शैक्षणिक बदहाल स्थिति एवं छात्रों के फर्ज विषय पर परिचर्चा

चंदनकियारी/बोकारो

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन के (AIDSO ) चंदनकियारी प्रखंड कमेटी की ओर से शैक्षणिक बदहाल स्थिति एवं छात्रों का फर्ज विषय पर परिचर्चा का आयोजन चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में किया गया।

जहां विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि ने स्कूल कॉलेज की समस्याओं को रखा। इस दौरान AIDSO केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष सौरभ घोष ने छात्र प्रतिनिधियों को सुना और वर्तमान में केंद्र और राज्य की बदहाल शिक्षा नीतियों को लेकर सवाल उठाया। साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों के बीच ये शिक्षा नीति देश की सार्वजनिक शिक्षा यानी सरकारी शिक्षा जो आज हम लोगों को मिल पा रहा है। उसे पूर्ण रूप से बर्बाद करने का ही काम कर रही है।

 यह नीति केवल शिक्षा के निजीकरण और व्यापारी करण को बढ़ावा देने का ही काम कर रही है। सार्वजनिक शिक्षा बचाओ और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति रद्द करो को लेकर AIDSO छात्र संगठन पूरे देश में आंदोलन चला रहा है और आपके जैसे छात्रों को भी इस संघर्ष का रास्ता अपना कर सार्वजनिक शिक्षा को बचाने का काम में आगे आना होगा। सही ज्ञान से ही इंसानियत हासिल की जा सकती है और आज समाज में इंसानियत मानवता की रक्षा सही शिक्षा से ही की जा सकती है। AIDSO प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि प्रदेश की जो शिक्षा की स्थिति है विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में शिक्षकों की घोर कमी आधारभूत संरचनाओं की कमी के खिलाफ में पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ हो रहा है। और सितंबर माह में राज्य स्तरीय प्रदर्शन में हजारों की संख्या में छात्र रांची जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top