Anil Kumar

सरस्वती विद्या मंदिर,रजरप्पा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

योग प्राचीन भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर : प्राचार्य उमेश प्रसाद रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।प्राचार्य उमेश प्रसाद,प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना एवं योगाचार्य बच्चूलाल तिवारी ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आचार्या डॉ गायत्री कुमारी ने अष्टांग योग के विषय में बताते हुए योग को ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनमोल उपहार बताया, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय योग प्रमुख(उत्तर-पूर्व क्षेत्र) उमेश प्रसाद ने योग संदेश देते हुए कहा कि सभी अपने दैनिक जीवन में योग को उतारे जिससे वे शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं, आप स्वस्थ, निरोग व दीर्घायु हो। आचार्य रोहित राज ने योग गीत से राष्ट्रीय भावना को जागृत किया।विद्यालय के योग आचार्य बच्चूलाल तिवारी ने योग स्थापना मंत्र के साथ संधि योग , भिन्न – भिन्न प्राणायाम -भस्त्रिका ,कपालभाती,अनुलोम-विलोम,उज्जायी भ्रामरी आदि का अभ्यास व विभिन्न प्रकार के आसन साथ ही वज्रासन,शशकासन,मंडूकासन,भुजंगासन,पवनमुक्तासन,सूर्य नमस्कार आदि आसनों को करवाया।अंत में सबों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य दुर्गा प्रसाद,देव कुमार,अनिल कुमार त्रिपाठी ,राकेश कुमार सहाय,शम्मी राज,अमरदीप नाथ शाहदेव, ,सत्येंद्र मिश्रा,भुनेश्वर कुमार,इंद्रजीत सिंह,सेखर कुमार,लोकेश कुमार,गौतम कुमार,शशि कान्त,अमित झा,विदेश सिंह,अंजली कुमारी, श्वेता पंडा, ज्योति कुशवाहा,रानी कुमारी,ललिता गिरी,ममता कुमारी,अमृता चौधरी आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Read More

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “योग संगम” का भव्य आयोजन

राजरप्पा, : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर आज सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र द्वारा भव्य “योग संगम” कार्यक्रम का आयोजन आर. के. इंटरनेशनल रिसॉर्ट परिसर में किया गया। प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रम संगठन प्रतिनिधियों तथा उनके परिवारजनों सहित लगभग 350 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री रामाकृष्णन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा: “योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है। सीसीएल परिवार को इस दिशा में मिलकर काम करने की आवश्यकता है, जिससे एक स्वस्थ कार्य वातावरण का निर्माण हो।” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक, रजरप्पा क्षेत्र, कल्याणजी प्रसाद ने कहा: “रोज़मर्रा की भागदौड़ में योग मानसिक शांति और आत्मिक सुकून देने वाला साधन है। हम रजरप्पा क्षेत्र में योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाए जाने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे।” कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वय व संचालन क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी आशीष झा द्वारा किया गया।तकनीकी सहयोग पतंजलि परिवार की ओर से निःशुल्क प्रदान किया गया, जिसमें योगाचार्य प्रमोद पासवान, सुनीता कुमारी तथा कई स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस आयोजन में महाप्रबंधक (उत्खनन) एस. के. सिन्हा, स्टाफ अधिकारी (पी एंड पी) पी. के. रामदास, स्टाफ अधिकारी (सेफ्टी) एस. के. चौधरी, प्रबंधक (पर्यावरण) विवेक द्विवेदी, प्रबंधक (उत्खनन) अरविंद, सहायक प्रबंधक (वि/याँ) संजीव कुमार, सहायक प्रबंधक (मा. सं.) श्री उदय शेखर बुरी समेत अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे। श्रम संगठनों से झलकु महतो, अख्तर आज़ाद, बृज किशोर पोद्दार, चरितर राम, विशाल वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Read More

कार्यपालक दंडाधिकारी,बीडीओ एवं सीओ ने गोमिया सीएससी का औचक निरीक्षण किया

गोमिया। गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण शनिवार को कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनरल वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष, ड्रेसिंग रूम और ओपीडी को भी देखा। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया और वायरल फीवर से संबंधित दवाइयां उपलब्ध है। इसके अलावा ओपीडी पंजी का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया और कहा कि यहां के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मरीज के प्रति सेवाभाव से समर्पित होकर कार्य करें। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ बलराम मुखी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Read More

गोमिया में 11वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की धूम,

गोमिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोमिया प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय होसिर, +2 उच्च विद्यालय गोमिया, बंगला कन्या मध्य विद्यालय साड़म, मध्य विद्यालय पिपराडीह सहित अन्य जगहों पर 11वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसके अलावा तेनुघाट महाविद्यालय में भी प्राचार्य सुदामा तिवारी के नेतृत्व में भी योग दिवस मनाया गया। वहीं +2 उच्च विद्यालय गोमिया, में बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, प्रमुख प्रमिला चौड़े, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश प्रसाद, बीपीओ मनोहर दास, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंबुज प्रसाद, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, प्रखंड सह अंचल कर्मी, सहिया, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने योग के कई आसन किए। वहीं इस संबंध में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अपनाकर हम एक निरोग और सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा इसे परिवार और समाज में भी बढ़ावा दें। वहीं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कहा कि योग से शारीरिक लाभ होता है इसलिए प्रत्येक दिन लोगों को योग करने की आवश्यकता है।इसके सतत अभ्यास से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं पिट्स मॉर्डन स्कूल गोमिया, स्वांग स्थित नेहरू क्रीड़ा स्थल फुटबॉल मैदान में स्वांग उतरी पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया विनोद पासवान एवं खेल शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने भी योग किए इधर स्वांग दक्षिणी पंचायत सचिवालय भवन में मुखिया रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, ओमकार नाथ मिश्रा, विनोद कुमार यादव भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं आईईएल थाना परिसर एवं गोमिया थाना परिसर में थाना प्रभारी ने भी अपने सहयोगियों के साथ योग किए। इस दौरान गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी योग करके क्षेत्र में लोगों को संदेश दिए।

Read More

मैट्रिक एवं इंटर के जिला टॉपर को पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने सम्मानित किया,

गोमिया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने शनिवार को मैट्रिक के बोकारो जिला टॉपर राजलक्ष्मी एवं इंटर आर्ट्स के जिला टॉपर सागर कुमार प्रजापति को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया की बेटी राजलक्ष्मी ने 10 वीं की परीक्षा में जिला टॉपर एवं गोमिया प्रखंड के होसिर के सागर कुमार प्रजापति ने इंटर आर्ट्स में जिला टॉपर बनकर गोमिया विधानसभा क्षेत्र एवं बोकारो जिला का नाम रौशन किया है। जो काफी गौरव की बात है। डा महतो ने कहा कि मेहनत एवं लक्ष्य के साथ अगर पढ़ाई किया जाए तो लक्ष्य प्राप्ति में कोई बाधा नहीं आती है और यह सब राजलक्ष्मी एवं सागर कुमार प्रजापति ने कर दिखाया है। उन्होंने आगे भी उनकी ऊंच शिक्षा में मदद करने की बात कही। इस दौरान राजलक्ष्मी एवं सागर ने अपने आगे की पढ़ाई का लक्ष्य के बारे में बताया और पूर्व विधायक ने उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मौके पर संदीप स्वर्णकार, रविन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Read More

कांग्रेस नेता रामकिशुन रविदास ने विभिन्न समस्याओं को लेकर परियोजना पदाधिकारी से की मुलाकात,

गोमिया। कोंग्रेस पार्टी के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास के अगुवाई में गुरुवार को हजारी पंचायत स्थित हजारी बस्ती के वैद्य टोला (प्रजापति) के दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने बिजली, पानी की समस्या को लेकर स्वांग वाशरी परियोजना पदाधिकारी से मिलकर पत्र सौंपा। महिलाओं ने परियोजना पदाधिकारी से कहा कि लगातार बिजली कटौती से जहां ग्रामीण परेशान है वहीं पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने गांव में दो सौ केवीए ट्रांसफार्मर की मांग की है जिससे बिजली कटौती की समस्या से उन्हें जूझना न पड़ें इसी प्रकार कांग्रेस नेता श्री रविदास ने कहा कि ग्रामीणों को सुचारु रुप से पेयजल उपलब्ध कराया जाए, और पानी सप्लाई की जर्जर टंकियों की अविलंब मरम्मत कराया जाए, सभी मांगों पर परियोजना पदाधिकारी स्वांग वाशरी ने आश्वासन दिया है, मौके पर रामकिशुन रविदास, अनिता देवी,भगवती देवी, चंदा देवी, टिशू देवी, कल्पना देवी, मालती देवी अनिता देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे।

Read More

पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने गोमिया मोड़ में शाम में बड़े वाहनों के प्रवेश रोकने के लिए एसडीओ व एसडीपीओ से की बात

गोमिया। गोमिया मोड़ में शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने बेरमो के एसडीओ मुकेश मछुआ एवं डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह से बात किया। जिसमें कहा कि गोमिया मोड में शाम के वक्त  बाजार में काफी भीड़ हो जाती है और बड़े वाहनों के प्रवेश होने से सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा दुर्घटना होने की भी संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में गोमिया मोड में बड़े वाहनों का उक्त समय में प्रवेश वर्जित किया जाए। इस पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को एसडीओ एवं डीएसपी ने आश्वस्त किया कि गोमिया मोड में शीघ्र ही बड़े वाहनों का प्रवेश उक्त समय में रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार गोमिया मोड़ में शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर रोहित यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा था।

Read More

डीएवी पब्लिक स्कूल, टीटीपीएस ललपनिया में गौरवशाली सम्मान समारोह,

शैक्षणिक, खेल और सेवा क्षेत्र में उत्कृष्टता को मिला सम्मान गोमिया। डीएवी पब्लिक स्कूल, टीटीपीएस ललपनिया में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं और समर्पित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राजन राज मरांडी ने द्वितीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (जामताड़ा) में हाई जंप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है और साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा उन्नत प्रशिक्षण के लिए भी चुना गया है। प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने राजन को बधाई देते हुए कहा कि राजन की यह जीत हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का प्रमाण है। हम सभी को उस पर गर्व है और उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यालय की  शालू कुमारी को NEET 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है। सम्मानित शिक्षकगण: विद्यालय के आरंभिक सत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए निम्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया-: अमित कुमा, एम. के. सिंह ,अंजन सिंह, आर. एन. रॉय ,अजमल हुसैन, कैलाश प्रजापति, बी. के. साव, भुनश्वर महतो, ज्योति सिंह, पी. पाणिग्राही , सौरव कुमार  सम्मानित कार्यालय कर्मचारी: सी. बी. प्रसाद, श्री केदार, दीपक कुमार इस अवसर पर प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने सभी शिक्षकगण और कार्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे संस्थान की रीढ़ हैं, और कर्मचारियों का सहयोग विद्यालय संचालन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सभी के समर्पण से ही हमारा विद्यालय उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर है। समारोह का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और हर्षोल्लास के साथ हुआ।

Read More

योग से खुद को जोडने की कला को ही योग कहते है – त्रिपाठी

बोकारो:- आर्ट आँफ लिंविंग बोकारो ईकाई द्धाराआज विश्व अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के शुभ अवसर पर सेक्टर 4स्थित कृपा भवन में वरीय आर्ट आँफ लिंविंग के सदस्य हरिशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में उपस्थित अनुयायिओं को प्रणायाम भस्तिका अलोम विलोम नौकासन चक्रासन सहित कई योग क्रिया करवाया गया lएवं इससे होनेवाले फायदे के बारेमे बतलाया गया lमौके पर एच एस त्रिपाठी ने कहा की योग से खुद को जोडने की कला को ही योग कहते है lयोग आपके जीवनशेली से नकरात्मकता को खत्म कर सकरात्मकता के पथ पर बढाता हैlकिरन मिश्रा ने कहा कि योग करने से जीवन दीर्घायु होती हैlकुसुम गुप्ता ने कहा की  मनुष्य योग एवं सत्संग एवं भजन से अपनी सोयी हुई अवस्था से जागृत होता है गहरी नींद आती हैl lप्रवक्ता संजय सोनी ने कहा की आज के बदलते परिवेश मे सभी बच्चे यूवा बुढे एवं महिलाओ को तनावमुक्त जीवनशैली को अपने जीवन उतारने के लिए अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए lआज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सभी अनुयायिओ ने संकल्प लिया कि गुरुजी श्रीश्री रविशंकर जी के बाताए हुए मार्ग पर चलकर घर घर योग का अलख जगाना है lमौके पर वर्षा सिन्हा रेखा चौरसिया नीता बृजेश सिंह मल्लिका डे  माया अग्रवाल सुधा सिंह संगीता साहु निशा बरनवाल आदि मौजुद थे l

Read More

झारखंड  में  उपभोक्ता आंदोलन  को सशक्त करने का लिया संकल्प -त्रिवेदी।

   बोकारो:- भारत सरकार  द्वारा  उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम  के लिए अधिकृत व  मान्यता प्राप्त  “अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन”  के ‘ दो दिवसीय 25 वाॅं राष्ट्रीय अधिवेशन -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘  भब्य रूप से मध्य प्रदेश के  महाकाल  नगरी  ” उज्जैन ” में आयोजित किया गया। झारखंड  से  प्रदेश अध्यक्ष   देव कुमार त्रिवेदी  के  नेतृत्व  में  प्रदेश महिला अध्यक्ष  पुष्पा मिश्रा,   प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक  अजन्ता सामद,  अभिनव अमृतांश मिश्रा,     रितेश त्रिपाठी,  कुमार सौरभ ,  पिंकी गुप्ता,  रिन्कू मलिक  शामिल हो लाभान्वित हुए  ।जिसमें  झारखंड इकाई  को शिकायत निस्तारण  एवं  संगठनात्मक कार्य के लिए स्मृति चिन्ह्  व  प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देश भर के 23 राज्यों से केन्द्रीय, प्रदेशीय, जिला स्तरीय लगभग 400  पदाधिकारी  व  सदस्यों ने  सामग्री, वस्तु  व  सेवा क्षेत्र  में  उपभोक्ता अधिकार अधिनियम अंतर्गत  मानक,  मात्रा,  मुल्य, मिलावट,  ग्राहक सुविधा,  भ्रामक प्रचार ,  गुणवत्ता में  ब्याप्त कुरितियों  एवं  अनुचित ब्यापार ब्यवहार  पर  जानकारी के  साथ साथ इन विषय पर  नमुना संग्रह,  प्रायोगिक जांच,   स्व अनुमानित जांच,  वर्तमान दृष्टया प्रतिवेदन, शिकायत प्रकृया,  पंचनामा लेखन, तथा  आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित विभाग  में शिकायत पत्राचार करने के साथ ही  उपभोक्ता फोरम में  वाद दायर   करने / कराने  की विस्तृत जानकारी दी गई।    आयोजन स्थल पर पेट्रोलियम,  खाद्य पदार्थों में  अपमिश्रण की  जांच प्रयोगशाला  लगा कर  एवं  भारतीय मानक ब्यूरो,  माप तौल , वाद दायर विषय  पर  विभिन्न विभाग  के पदाधिकारियों  ने  उपस्थित हो प्रशिक्षित करने का पुनीत कार्य किया।  साथ ही 25वे राष्ट्रीय अधिवेशन पुस्तिका का विमोचन किया गया। दो दिवसीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री की बड़ी बहन व नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर सुरेशानंद ज,  विक्रम विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो० अजय भारद्वाज, के साथ साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज, संदीप सूरी, श्रीधर अइयर, अशोक झांझरी, बालासाहेब पान्दे, बिमलेश पान्डेय, सुनील शुक्ल, सहित सैकड़ों सदस्यों ने शिरकत की। समापन पूर्व एकमत से सम्पूर्ण देश व प्रान्त के संगठन सदस्यों ने उपभोक्ता आन्दोलन व जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ता अधिकार को जन जन तक पहुँचाने व सशक्त करने और संगठन का विस्तार करने के साथ ही साथ देश का कोई भी उपभोक्ता ठगी का शिकार नहीं होगा इसके लिए सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Read More
Back To Top