गोमिया में मुहर्रम का पर्व धूमधाम से संपन्न, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

लाठी खेल और ताज़िया कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, प्रशासकीय अधिकारी भी रहे मौजूद गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म स्थित संतोषी मंदिर के समीप मैदान में शहादत का पर्व मुहर्रम रविवार को बड़े ही धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए ताज़िया लाने वाले विभिन्न मोहल्लों और लाठी-खेल एवं अन्य पारंपरिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत के प्रतीक का पर्व है, जो समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन समिति और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, साड़म पश्चिमी की मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह, पूर्व उपमुखिया विकास जैन, होसिर पंसस गीता देवी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लाठी खेल, एफसी खेल और ताज़िया प्रदर्शन जैसे आयोजन मुख्य आकर्षण रहे। क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया। प्रमुख उपस्थित लोगों में मोहन मुरारी चौधरी, राजेश भंडारी, अजीत नारायण प्रसाद, बलराम पासवान, अंकुश भंडारी, धर्मेंद्र भंडारी, संजय ठाकुर, विवेक यादव, रामविलास पासवान, अनील रवानी, पूरण नाग, शरीक राय, आशीक राय, मैराज राय, साबिर, हारून, सलाम, कलीम, अमजद, फिरोज, रियासत, हैदर आदि शामिल रहे। इस आयोजन ने गोमिया में धार्मिक एकता, पारंपरिक खेलों और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Read More

बोकारो में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

 राष्ट्रहित में बलिदान देने वाले महान राष्ट्रवादी थे मुखर्जी : मनीष जायसवाल बोकारो : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को बोकारो में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में दिए गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का शिल्पकार बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए मुखर्जी का योगदान अमिट और ऐतिहासिक है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बोकारो के जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुखर्जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा करें। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, रोहित लाल सिंह, कुमार अमित, संजय त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन संघर्ष, शिक्षा, राष्ट्रवादी विचारधारा और उनके संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Read More

बोकारो में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

बोकारो में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है जहां पूरा जिला सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में है। जिले के सभी 9 प्रखंडों के मेन चोक चौराहे को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है और इसको लेकर कई प्वाइंट भी बनाए गए है जिससे जुलूस पर नजर रखा जा सके साथ ही विधि विधान में व्यवधान पैदा करनेवाले और असमाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखा जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने के लिए बोकारो के कैंप 2 स्थित सीसीआर पुलिस मुख्यालय को जिला नियंत्रण कक्ष और कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से जिले भर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। जगह जगह चौक पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है साथ ही कंट्रोल रूम के बाहर एंबुलेंस, वज्रवाहन के साथ साथ फायर सर्विस का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। बोकारो के सीसीआर डीएसपी डॉ0 शकील आबिद शम्स ने कहा की शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की गई है।

Read More

बोकारो में हुसैन की याद में निकला भव्य ताज़िया जुलूस, हिन्दू-मुस्लिम एकता की पेश हुई मिसाल

बारिश के बावजूद उत्साह बरकरार, पुलिस रही मुस्तैद बोकारो  : मोहर्रम का पर्व रविवार को बोकारो जिले में पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय द्वारा ताज़िया जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में लोग शरीक हुए। खासकर सिवनडीह, उकरीद, भर्रा, अंसारी मोहल्ला जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और ‘या हुसैन’ के नारों से माहौल गूंज उठा। पारंपरिक लिबास में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। ताज़िया को पूरे सम्मान के साथ गाजे-बाजे के बीच विभिन्न मार्गों से होकर गुजारा गया। इस अवसर पर हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी सेवा-भाव दिखाते हुए पेयजल वितरण, छायादान और अन्य व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल पेश हुई। सुबह से हो रही बारिश भी इस जुलूस में कोई बाधा नहीं बन सकी। लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ पर्व में शामिल रहे। बोकारो पुलिस प्रशासन ने पर्व के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की थी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मोहर्रम का यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि बोकारो में गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत कर गया।

Read More

भाजपा कार्यालय में मनी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, उनके बताए मार्ग पर चलने का लोगो ने लिया संकल्प

धनबाद।भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को राष्ट्र के अमर सपूत ,भाजपा के प्रेरणापुंज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचार पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्य के नेता प्रतिपक्ष प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद ढुलू महतो ,धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, प्रियंका पाल सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी ने श्रद्धेय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।‌संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया।

Read More

विद्युत सब स्टेशन में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

कसमार प्रखंड अंतर्गत बगियारी स्थित विद्युत सब स्टेशन में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी, कि दूर दूर के ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिल गयी। इस घटना में सब स्टेशन में स्थित 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलकर बुरी तरह से राख हो गया। इसके अलावा बड़े पैमाने पर केबल तार की भी क्षति हुई है। आगलगी की घटना में ट्रांसफार्मर समेत लगभग 50 लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद कसमार और जरीडीह प्रखंड के लगभग 50 गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे चलती लाइन में अचानक ट्रांसफार्मर जल उठा। स्टेशन में मौजूद विद्युत कर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रांसफार्मर धू धूकर जलने लगा और कुछ ही देर में पूरा ट्रांसफार्मर जलकर नष्ट हो गया। रात करीब तेनुघाट से 10 बजे अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल कर खत्म हो चुका था और आग भी लगभग बुझ गई थी। बताया गया कि घटना के समय विद्युत कर्मी रविंद्र प्रजापति एवं सुबोध महतो सब स्टेशन में मौजूद थे। कर्मियों ने बताया कि घटना के बाद सब स्टेशन में अफरातफरी मच गई। कोई कुछ समझ नहीं पाया। घटना की जानकारी पाकर आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में सब स्टेशन पहुंचे। इधर सब स्टेशन में आगलगी की घटना से क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गयी है।

Read More

भाकपा माले की नौ जुलाई को आम हड़ताल के दौरान सिंदरी में सड़क जाम किया जायगा

धनबाद। भाकपा माले के बैनर तले सिन्दरी के बिरसा समिति परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद ने की।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चार श्रम कोड बिलों के विरोध, खनिज संपदा की कारपोरेट लूट, आदिवासियों को नक्सली करार देकर हो रही हत्याओं एवं आम जनता पर बढ़ते शोषण व दमन के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ता 9 जुलाई को दो घंटे तक गौशाला मोड़ को जाम करेंगे। साथ ही पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि संघर्ष को अब सड़क से सदन तक गोलबंद कर तेज किया जाएगा।सुरेश प्रसाद ने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ एक दिन की प्रतीकात्मक लड़ाई नहीं बल्कि व्यापक जनसंघर्ष की भूमिका है। मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और आम नागरिकों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा।बैठक में इन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।राजीव मुखर्जी, विमल रमानी, जितु सिंह, दशरथ ठाकुर, रूपेण कुमार उर्फ मुन्ना मुखिया, राजू पांडेय, राजा बाबू, शुभम सिंह, गोपाल महतो, राजेश कुमार, राहुल सिंह और जे.पी. सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।पार्टी ने आम जनता से 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

Read More

भाजपा के तत्वाधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती मनाया गया

 धनबाद। बलियापुर में भाजपा के तत्वावधान में प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। पूर्व सांसद सहित सभी ने डा. श्यामा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक दी।डा. श्यामा के विचारों पर चलने की जरूरत: पूर्व सांसद सुनील सोरेन  ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विस्तार ढंग से प्रकाश डालते हुए उन्हे एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता बताया। कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही देश में एक विधान एक निशान का नारा दिया था। उनके विचारों पर चलने की जरूरत बताया।

Read More

रविवार को सदर अस्पताल में तीन शिफ्ट में उपलब्ध रहें, जेनरल व गायनी इमरजेंसी के चिकित्सक

धनबाद।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर रविवार, 6 जुलाई 2025, को सदर अस्पताल के जनरल इमरजेंसी व गायनी इमरजेंसी के लिए तीन शिफ्ट में चिकित्सक उपलब्ध रहें।जेनरल इमर्जेंसी के मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ एपिल टोपनो, इवनिंग शिफ्ट में डॉ नीलम बाला व रात्रि शिफ्ट में डॉ राकेश रंजन चिकित्सा के लिए उपलब्ध रहें।वहीं गायनी इमर्जेंसी के मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ अंजना कुमारी, इवनिंग शिफ्ट में डॉ रूमा प्रसाद व रात्रि शिफ्ट में डॉ सुरभि उपलब्ध रहें।वहीं सोमवार, 7 जुलाई, को ओपीडी के मेडिसिन में डॉ पी पी पाण्डेय और डॉ शीला कुमारी, हड्डी रोग के डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी के डॉ संजीव गोलॉश, नेत्र रोग के लिए डॉ सरोजनी मुर्मू, दंत रोग के लिए डॉ अनुपमा, शिशु रोग के डॉ उमेंद्र कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ रूमा प्रसाद मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।जबकि गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुमन, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सुरभि तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ अपूर्वा दत्ता रहेंगे।इसी तरह से जेनरल इमर्जेंसी में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ नीलम बाला तथा रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन रहेंगे।

Read More

कतरास स्थित पंजाबी मोहल्ला में शिव तांडव के साथ कामाख्या महायज्ञ संपन्न

कतरास। केशलपुर रोड पंजाबी मुहल्ला में दिव्य झांकी व शिव तांडव नृत्य कार्यक्रम के साथ आयोजित नौ दिवसीय मां कामाख्या महायज्ञ का समापन हुआ।यज्ञाचार्य राज बिहार शर्मा के सानिध्य में यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी।पूजा अर्चना, हवन, आरती के बाद कन्या पूजन किया गया।महाभंडारा में आस पड़ोस के लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।उसके बाद रात्रि में मां भगवती जागरण एवं दिव्य झांकी का आयोजन किया गया।जिसमें काफी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया।गायक व गायिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए किये। गायक पंकज शर्मा, राजेश वासन ग्रुप एवं नवीन गुप्ता की झांकी ने मनमोह लिया। शिव तांडव, काली तांडव जैसी आकर्षक और भक्ति से परिपूर्ण झांकियों ने उपस्थित लोगो का दिल जीत लिया।मौके पर राजीव शर्मा, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय,पवन पाठक,श्रवण उपाध्याय,डा वीएन चौधरी,श्रवण उपाध्याय, सुरेश शर्मा, मनोज गुप्ता, हरि प्रसाद अग्रवाल आदि थे।

Read More
Back To Top