The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने ‘प्रोजेक्ट शिक्षा’ के तहत दो नए लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
August 3, 2025
ईएसएल स्टील लिमिटेड ने ‘प्रोजेक्ट शिक्षा’ के तहत दो नए लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया

बोकारो: ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) के सहयोग से झारखंड के ढंडाबर और सियालजोड़ी गांवों में दो नए लर्निंग रिसोर्स सेंटर (एलआरसी) का भव्य उद्घाटन किया। यह पहल प्रोजेक्ट शिक्षा का हिस्सा है, जिसे पहले प्रोजेक्ट प्रेरणा के नाम से जाना जाता था। नाम में बदलाव के साथ यह पहल अब ग्रामीण शिक्षा में बदलाव लाने की एक नई सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।ये लर्निंग सेंटर “वन-स्टॉप एजुकेशन सेंटर” के रूप में तैयार किए गए हैं, जहाँ बच्चों को बाल शिक्षा आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, अंग्रेज़ी बोलने का अभ्यास, तथा सरकारी परीक्षाओं की तैयारी जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलती हैं। इनका उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा वातावरण देना है जो सीखने की जिज्ञासा और समग्र विकास को बढ़ावा दे।धनडबार में उद्घाटन समारोह के दौरान, ईएसएल स्टील लिमिटेड के डिप्टी सीईओ और होल टाइम डायरेक्टर रविश शर्मा ने कहा:
“शिक्षा ही सबसे ताकतवर साधन है सशक्तिकरण का। ‘प्रोजेक्ट शिक्षा’ के ज़रिए हम ऐसा मंच बना रहे हैं जहाँ हर बच्चे को बराबरी से आगे बढ़ने का मौका मिले और उनका भविष्य उज्जवल बने।”उन्होंने यह भी दोहराया कि ईएसएल अपने आसपास की समुदायों के प्रति हमेशा समर्पित है और यह मानता है कि आज का युवा ही आने वाला भविष्य है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविश शर्मा, डिप्टी सीईओ एवं होल टाइम डायरेक्टर, ईएसएल स्टील लिमिटेड
कुनाल दरिपा, CSR प्रमुख, ईएसएल स्टील लिमिटेड,रोहित रजक, मुखिया, अलकुशा, आनंद चौबे, वार्ड सदस्य, शेखर चौबे, स्थानीय नेता,
जागेश्वर प्रसाद वर्मा, डायरेक्टर (स्टील), ईएसएल स्टील लिमिटेड कुनाल दरिपा, सीएसआर प्रमुख, ईएसएल स्टील लिमिटेड, संजय महतो, वार्ड सदस्य, बबलू महतो, प्राचार्य, सेकेंडरी स्कूल

ईएसएल सीएसआर एवं AIF के प्रतिनिधि:
इन केंद्रों के माध्यम से ईएसएल स्टील लिमिटेड ग्रामीण समुदायों को शिक्षा के ज़रिए सशक्त बनाने के अपने संकल्प को और मज़बूती दे रहा है। प्रोजेक्ट शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और भविष्य के लिए तैयार होने की क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है।

प्रोजेक्ट शिक्षा के बारे में:
प्रोजेक्ट शिक्षा, ईएसएल स्टील लिमिटेड और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) की साझेदारी में चलाई जा रही एक शैक्षणिक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बोकारो के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक बेहतर पहुँच देना है। इस परियोजना के अंतर्गत 6 लर्निंग रिसोर्स सेंटर (LRC) स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही, 12 नंदघर (आधुनिकीकृत आंगनवाड़ी केंद्र) को संचालनात्मक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इन प्रयासों से अब तक 958 बच्चों को लाभ मिल चुका है, जिनमें बुनियादी शैक्षणिक कौशल और समग्र विकास को बढ़ावा मिला है।

ईएसएल स्टील लिमिटेड के बारे में:
ईएसएल स्टील लिमिटेड, झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोड़ी गांव में स्थित एक अग्रणी स्टील उत्पादक कंपनी है। यह कंपनी 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की क्षमता वाले एक ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का संचालन करती है, जहाँ पिग आयरन, बिलेट्स, टीएमटी बार्स, वायर रॉड्स, और डक्टाइल आयरन पाइप्स का उत्पादन किया जाता है। यह संयंत्र पर्यावरण मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की सेवाएं और उत्पाद प्रदान करता है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026
  • अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    January 22, 2026
  • बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    January 22, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (488)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (816)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (51)
Scroll to Top
%d