बकाया वेतन मांग को लेकर गुरुवार रात से हड़ताल पर गए 108 एंबुलेंस कर्मचारी, मरीजों को होगी परेशानी

धनबाद। धनबाद में 108 एंबुलेंस चालक दो माह का बकाया वेतन समेत अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार की आधी रात से हड़ताल पर चले गए।इसकी घोषणा 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने 29 मई दिन में ही कर दी है। इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया. एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का असर सीधा असर जिले की स्वास्थ्य सेवा पर पड़ना तय माना जा रहा है. मालूम हो कि पहले ही उपायुक्त के माध्यम से एंबुलेंस चालकों ने बकाया नहीं मिलने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।मरीजों को होगी परेशानी बता दें कि सभी 108 एंबुलेंस चालक सहयोग फाउंडेशन, एजेंसी के अंतर्गत कार्यरत हैं. एंबुलेंस चालकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जायेगा. किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना या अन्य आपदा आने की स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा लोगों को प्राप्त नहीं हो पायेगी. मेडिकल कॉलेज से भी रेफर किये गये मरीजों को रिम्स या अन्य किसी सरकारी संस्थान ले जाने के लिए भी 108 एंबुलेंस सेवा नहीं मिल पायेगी.झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें इतने मरीज हर दिन उठाते हैं एंबुलेंस की सुविधाजानकारी अनुसार,वर्तमान में जिले में हर दिन लगभग 100 से ज्यादा मरीजों को 108 एंबुलेंस की सेवा प्रदान की जाती है. जिले के कई मरीजों को 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया जाता है. वहीं, रिम्स रेफर किये गये औसतन 10 से 15 मरीजों को रोजाना 108 एंबुलेंस की सेवा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top