बोकारो। साहित्यिक संस्था जोहार दर्पण के तत्वावधान में सोमवार, 13 जुलाई को डीएवी विद्यालय, सेक्टर-6 में अनमोल मोती साझा काव्य संकलन का लोकार्पण सह काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मंच के संस्थापक पंकज कुमार दास ने अतिथियों और उपस्थित साहित्यकारों का हार्दिक स्वागत किया। सरस्वती वंदना का भावपूर्ण पाठ अंत्रिका सिंह ने किया, वहीं झुमा चक्रवर्ती ने स्वागत गान प्रस्तुत कर वातावरण को मधुरता से भर दिया।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ संध्या रानी ने किया। आयोजन में झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए साहित्यकारों ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर किया।अनमोल मोती संकलन का लोकार्पण मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ गोस्वामी ‘सुधाकर’, विशिष्ट अतिथि अनुराधा सिंह, विनय कुमार उपाध्याय ‘विद्रूप’, शांति भारत, वासु बिहारी और सुकुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।काव्य पाठ सत्र में अंत्रिका सिंह, कविता साव, संध्या रानी, स्मिता, मीत जरमस्तपुरी, संजय हजारीबागी, सुप्रिया रश्मि, नीलम झा, सरोज झा झारखंडी, पूजा शाहनी, श्यामल मुंशी, अभय नंदन प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ मुकुंद रविदास, अमर कुमार प्रमाणिक, भोला सागर, विशाल पंडित, पूर्णिमा सुमन, सोनम झा, लुकेश्वर साहु, सविता धर, श्याम सुंदर केवट रवि, रजत नाथ और अंकित उपाध्याय ने अपनी-अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को जीवंतता प्रदान की।सभी कवियों की प्रस्तुतियों में समाज की संवेदनाएं, जीवन की विविध रंगतें और मानवीय रिश्तों की गहराई मुखरित हुई।कार्यक्रम के अंत में जोहार दर्पण की ओर से सभी साहित्य साधकों का आभार प्रकट किया गया।