इस्पात नगरी बोकारो में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

बोकारो इस्पात नगरी में आज दिनाँक 27 जून को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूम-धाम से निकाली गयी. विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं को मंदिर प्रांगण से बाहर लाया गया और रथ पर आसीन किया गया. रथ की सफाई का कार्य छेरा-पन्हारा बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) चित्त रंजन मोहापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी,अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवती, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष अनीता तिवारी तथा सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपस्थित थे.नगर वासियों के सम्मिलित प्रयास से रथ यात्रा जनवृत-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर से आरम्भ हुई. पूरे रास्ते नगरवासी तथा श्रद्धालु जन बारी-बारी से अपना योगदान देकर पुण्य अर्जन करते रहे.

रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से बोकारो जनरल अस्पताल, गांधी चौक सिटी सेंटर, पत्थरकट्टा चौक तथा राम मंदिर चौक होते हुए राम मंदिर पहुंची. मार्ग में स्वयंसेवी संस्था महिला समिति, बोकारो के सदस्यों ने पानी और शरबत का वितरण किया जिसमें नगर के अन्य संस्थानों ने भी योगदान किया.महिला समिति बोकारो द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रियों के लिए शरबत, चना, गुड़, बताशा, बुंदिया की प्रचुर व्यवस्था की गई। समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी ने पूजा के उपरांत सुरभि के सामने टेंट में उपस्थित समिति की अन्य सदस्ययाओ के साथ मिलकर पूजारियों तथा यात्रियों में ठंढा जल, शरबत, चना-गुड़ तथा बुंदिया का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी से उन्होंने बोकारोवासियों के मंगलमय जीवन के लिए कामना की. समिति की उपाध्यक्षगण अल्का मनवती, देवजानी मिश्रा, सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, सुरभि प्रभारी अनिशा झा, साबुन व सैनिटरी प्रभारी प्रीति राजेश, विद्यालय प्रभारी आशा राज, समिता मोहंती आदि ने इस यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा की तैयारियों में जुट गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top