जिलाध्यछ संतोष सिंह
धनबाद। दिनांक 7 जुलाई 2025 को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीता राणा और धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जहीर अंसारी की अध्यक्षता में अलग अलग बैठक धनबाद कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे जी और धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थें। संघटन सृजन कार्यक्रम के आलोक में इन सभी संघटनों कि समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन के शक्ति के मुख्य आधार है । उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ट अपने अपने संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूती प्रदान करे और साथ ही बूथ स्तर पर भी जिला कांग्रेस कमेटी के साथ मिल कर अपनी सहभागिता के साथ नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस को ओर मजबूत करे । जनमानस की समस्याओं का निष्पादन को अलग अलग क्षेत्र के कार्यकर्ता ही कर सकते है । इसलिय कांग्रेस के और सभी प्रकोष्ट के साथियों के साथ संगठन पूरी शक्ति के साथ खड़ी है । धनबाद नगर निगम क्षेत्र में आने वाले दिनों में होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन अच्छा होगा । सभा को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा जिला कांग्रेस संगठन सृजन के तहत धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत धनबाद नगर निगम क्षेत्र के महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ अलग अलग बैठक संपन्न हुई!बैठक में वार्ड स्तर पर कांग्रेस जनों की एक संचालन समिति गठन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उसमें सम्मिलित रहेंगे तथा गठबंधन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क के माध्यम से जानकारी देंगे साथ ही संगठन को मजबूत एवं सामंजस्य स्थापित करना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर काफी गंभीर है धनबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी कैसे मजबूती से उभरे इसके लिए हम लोग हर संभव तैयार रहना है इसके लिए सभी कांग्रेस जनों को विश्वास में लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अपना एक रणनीति तैयार करेगी जिसके तहत हम लोगों को कार्य करना है।उन्होने ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव हर हाल में होगा इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूत करना हैजिसके तहत पार्टी के सभी मंच मोर्चा संगठनों को बैठक आहुतकर कांग्रेस के सभी मंच और मोर्चा संगठन को मजबूत करना है । बैठक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ कि जिलाध्यक्ष सीता राणा ,रामदुलारी देवी, रूबी खातून ,हेमंत जायसवाल, पूनम देवी ,गुड़िया देवी ,सुनीता निषाद ,रूबी देवी, पूनम राय, निखत परवीन ,जानकी देवी, मीना देवी ,आशा कार्टून, शकीला खातून ,यशोदा देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, सुमन देवी ,किरण देवी, मुख्य रूप से उपस्थित थीं । वही धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के बैठक में मुख्य रूप से सर्व श्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. जहीर अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष करीम अंसारी, सिकंदर-ए-आज़म गुलाम अनवर मोहम्मद शहाबुद्दीन मोहम्मद कलीम अंसारी अब्दुल करीम अंसारी जावेद अंसारी आदी थें। बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, महेंद्र कुमार दुबे, धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, पप्पू पांडेय, कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी भी उपस्थित थें।

