Skip to content
The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

Search

नावाडीह से चोरी हुई सवारी गाड़ी बारह दिन बाद चतरा से बरामद,चार चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गये जेल

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
April 11, 2025

थाना क्षेत्र के फुसरो नावाडीह मुख्य पथ के कोदवाडीह गांव निवासी सह पत्रकार मनोज वर्णवाल के घर से 24 मार्च की रात अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गई महिन्द्रा सवारी गाडी बारह दिन बाद मंगलवार को नावाडीह पुलिस की तत्परता से चतरा जिला से बरामद करने मे सफलता पाई है।वही मामले मे संलिप्त बिहार राज्य के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के दीपक कुमार ,निरंजन यादव ,मेडिकल थाना क्षेत्र के रांकी राइडर एवं झारखंड के चतरा जिला अन्तर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के राहुल कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को मेडिकल जांच के उपरांत तेनुधाट जेल भेज दिया गया है।
नावाडीह पुलिस ने बताया कि विगत 24 मार्च की रात करीब दो बजे मनोज वर्णवाल के घर के समीप खडी सवारी गाडी संख्या जेएच 11 एन 1064 को अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली थी इस संबध मे मनोज कुमार के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान मे जुटी ,इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश के आलोक मे थाना के एएसआई विपीन कुमार महतो ,मिथिलेश कुमार सिंह, शमीम अंसारी आदि के नैतृत्व मे टीम का गठन कर टेक्निकल शैल के माध्यम से चोरो तक पहुंचकर उन्हे गिरफ्तार किया उसके निशानदेही पर सवारी गाडी को चतरा से बरामद किया गया।
गया से ट्रेन से पहुंचे थे अपराधी
गिरफ्तार युवक दीपक कुमार ने बताया कि वह एक 60 हजार के कर्ज मे डुबा हुआ था जिसका भरपाई करने के लिए अपने दोस्त परैया थाना के निरंजन यादव ,मेडिकल थाना के रांकी राइडर एवं एक अन्य दोस्त के साथ 24 मार्च को गया स्टेशन पर ट्रेन पकड़कर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे कुछ दुरी पैदल चलने के बाद बालीडीह टोल प्लाजा के बाद एक मोटरसाइकिल चोरी कर फुसरो के रास्ते नावाडीह आये जहां सडक किनारे खडा सवारी गाडी को चोरी कर डुमरी ,बगोदर ,अटका, चौपारण के रास्ते गया पहुंचे इसके दुसरे दिन झारखंड के चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के कटइया निवासी राहुल कुमार को ढेड लाख रूपया मे गाडी बेच दिया जिसके एवज मे 72 हजार भुगतान हुआ जिससे 60 हजार कर्ज तोडी व 12 हजार से पार्टी बनाया।
दीपक ने बताया कि इससे पुर्व भी हमलोग औरंगाबाद से एक मोटरसाइकिल चुराया था जिसे राहुल कुमार के हाथो बेचा था वही विभिन्न मामलो मे गया के रामपुर थाना से तीन बार व एक अन्य थाना से जेल जा चुके है।
बताते चले कि नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के नैतृत्व मे पुलिस द्वारा इससे पुर्व भी सुरही मे हुई बैक आंफ इंडिया की एटीएम मशीन चोरी ,पेयजल आपुर्ति विभाग की चोरी हुई पाइप, नक्सली गिरफ्तारी एवं हथियार बरामद करने मे सफलता हासिल की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    October 17, 2026
  • प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    July 31, 2026
  • बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    July 31, 2026
  • एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    एमटीआई रांची में आयोजित तृतीय सेल एचआर कॉन्क्लेव में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम को मिली सफलता

    July 25, 2026
  • CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा

    CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेटिंग बरकरार रखी, वेदांता समूह की स्टील रणनीति को मिला बड़ा भरोसा

    July 25, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

    October 17, 2026
  • प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    प्रोजेक्ट जीविका के तहत ईएसएल स्टील की हितधारक कार्यशाला

    July 31, 2026
  • बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    बोकारो में 4 नए हाथी कॉरिडोर चिन्हित किए गए , इंसानी दखल से मुक्त कर सुरक्षित बनाया जाएगा

    July 31, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (508)
  • Delhi (3)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (838)
  • Kodarma (3)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (9)
  • Uncategorized (54)
Scroll to Top
%d