Skip to content
The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

Search

पेटरवार प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरु गोष्ठी का किया गया आयोजन

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
April 10, 2025
पेटरवार प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरु गोष्ठी का किया गया आयोजन

पेटरवार : पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। इस बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, स्कूलों की आधारभूत संरचना, शिक्षक प्रशिक्षण एवं छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रधानाध्यापकों ने अपने-अपने विद्यालयों की स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों ने एफ एल,एन, ज्ञान सेतु कार्यक्रम यु ,डी,आई एस ई प्लस प्रमाणन पी,एम
पोषण योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास ने शिक्षकों को नवाचार अपनाने और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर बल दिया। जिससे बच्चों की शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाया जा सके। साथ ही, विद्यालयों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं मिशन लाइफ के तहत ईको क्लब को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने शैक्षिक सुधार की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और प्रशासन से आवश्यक संसाधनों की मांग रखी। बैठक के अंत में अधिकारियों ने प्रधानाध्यापकों को आश्वासन दिया कि विद्यालयों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
गोष्ठी में अंचल अधिकारी अशोक राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रतिमा दास समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    October 17, 2026
  • प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    July 31, 2026
  • बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    July 31, 2026
  • एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    July 25, 2026
  • CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा

    CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा

    July 25, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    October 17, 2026
  • प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    July 31, 2026
  • बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    July 31, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (508)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (838)
  • Kodarma (3)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (9)
  • Uncategorized (54)
Scroll to Top
%d