Anil Kumar

बाघमारा में ईद उल नबी के मौक़े पर मस्जिद कमेटी के इमाम ने जुलसे मोहम्मदी निकालकर अमन चैन की दुआ की गई

बाघमारा।ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बाघमारा रजा जामा मस्जिद कमिटी बाघमारा के इमाम मो मुजाहिद रजा के रहबरी में जुलसे मोहम्मदी निकाल कर अमन चैन की दुआ की गई।जुलुस हटियाटांड खोहाड़ मुहल्ला से निकल कर अंसारी मुहल्ला खान मुहल्ला तेलोटॉड डुमरा मोड़ से होते हुए बाघमारा बाजार के रास्ते अंबेडकर चौक लुतीपहाडी़ से वापस रथटॉड के रास्ते पुनः हटियाटांड खोहाड़ मुहल्ला में अमन-चैन और खुशहाली के दुआ और दरुदो सलाम के साथ खत्म हुआ। इसके साथ साथ जगह जगह शिरनी और शर्बत की इंतजाम किया गया था। बाघमारा थाना प्रभारी नितिन अश्वनी जी के द्वारा भी शर्बत का इंतजाम किया गया।जुलूस में दावतें इस्लामी मदरसा के बच्चों के साथ आस पास के तमाम लोगों ने शिरकत किया।मौके पर बाघमारा पुलिस जनसहयोग समिति के बिजय शर्मा जी डुमरा के मुखिया जीवन जी राजेन्द्र जी चंदन मिश्रा के साथ अन्य सदस्य एवं बाघमारा मस्जिद कमिटी के सदर मो प्रवेज अंसारी सिक्रेट्री मो तनवीर आलम सनउवर हुसैन मो मिराज फैयाज खान जुम्मन अंसारी मो शमशेर मुकतार सिद्धीकी इसरार टेलर मो इम्तियाज अहमद तौकीर रहमानी मो फैसल मेराज खान ललन अंसारी मो पपन मो फिरोज सलीम टेलर नसीम खान मो इमरान अंसारी मो आजाद लाल बाबू अंसारी परवेज अंसारी आफताब आलम मो सद्दाम मो सुभानी टेलर कौशर आलम आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Read More

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य ने जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित विद्यार्थियों को किया सम्मानित

धनबाद।दिनांक 06 जून 2025 की देर संध्या झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य डॉo आभा वीरेंद्र अकिंचन एवं सुश्री रुचि कुजूर का धनबाद आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। माननीय सदस्यों द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभिनव और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया ।इस दौरान अभिनव ने बताया कि इस सफलता के पीछे माता-पिता का सहयोग और सतत अध्ययन और आत्मविश्वास का हाथ है। इसके साथ मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित प्रखंड कलियासोल के वर्षा कुमारी महतो, बाघमारा प्रखंड के दीक्षा भारती ,झरिया के काजल कुमारी को मैट्रिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके माता को भी सम्मानित किया गया। स्पॉन्सरशिप से आच्छादित बच्चों ने कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना से उनको पढ़ाई करने में बहुत ही सहयोग मिला और इसी प्रकार सरकार का सहयोग रहे तो हम लोग आगे चलकर और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे ।इस दौरान माननीय सदस्य ने कहा कि यह बच्चे जिले के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे प्रेरणा लेकर कई बच्चे भविष्य में भी अच्छा करेंगे ।उसके बाद माननीय सदस्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र कस्तूरबा गांधी एवं अन्य आवासीय विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक किया गया।बैठक में नियाज अहमद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह जिला कल्याण पदाधिकारी, धनबाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा जिला शिक्षक अधीक्षक आयुष कुमार, कार्यपालक अधिकारी लाल देव सहदेव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी साधना कुमारी, बाल संरक्षण अधिकारी आनंद कुमार की उपस्थित थे।

Read More

कतरास के वार्ड 3 में नाली निर्माण कार्य में घटिया सामग्री की उपयोग, नगर निगम बने घृतराष्ट्र

मछली पट्टी में पुराने नाली को छोड़ कर सड़क किनारे नई नाली बन रही, अवैध दुकानों को बचाने की हो रही कोशिश कतरास के वार्ड 3 मछली पट्टी इलाके में नाली निर्माण कार्य को लेकर एक नया मामला सामने आया है। यहां पुरानी नाली को तोड़कर उसके स्थान पर पुनर्निर्माण करने के बजाय ठेकेदार द्वारा नई नाली को सड़क के किनारे बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसा निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि पुरानी नाली के ऊपर बनी अवैध दुकानों को नुकसान न पहुंचे। ठीकेदार द्वारा नई नाली बना सोची समझी साजिस के तहत अवैध दुकानों को बचाने की साजिस रची गई है।जानकारी के अनुसार, अगर पुराने नाली को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाता, तो उसके ऊपर बने कई अस्थायी व अवैध रूप से स्थापित दुकानें ध्वस्त हो सकती थीं। दुकानदारों को राहत देने के उद्देश्य से ठेकेदार ने नाली को उनकी दुकानों से दूर, सड़क के किनारे बनाने का रास्ता चुना है।हालांकि, इस निर्माण कार्य को लेकर शहरवासियों के बीच सवाल उठने लगे हैं। उनका कहना है कि इस तरह का कार्य ना सिर्फ नगर नियोजन के मानकों का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न कर सकती है। साथ ही सड़क के किनारे नाली निर्माण से यातायात में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।जाम भी लगने का आसार दिख रही है।नगर निगम के अधिकारियों से इस मामले में प्रतिक्रिया मिलने का इंतज़ार है। नागरिकों ने मांग की है कि नाली निर्माण कार्य को पारदर्शिता और नियमों के तहत कराया जाए तथा सार्वजनिक सुविधा को प्राथमिकता दी जाए, न कि अवैध निर्माण को संरक्षण।कतरास अंचल के वार्ड संख्या 1 से 5 तक विभिन्न स्थानों पर हो रहे नाली निर्माण कार्यों में अनियमितता और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है, और वे दबी जुबान में सवाल उठा रहे हैं कि नगर निगम के अधिकारी इस स्थिति पर आखिर चुप क्यों हैं।कही मोटी एम लेकर चुप तो नहीं है। नहीं तो नाली बनाने में घटिया सामग्री के इस्तमाल होने के वाबजूद धृतराष्ट्र बने है।

Read More

बकरीद पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, त्योहार को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सिटी एसपी ने जगह जगह लिया व्यवस्था का जायजा

धनबाद। धनबाद में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार उल्लास पूर्वक पूरे अकीदत के साथ मनाया गया है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी।पुलिस अधीक्षक नगर ऋत्विक श्रीवास्तव ने भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने न्यू स्टेशन, नया बाजार, वासेपुर व भूली समेत अन्य इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को बकरीद का मुबारकबाद भी दी।एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने नगर वासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मानने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ यातायात नियमों के तहत सावधानी के साथ वाहन चलाने को कहा।निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी धनबाद शशि कान्त सिंकर, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार समेत पुलिस के अन्य जवान मौजूद थे।

Read More

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च|शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्योहार…उपायुक्त

गिरिडीह, :- आज ईद-उल – जुहा (बकरीद) के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने कहा कि ईद उल जुहा(बकरीद)के मद्देनजर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ साथ अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गईं हैं। बेहतर समन्वय, सद्भाव, आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाना जिले के प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्य के रूप में समझें।जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं ।सभी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है साथ ही आम लोगों से अपील किया कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में त्यौहार मनाएं ।सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व – त्योहारों को मनाना हमारी सामाजिक ही नहीं नैतिक जिम्मेदारी भी है । मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों का हमेशा से प्रशासन को सहयोग मिलता रहा है और सामूहिक भागीदारी से त्योहार में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचंबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Read More

सराय पहाड़ी सतनपुर एवं पोंड टुंगरी बांधगोड़ा में किया गया वृक्षारोपण 

— जल, जंगल, जमीन, नदियां और पहाड़ हमारे जीवन के आधार  बोकारो: पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को सतनपुर स्थित सराय पहाड़ी एवं बांधगोड़ा स्थित पोंड टुंगरी पहाड़ में समाजसेवियों के पहल से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी योगो पूर्ती ने किया जबकि संचालन रामदयाल सिंह ने। इस दौरान मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी, कांग्रेस के जिला सचिव उदय सिंह, झामुमो महानगर उपाध्यक्ष कुमार आकाश टुडू, डिवाइन के सचिव हालदार महतो, यूथ ऑफ झारखंड के विशाल गौतम, समाजसेवी आनंद मोहन सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान पहाड़ी से सटे सिद्धू कान्हू चौक पर भी वृक्षारोपण किया गया। मौके पर अध्यक्ष श्री मांझी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पर्यावरण जरूरी है और यह तभी संभव है जब प्रकृति को हम बचाकर रखेंगे। जल, जंगल, जमीन, पहाड़, पर्वत, नदियां और सागर ये सभी हमारे जीवन के आधार हैं और इन्हें सुरक्षित रखकर ही हम अपने जीवन को सुरक्षित रख पाएंगे। सचिव उदय सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन रक्षक हैं। हम अच्छी गुणवत्ता वाले जीवन का आनंद तभी ले सकते हैं जब हमारे आसपास प्रचुर मात्रा में वृक्ष हों। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हम वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को कम कर सकते हैं। वृक्षारोपण अभियान में खो-खो कोच संजय कुमार, राजेश कुमार, दिनेश बेसरा, रामकुमार मांझी, विजय एक्का, कारण कुमार, संतोष बाउरी, राकेश हेंब्रम, अनिल हेंब्रम, रामविलास हंसदा, प्रशांत किस्कू, सोमरा मांझी, नगर मांझी, राहुल मांझी,  विशाल सोरेन, रामनाथ मांझी, रवि मुर्मू ,मंसू हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

Read More

बोकारो के सेक्टर 9 में दुकान में लगी आग, 4 दुकानें जलकर राख

बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में देर रात एक पूजा की दुकान में आग लगने से 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग तेजी से फैलकर चार से पांच दुकानों को चपेट में ले ली। रात्रि गस्ती कर रही पुलिस को सूचना मिलने पर दुकान मालिक सुनील कुमार और फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे मजदूर नेता एवं बोकारो विधायक स्वेता सिंह के पति संग्राम सिंह ने कहा कि आग तो बुझ गई है, लेकिन दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Read More

बकरीद को लेकर बोकारो पुलिस की तैयारी, शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने मॉक ड्रिल का आयोजन

बोकारो:आगामी बकरीद पर्व को लेकर बोकारो पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बोकारो में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व स्वयं एसपी हरविंदर सिंह ने किया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पुलिस की तैयारियों की समीक्षा करना था। मॉक ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बलों की सजगता को परखा गया। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बकरीद के अवसर पर जिले में पूर्णतः शांति और सौहार्द्र का माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बोकारो पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पर्व के दिन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी और जिले में अमन-चैन को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मॉक ड्रिल में जिला पुलिस बल के साथ-साथ दंगा नियंत्रण बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी भाग लिया।

Read More

बोकारो में अवैध नशा के कारोबार करनेवालो को जिला प्रशासन ने किया आगाह।

बोकारो में अवैध नशा के कारोबार करनेवालो को जिला प्रशासन ने किया आगाह। बोकारो में प्रतिबंधित नशे के कारोबार करनेवालो का सप्लाई चेन को तोड़ने का काम करेगा जिला प्रशासन। इसके लिए बोकारो समहारणालय के सभा कक्ष में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बोकारो उपायुक्त ने जिले के अधिकारियों को शपथ दिलाए। जिसमे बहुत जल्द एक टास्क फोर्स का गठन कर बोकारो में नशा के सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा की आज के युवा पीढ़ी के ज्यादातर युवा कम उम्र में ही नशे की गिरफ्त में पड़ रहा है जो कही न कही आनेवाले पीढ़ी को कमजोर कर रहा है साथ ही देश के युवा जो देश का भविष्य है जो नशे के जद में आने से देश का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा की नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और बहुत जल्द सप्लाई चेन को काटा जाएगा। क्योंकि शहर में नशा ला कौन रहा है और इसके लिए कौन सा रैकेट काम कर रहा है अगर वो चिन्हित हो जायेगा तो बोकारो जिला नशा मुक्त हो जाएगा। बताते चले की बहुत सारा पान मसाला प्रतिबंध है फिर भी दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहा है जो चिंता का विषय है। ऐसे में कही न कही जिले में इसको लेकर स्टॉक किया जा रहा है तभी दुकानों में सप्लाई हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन करवाई करती है तो निश्चित तौर पर ऐसे लोगो में हड़कंप मचेगा।

Read More

बोकारो मे शहर से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 मोटरसाइकिल बरामद

बोकारो : बोकारो शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में लगातार छापेमारी एवं सूचना संकलन अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 05 जून को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ बाइक चोर शहर में रेकी कर रहे हैं और चोरी की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही विशेष छापामारी दल का गठन कर तत्क्षण कार्रवाई की गई। छापामारी दल ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा एक किशोर को विधिसम्मत निरुद्ध किया। पूछताछ व उनकी निशानदेही पर बोकारो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई कुल 11 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी मे शिवा कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम- कोटशिला, थाना जयपुर, जिला पुरुलिया (प.ब.), पाण्डु मुण्डा, उम्र 45 वर्ष, निवासी – ग्राम पुरुलिया, हाल निवासी – बड़ौदा बैंक का बरामदा, थाना सेक्टर-4, बोकारो 3. एक बालक (निरुद्ध) शामिल है. छापेमारी में बिना नंबर प्लेट वाली बजाज, सुपर स्प्लेंडर, अपाचे, हीरो स्प्लेंडर प्रो, टी.वी.एस. विक्टर सहित विभिन्न रंगों की कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें कुछ के रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन/चेसिस नंबर भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।आरोपियों का आपराधिक इतिहास:पाण्डु मुण्डा के विरुद्ध पूर्व में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 173/12, 154/17, 84/2022 तथा सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 02/2018 दर्ज हैं।शिवा कुमार के विरुद्ध सेक्टर-4 थाना में कांड संख्या 152/2025 (दिनांक 31.07.2024) दर्ज है।छापामारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजय कुमार, सुदामा कुमार दास सहित कुल 15 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।

Read More
Back To Top