Anil Kumar

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा बोकारो जनरल अस्पताल केतत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

बोकारो जनरल अस्पताल के तत्वावधान में आज दिनाँक 25 जून को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सेक्टर -04 शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सेक्टर -04 शाखा के कर्मचारियों तथा ग्राहकों से कुल 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया.रक्तदान का मुख्य उद्देश्य, थैलेसिमीया, सिकल सेल एनीमिया के मरीजों को रक्त मुहैया कराना, तथा रक्त की कमी से लोगों की जान न जाए इसलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है. एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है.ब्लड बैंक के प्रभारी डा० सुरेन्द्र कुमार (ए सी एम ओ) ने बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ पुरूष स्वेच्छा से एक वर्ष में चार बार तथा एक स्वस्थ महिला एक वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती है. रक्तदान करने से शरीर के किसी भी अंग में कोई कमजोरी नहीं आती है. इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रक्त केन्द्र, बोकारो जेनरल अस्पताल के काउन्सलर कविता कुमार (झारखण्ड सरकार), नर्सिंग सिस्टर रजिता एक्का, विनिता, लैब टेकनीशियन मनीष पैट्रिक, विभूतिका एवं कौशल कुमार का अहम योगदान था.

Read More

बीएसएल में “फुल-स्टैक डैशबोर्ड डेवलपमेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो स्टील प्लांट द्वारा डिजिटल परिवर्तन एवं डेटा-आधारित परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासों के तहत “फुल-स्टैक डैशबोर्ड डेवलपमेंट” विषय पर मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्री राजन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) एवं सुश्री नीता बा, मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) उपस्थित थे. मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और वर्तमान समय में ऐसे कार्यक्रमों के महत्व को रेखांकित किया. श्री राजन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से अधिकतम लाभ लेने और आत्म-अध्ययन के माध्यम से तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 18 अधिकारी शामिल हो रहे हैं.यह पहल बीएसएल की व्यापक डिजिटल रणनीति से जुड़ी है, जिसका उद्देश्य इन-हाउस क्षमताओं को मजबूत करना और बाहरी विक्रेताओं पर निर्भरता कम करते हुए डेटा सुरक्षा एवं गवर्नेंस को सुदृढ़ करना है. इस कार्यक्रम में श्री रंजीत कुमार, सहायक महा प्रबंधक (सीएंडआईटी) बतौर फैकल्टी सहयोग प्रदान कर रहे हैं जिन्होंने बीएसएल में कई डैशबोर्ड के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है. कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन जुलाई 2025 में किया जाएगा.कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंत तक प्रतिभागी डैशबोर्ड विकास एवं डेटा विज़ुअलाइज़ेशन, प्रतिक्रियाशील डैशबोर्ड बनाना, Python (Django) से सुरक्षित बैकएंड API का विकास, MSSQL/Oracle के साथ रीयल-टाइम डाटा कनेक्टिविटी, प्रदर्शन अनुकूलन, सुरक्षा प्रमाणीकरण और प्राधिकरण प्रोटोकॉल का कार्यान्वयन जैसे आधुनिक विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स के प्रयोग की क्षमताओं में दक्ष हो सकेंगे.कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री अमित आनंद ने किया. कार्यक्रम के आयोजन मे ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के पर्यवेक्षकऋषिकेश रंजन तथा प्रशिक्षक सिधो चरण मुर्मू का सराहनीय योगदान रहा.

Read More

बिरहोर बाल निवास और बीजीएच में महिला समिति ने उपलब्ध कराया वाटर कूलर

बोकारो ।25 जून को महिला समिति, बोकारो की अध्यक्ष अनिता तिवारी द्वारा ट्रेनीज हॉस्टल स्थित बिरहोर बाल निवास में बिरहोर बच्चों के लिए समिति द्वारा उपलब्ध कराइ गई वाटर कूलर मशीन का शुभारंभ किया गया जिससे बच्चों को चौबीस घंटे जल शोधक सुविधा के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. इसी कड़ी में महिला समिति ने बोकारो जनरल अस्पताल में भी मरीजों की सुविधा के लिए जल शोधक सुविधा के साथ गर्म तथा ठंडा पानी उपलब्ध कराने हेतु दो मशीनें प्रदान की है जिसका शुभारंभ अनिता तिवारी द्वारा किया गया.उल्लेखनीय है कि महिला समिति, बोकारो अपनी विविध गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा की दिशा में हमेशा अग्रणी रही है. वाटर कूलर के शुभारम्भ के मौके पर समिति की उपाध्यक्षगण श्रीमती अल्का मनवती, श्रीमती देवजानी मिश्रा, सचिव श्रीमती ऋचा प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती अभिरुचि प्रिया, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, सुरभि प्रभारी अनिशा झा, साबुन व सैनिटरी प्रभारी प्रीति राजेश, विद्यालय प्रभारी आशा राज, समिता मोहंती आदि मौजूद थी. महिला समिति, बोकारो के इस प्रयास की सभी ने सराहना की.

Read More

सामान्य वर्ग की 39 छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण

पेटरवार : पेटरवार झारखंड कल्याण विभाग के तहत बुधवार को प्रखंड परिसर में जिप सदस्य प्रहलाद महतो के द्वारा 2024 — 25 शैक्षणिक वर्ष में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग की 39 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। यह योजना छात्रों को स्कूल आने जाने में सुविधा प्रदान करने और उनकी शैक्षणिक प्रगति में मदद करने के लिए शुरू की गई। साइकिल मिलने से छात्राएं काफी खुश नजर आई। इस दौरान प्रखंड के सदमा पंचायत मुखिया सावित्री देवी, कुमार कौश्लेश, पंकज कुमार,संजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे ।।

Read More

जेएलकेएम ने अंचल कार्यालय के समक्ष 21 सूत्री मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष 21 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई। जहां मुख्य रूप से उपस्थित जेएलकेएम के चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जून रजवार के अलावे पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। इस दौरान अर्जून रजवार ने कहा कि चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। बीना पैसा दिए कुछ भी काम नहीं होता हैं। यहां पर जनहित से जूडे जरूरतमंदों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ नहीं मिल पा रही हैं। जो पहले से मजबूत एवं सक्षम परिवार के लोगों  को सरकारी लाभ दी जा रही हैं। कहा कि सरकार एवं सरकार के प्रतिनिधि के द्वारा बड़े बड़े विकास की बात करते हैं। परंतु धरातल पर सरकारी लाभ के लिए गरीब एवं जरूरतमंद लोग दर दर भटक रहे हैं। यहां स्थानीय प्रतिनिधि को मालूम होना चाहिए कि चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपने काम को लेकर आते हैं। परंतु पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आम लोगों से काम के नाम पर राशि की उगाही की जाती हैं। जो राशि देने में सक्षम नही हैं,उनके काम नहीं हो रहे हैं। इसी के विरोध में आज जेएलकेएम शान्ति पूर्ण रूप सें धरना प्रदर्शन कर रहा हैं। फिर भी अगर सरकारी दफ्तरों में पदाधिकारी एवं कर्मी का कार्यशैली नहीं सूधरते हैं। तो जेएलकेएम द्वारा फिर बड़ी आन्दोलन की जाएंगी।

Read More

शिक्षण संस्थान/सरकारी कार्यालय/अस्पताल एवं कोर्ट परिसर के 100 मीटर के दायरे में धुम्रपान/तम्बाकू उत्पाद का उपयोग एवं तम्बाकू खाकर थूकने पर 1000 रूपये का जुर्माना हो सकता है – जिला परामर्शी.

उक्त बाते कोटपा-2003 के तहत बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में चलाया गया छापामारी अभियान के दौरान कही गई… आज दिनांक 25 जून, 2025 को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के आदेशानुसार सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन एवं सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह के सहयोग से तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 की धारा 4 व 6ए, 6बी के तहत विशेष जांच अभियान सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन, एल0एच0 रोड एवं बारी कॉपरेटिव की कुल 84 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 26 दुकानों/ व्यक्तियों द्वारा कोटपा कानून उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिनसे अर्थदंड के रूप में कुल 4200 रूपये की वसूली की गई। जिला परामर्शी मो असलम के द्वारा बताया गया कि छापामारी के दौरान विशेष रूप से स्कूल के आसपास यानी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी दुकानों की जांच की गई साथ ही सभी दुकानदारों को सुझाव दिया गया कि शिक्षण संस्थान/सरकार कार्यालय/अस्पताल एवं कोर्ट परिसर के 100 मीटर के दायरे में धुम्रपान/तम्बाकू उत्पाद का उपयोग एवं तम्बाकू खाकर थूकने पर 1000 रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। कोटपा झारखण्ड संशोधन अधिनियम 2021 के तह अब 18 वर्ष से कम आयु की समय सीमा 21 वर्ष कर दी गई- कोटपा-2003 की धारा-7 की उपधारा (2) के अनुसरण के तहत झारखण्ड राज्य में विनिर्दिष्ट चेतावनी (कैंसर वाला चित्र) के बिना किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद/सिगरेट/खुली सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। उक्त अधिनियम की धारा-7 की उपधारा-2 का उल्लंघन कोटपा-2003 की धारा 20 के अन्तर्गत दन्डनीय अपराध है। इस लिये सभी दुकानदारो को चेतावनी दी जाती है कि सिंगल सिगरेट की बिक्री न करें अन्यथा कोटपा-2003 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सभी दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि कोटपा झारखण्ड संशोधन अधिनियम 2021 के तह अब 18 वर्ष से कम आयु की समय सीमा 21 वर्ष कर दी गई है। यानी कोटपा 2003 की धारा 6ए के तहत 21 वर्ष के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद न बेचे और न बेचेवाय। छापामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जिला छापामारी दल के सदस्य मो0 असलम जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम व सेक्टर 12 थाना से छापामारी दल के सदस्य प्रवीन सांगा व उनकी दल उपस्थित थे। नशे को ना कहें, जीवन को हां कहे “

Read More

तेनुघाट महाविद्यालय में नशा मुक्त जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन,

गोमिया। तेनुघाट महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0  सुदामा तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को नशा मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 सुदामा तिवारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति को भी बाधित करता है.उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को बदलाव के राजदूत बनने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस पदाधिकारी प्रो रावण मांझी ने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति, समाज, राष्ट्र ही नही बल्कि पूरे मानव जीवन के लिए खतरा है। नशा करने से व्यक्ति का धन और मान की हानि तो होती ही है, साथ ही उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। प्रो धनंजय रविदास ने नशा मुक्त समाज बनाने में युवा पीढ़ी से सहयोग की अपील की, साथ ही उपस्थित छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि नशीली चीजों से दूर रहते हुए अपने घर से ही नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करें, और साथ ही अपने अभिभावकों तथा आस-पास रहने वाले समाज के लोगों को नशा से दूर रहने की सलाह दें। मौके पर प्रो0 महावीर यादव, प्रो0 श्रीकांत प्रसाद, प्रो0 संजीव महाराज, प्रो0 दिनेश्वर स्वर्णकार, प्रो0 प्रेम सागर प्रसाद, प्रमोद कुमार, विनय यादव सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बीडीओ और सीओ ने 14 लाभुकों के बीच पालतू पशुओं का किया वितरण,

गोमिया। गोमिया प्रखंड के पशु चिकित्सा अस्पताल परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 14 लाभुकों के बीच पालतू पशुओं का वितरण गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार एवं डॉ पूनम कीड़ो ने संयुक्त रूप से किया.इस दौरान 14 लाभुकों में से प्रत्येक को एक बकरा और चार बकरी दिया गया.इस अवसर पर बीडीओ श्री महतो और सीओ श्री आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 लाभुकों को पालतू पशु दिया गया है, उसका सदुपयोग होना चाहिए और उसकी देखभाल भी ठीक तरीके से होना चाहिए. कहा कि सरकार का यह एक सराहनीय कदम है, इसके माध्यम से लोग रोजगार से जुड़ सकेंगे। मौके पर रोला, चेलियां टांड़, होसिर, खम्बरा, देवीपुर, ससबेडा, चिपरी गांव  के लाभुक प्रिया कुमारी, सरिता कुमारी, ललिता कुमारी, कौशल्या देवी, अनिता देवी, बिंदी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

Read More

गोमिया प्रखंड सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 हेतु कार्यशाला का आयोजन,

गोमिया। स्वच्छ भारत मिशन (फेज-2) के तहत आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार, गोमिया में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने की। इस अवसर पर यूनिसेफ सहयोगी संस्था आई.डी.एफ. के प्रतिनिधि अनुरोध कुमार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 से जुड़ी प्रक्रियाओं, मानकों एवं मूल्यांकन की विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की टीम द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से संबंधित कार्यों का आंकलन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने मुखिया, पंचायत सचिव एवं जलसहिया को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखें। वहीं अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आफताब आलम ने सभी पर्यवेक्षिकाओ को सख्त हिदायत दी कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को बनाए रखें ताकि सर्वेक्षण के दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त हों।सर्वेक्षण टीम द्वारा पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से कनीय अभियंता रोहित कुमार मंडल, जिला समन्वयक दिलीप कुमार, मुखिया शोभा देवी, रामवृक्ष मुर्मू, बलराम रजक, विनोद विश्वकर्मा, रीना सिंह एवं जलसहिया बेबी कुमारी, अनु देवी, निशा कुमारी, पूनम देवी, सीता देवी, दीपिका कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

लीला बनी जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष 

बोकारो। : झारखण्ड राज्यपाल के आदेश से बुधवार को समाजसेवी लीलावती देवी को बाल कल्याण समिति, बोकारो का अध्यक्ष नमित किया गया है।  राज्य सरकार द्वारा अंगीकृत झारखण्ड किशोर न्याय (देख-रेख एवं संरक्षण) नियमावली, 2017 के नियम-88 के प्रावधान के अनुरुप चयन समिति की अनुशंसा पर बाल कल्याण समिति में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर औपबंधिक रुप से लीलावती देवी की नियुक्ति की गई है।  जनवरी 2025 से अध्यक्ष शंकर रवानी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से समिति का ये पद रिक्त था ।  चयनित अध्यक्ष को अधिसूचना के निर्गत होने की तिथि के एक सप्ताह के अन्दर अपना योगदान संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के समक्ष देना है। ज्ञात हो कि  बाल कल्याण समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और अध्यक्ष की नियुक्ति समिति के कार्यकाल के साथ समाप्त हो जाएगी।

Read More
Back To Top