आशाकोठी में मधुबन पुलिस ने गिरफ्तारी हेतुः ढोल बजा कर नामजद आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार

कतरास।मधुबन पुलिस ने एक बार फिर मधुबन थाना में अंकित मधुबन कांड संख्या 4/25, 7/25 और 10/25 में आशाकोठी में नामजद आरोपियों के घरों पर ढोल बजा कर गिरफ्तारी के लिए इश्तिहार चिपकाया गया है।पुलिस ने मधुबन कांड संख्या – 4/25 में नामजद आरोपी विनोद यादव, प्रदीप यादव, जय प्रकाश यादव, विक्की यादव,राहुल यादव उर्फ प्राची, कमलेश यादव,मंटू यादव,सुरेंद्र यादव, ललन यादव।मधुबन कांड संख्या -7/25 में नामजद आरोपी प्रदीप यादव तथा मधुबन कांड संख्या -10/25 में नामजद आरोपी विनोद यादव एवं प्रदीप यादव के घरों पर इश्तिहार चिपकाया है। यह सभी आरोपी कांड अंकित होने के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के पास सबसे बड़ी चुनौती है कि आशाकोठी में 9 जनवरी 25 की रात को हुई पुलिसिया कार्यवाही के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।कभी गुलजार रहने वाला आशाकोठी में गिने चुने घरों में ही महिलाएं है।जिनके सगे संबंधी ने या तो कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया है या कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया था। आपको बता दे कि 9 जनवरी को धर्माबांध थाना अंतर्गत बाबूडीह में संचालित होने वाली हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर एक पक्ष गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ,शेख गुड्डू समर्थकों और दूसरा पक्ष कारू यादव समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था जिसमें लगभग दो दर्जन दो पहिया वाहनों को आग के हवाले किया गया था तथा खरखरी बाजार स्थित आजसू पार्टी के आवासीय कार्यालय में आगजनी भी हुई थी जिसकी पड़ताल करने गईं पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया था। इसी पथराव में बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह को चोटें भी आई थी।इसके बाद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 14 कांड अंकित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top