स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल जीवनशैली को मिला बढ़ावा
बोकारो : भारत की अग्रणी एकीकृत पावर कंपनियों में से एक टाटा पावर ने बोकारो में अपने अत्याधुनिक ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस लॉन्च किए। इस पहल के साथ शहर के लोगों को स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल जीवनशैली अपनाने का नया विकल्प मिला है। यह लॉन्च टाटा पावर और सूर्य मित्र एंटरप्राइजेज़ के समन्वित प्रयासों से पांडे ब्रिज के पास, चिरा चास, बोकारो में संपन्न हुआ।
ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के तहत स्मार्ट सॉकेट्स, टच पैनल स्विचेज़, रेट्रोफिटेबल स्मार्ट कन्वर्टर्स और मोशन सेंसर्स जैसे आधुनिक उत्पादों का व्यापक पोर्टफोलियो प्रदर्शित किया गया। ये समाधान ऐप-आधारित नियंत्रण की सुविधा देते हैं, जिससे लाइटिंग, ऊर्जा उपयोग और सुरक्षा को आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है।
इन सॉल्यूशंस की प्रमुख विशेषताओं में रियल-टाइम ऊर्जा निगरानी, स्वचालित शेड्यूलिंग, ओवरलोड सुरक्षा और ऑफ़लाइन कार्यक्षमता शामिल है। इसके माध्यम से उपभोक्ता न केवल बिजली की खपत पर बेहतर नियंत्रण पा सकते हैं, बल्कि बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं। साथ ही यह पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में भी सहायक है।
टाटा पावर द्वारा बोकारो में स्थापित ईजी होम एक्सपीरियंस सेंटर शहरवासियों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करेगा, जहाँ वे स्मार्ट होम समाधानों को देख-समझ कर अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकेंगे। झारखंड के प्रमुख औद्योगिक व आवासीय केंद्र बोकारो में यह लॉन्च भविष्य-सक्षम और ऊर्जा-कुशल समाधानों की दिशा में टाटा पावर की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।







Leave a Reply