डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में छात्र संसद का हुआ गठन

पेटरवार : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तेनुघाट डीएवी पब्लिक स्कूल  में छात्रों को संसदीय लोकतंत्र को समझने एवं अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करने  के उद्देश्य से विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव सामान्य मतदान प्रक्रिया से कराया गया। जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। मतदान से कक्षा दसवीं के छात्र हेड बॉय के रूप में मनन श्रेष्ठ, अभिषेक कुमार स्पोर्ट्स कैप्टन एवं सचिदानंद कुमार को डिसीप्लीन कैप्टन एवं हेड गर्ल्स के रूप में संस्कृति कुमारी कक्षा बारहवीं को चुना गया। वहीं प्रार्थना सभा में छात्रों के समक्ष प्राचार्या स्तुति सिन्हा के द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ये समस्त कार्यक्रम संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर, सीसीए इंचार्ज असगर अली एवं खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Read More

कोडरमा की कबड्डी खिलाड़ी मनीषा का चयन इंडिया कैंप में |

आगामी 22 से 31 अक्टूबर 2025 तक बहरीन में आयोजित होने वाली तीसरी एशियन यूथ गेम्स 2025 के लिए भारतीय कबड्डी बालक एवं बालिका टीम के चयन को अंतिम रूप दिया जाना है l इसके लिए इंडिया कैंप लगाया जा रहा है l इस कैंप में झारखण्ड राज्य अंतर्गत कोडरमा जिले की होनहार बालिका खिलाड़ी मनीषा कुमारी का चयन हुआ है l उक्त की जानकारी कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने AKFI  द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में दी । विदित हो कि AKFI के महासचिव ने पत्र में विगत दिनों हरिद्वार में सम्पन्न प्रथम राष्ट्रीय अंडर 18 बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मनीषा ने जर्सी नंबर 5 पर लेफ्ट कवर खेलते हुए अपना उल्लेखनीय प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं के नजर में अपना स्थान बनाने में सफलता प्राप्त करने का जिक्र करते हुए शुभकामना प्रेषित किया हैl मनीषा के चयन पर बधाई देते हुए एसोसिएशन के चेयरमेन बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि विंध्यवासिनी के बाद झारखण्ड की एक और महिला खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय बनने की ओर अग्रसर है, इससे पूरे कबड्डी परिवार में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है । कोडरमा की रहने वाली मनीषा के इस चयन पर बधाई देने वालों में पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, महासचिव मुकेश कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कोच तेज नारायण प्रसाद माधव, जगदीश कुमार, आलोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अनीता कुमारी, जवाहर कुमार सिंह, नवनीत कुमार सोनू, सीताराम रजक, राखी कुमारी, राजीव कुमार, प्रवीण, परमेश्वर महतो, रेशम तारा, प्रकाशित मिंज, राहुल कुमार, रितेश सिंह, अजय कुमार, मुकेश कुमार, हैदर हुसैन सहित कबड्डी से जुड़े सभी जिला संघ के पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी शामिल हैं ।

Read More

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूला 4.50 लाख रुपए का जुर्माना

चास थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड्राजोरा के चेकपोस्ट पर का मामला, कुल 97 वाहनों का किया जांच कुल 19 वाहनों से परिवहन नियमों की अनदेखी को लेकर वसूला जुर्माना राष्ट्रीय राज्यमार्ग 32 एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग 320 पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकपोस्ट एवं चास तथा बालीडीह थाना क्षेत्र पर परिवहन विभाग द्वारा आज दिनांक 04 जुलाई, 2025 को चलाएं गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 19 वाहनों से 4.50 लाख रुपए का जूर्माना लिया गया। उक्त वाहन जांच अभियान बैठक में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में किया गया। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 19 वाहन से 4.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 97 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। वहीं, डीटीओ श्रीमती वंदना सेजवलकर ने चास नगर निगम अंतर्गत जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़, चास चेक पोस्ट सहित अन्य जगहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की। इस दौरान कुल 30 वाहनों को फाइन किया गया, जिसका रशीद ऑनलाइन दिया गया। जांच के दौरान एमभीआई कमल किशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Read More

चिरा चास में बिजली संकट गहराया, आम जनता त्रस्त — फुदनीडीह सब-स्टेशन बना मुसीबत का केंद्र

बोकारो (चिरा चास)। चास अनुमंडल के चिरा चास क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आज सुबह करीब 9:30 बजे से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है और खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी। स्थानीय नागरिकों को संदेश मिला है कि बिजली रात 12 बजे तक भी नहीं आ सकती। इससे लोगों में गहरी नाराज़गी है। फुदनीडीह सब-स्टेशन से जुड़े इलाके, विशेषकर चिरा चास, पिछले कुछ वर्षों से लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से फुदनीडीह सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू हुई है, तब से परेशानियां बढ़ गई हैं। कभी बारिश, कभी मामूली फॉल्ट और कभी मेंटेनेंस के नाम पर घंटों लाइन कटी रहती है। बीते वर्ष भी क्षेत्रवासियों को 15 दिनों तक बिजली के बिना गुजारा करना पड़ा था। उस समय भी लोगों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी, परंतु कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। यह विडंबना है कि सबसे अधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रों में शामिल चिरा चास को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता है — फिर चाहे वह होल्डिंग टैक्स हो या अन्य प्रकार का कर। व्यवसायियों की हालत और भी चिंताजनक है। बिजली न होने से दूध, दही और अन्य खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं। छोटे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। दुकानों में फ्रिज और अन्य उपकरण काम नहीं करते, जिससे ग्राहक भी परेशान होकर लौट जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती है, और कब आएगी इसका कोई निश्चित समय नहीं होता। बिजली विभाग की ओर से कोई स्पष्ट सूचना या सहयोग नहीं मिलता।आगामी मोहर्रम को लेकर भी लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि ताजिया जुलूस के दिन भी सुबह से ही बिजली काट दी जाती है। ऐसे में गर्मी, अंधेरा और सुरक्षा की दृष्टि से काफी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। क्षेत्रवासी अब प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।

Read More

बालीडीह में रैयतों ने किया फैक्ट्री का गेट अनिश्चितकाल के लिए बंद, उठी स्थानीय हक की हुंकार

बोकारो/बालीडीह: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर गुरुवार को बालीडीह के रैयतों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने ईस्टर्न इंडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य द्वार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा बालीडीह मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह कर रहे हैं। रैयतों का आरोप है कि कंपनी वादाखिलाफी कर रही है। तीन माह पहले भी इसी मांग को लेकर गेट जाम हुआ था, लेकिन प्रशासनिक आश्वासन पर आंदोलन टाल दिया गया था। वादा था कि 25 दिन में समाधान होगा, लेकिन कंपनी ने कोई कदम नहीं उठाया। अब यह कंपनी सीमेंट नहीं बल्कि इथेनॉल उत्पादन कर रही है, जिससे भयंकर दुर्गंध और केमिकल प्रदूषण फैल रहा है। आसपास के जीव-जंतु और वनस्पति प्रभावित हो रहे हैं। रैयतों ने नारों के साथ कंपनी को चेताया स्थानीयों को हक दो, वरना ताला यूं ही बंद रहेगा। मौके पर लेबर कमिश्नर रंजीत कुमार और बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और वार्ता की कोशिश की, लेकिन रैयत अपने हक को लेकर अडिग हैं।

Read More

मोहर्रम को लेकर श्यामडीह में हुई बैठक में शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लोगो ने लिया निर्णय

कतरास। शुक्रवार को श्यामडीह गोपालपुर में मोहर्रम को लेकर 16 आना कमिटी द्वारा एक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यछता भाजपा नगर अध्यछ सूर्यदेव मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि कतरास थाना के थाना प्रभारी असित कुमार सिंह थें। बैठक में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुवे।थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा मुहर्रम शांति भाई चारे एवं शौहार्द पूर्ण वातावरण में दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर मनाएं। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। सभी लोग अपने अपने छेत्र के प्रतिनिधित्व करें। नियमों को उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री सिंह ने कहा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। ट्रैफिक व्यवस्था और वॉलिंटियर्स की तैनाती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा की गई।बैठक में 16 आना कमिटी के अध्यछ सुभास सिंह, महासचिव सह सदर कमिटी के अध्यछ ईसराइल अंसारी सूरज देव मिश्रा सलीम अंसारी शशि सिंह दिलीप दास सलीम खान आलस अंसारी धनंजय सिंह विकास कुमार रविदास अजय कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Read More

बोकारो के डीसी ने जनता दरबार मे आ रहे मामलों पर कड़ा रुख अख्तियार किया

बोकारो के डीसी ने जनता दरबार मे आ रहे मामलों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. शुक्रवार को डीसी के जनता दरबार मे दर्जनों मामले आये, जिनका त्वरित गति से निष्पादन करने का डीसी ने निर्देश दिया है, डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि आज जो मामले आये है उनमे माता पिता को प्रताड़ित, पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करना शामिल है जो मानवता के नाते उचित नहीं है, उन्होंने कहा कि भू माफियाओ से लोगों को बचाने के लिए सभी प्रखंडो मे सहायता केंद्र खोले जायेंगे ताकि खरीद बिक्री के पूर्व नियत समय पर उन्हें जानकारी दी जाय कि वे जिस भूमि को खरीद रहे है वह भूमि किसका है. उन्होंने साफ किया कि जनता दरबार मे आने वाले लोगों की समस्याओ का निराकरण होगा ताकि उनका प्रशासन पर भरोसा बढ़े। बोकारो प्रशासन जनता को तकलीफ न हो इस दिशा मे सार्थक प्रयास शुरू किया है।

Read More

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना में झामुमो ने की अरदास

बोकारो: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर शुक्रवार सुबह झामुमो बोकारो जिला इकाई की ओर से चास गुरुद्वारा में विशेष अरदास की गई। प्रार्थना सभा का नेतृत्व मंटू यादव ने किया। सद्गुरु दरबार में सभी ने सिर झुकाकर गुरु का आशीर्वाद मांगा और ‘गुरुजी’ के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।प्रार्थना के बाद मंटू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के प्रतीक और लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी झामुमो कार्यकर्ता उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वे हमारे मार्गदर्शक हैं और उनके बिना झारखंड की कल्पना अधूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि सद्गुरु से मांगी गई प्रार्थना जरूर सुनी जाएगी। मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। सभी ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर ‘गुरुजी’ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Read More

बोकारो में कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का आज समापन हुआ

बोकारो में कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो जिले के कुल 27 प्रतिभागी हिस्सा लिए जिसमे से दो प्रतिभागियों ने बाजी मारी। बोकारो और कोयलांचल प्रक्षेत्र के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी के द्वारा पुरस्कृत करते हुए जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे और वहां जीत के बाद अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और अनुसंधान में दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी न केवल राज्य स्तर पर बल्कि ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में भी हिस्सा लेने का अवसर पा सकते हैं। उन्होंने कहा की नए कानून BNS के तहत अब वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जाना होता है जिसमे तमाम साक्ष्य के साथ एफएसएल के टीम की मदद के तहत अनुसंधान को अपने मुकाम तक पहुंचाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत इसपर विशेष नजर दिया गया। कार्यक्रम का समापन के अवसर पर बोकारो सिविल कोर्ट के न्याय सदन में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिला और धनबाद जिले के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More

बोकारो में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का बयान।

बोकारो में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का बयान। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पर ईडी की छापेमारी को लेकर दिए बयान कहा बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष बोखलाहट में है क्योंकि बिहार में चुनाव प्रचार को लेकर अम्बा प्रसाद का नाम एक नंबर पर है जिसको लेकर भाजपा और उसके गठबंधन के लोग बौखला गए है जिसको लेकर इस तरह की छापेमारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा की इस छापेमारी से कुछ होनेवाला नही है क्योंकि इससे पहले भी ईडी के द्वारा छापेमारी की गई थी लेकिन कुछ भी नही मिला था ऐसे में चुनाव के समय विपक्षियों की ये चाल है। उक्त बाते उन्होंने बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में जेएमएम की हिस्सेदारी पर बोलते हुए कहा की बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी सीट मिलना चाहिए क्योंकि इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड के साथ साथ बिहार में भी गठबंधन होना चाहिए जो शीर्ष नेतृत्व को तय करना है। पार्टी के अंदर गुटबाजी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा की कोंग्रेस बड़ी पार्टी है और थोड़ा बहुत जो भी संगठन चुनाव को लेकर मामला है उसे बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पर बोलते हुए कहा की कोई भी गुटबाजी नही चलेगी और

Read More
Back To Top