रमाणपत्र और एक मोबाइल नंबर सहित दस्तावेज़ जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए, किसान जिला सहकारी कार्यालय, निकटतम ब्लॉक कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। ● योजना के मुख्य बिंदु:- किसानों का प्रीमियम का हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शेष प्रीमियम राशि का भुगतान भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। कम वर्षा या विपरीत मौसम अवस्थाओं के कारण फसल बुवाई विफलता पर दावा भुगतान। फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने हेतु बंडलो में रखी फसल को चक्रवात, बैमौसम / चक्रवाती वर्षा से नुकसान होने पर दावा भुगतान। फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त उपज आंकड़े, निर्धारित थ्रेसहोल्ड उपज से कम आने पर दावा भुगतान। ● योजनांतर्गत शामिल होने वाले कृषक:- ऋणी कृषकों का बीमा ऋण दायी संस्था द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। गैर-ऋणी कृषक अपना बीमा बैंक शाखा / कॉपरेटिव सोसाइटी / प्रज्ञा केंद्र (सीएससी)/ पोस्ट ऑफिस /फसल बीमा ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर फसल का बीमा करा सकते है। गैर-ऋणी कृषकों हेतु आवश्यक दस्तावेज नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि एवं फसल बुवाई संबंधित दस्तावेज। मौके पर पुलिस अधीक्षक, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More
Back To Top