आजसू नेत्री यशोदा एवं खुशबू ने किया महतो मार्केट का उद्धघाटन
नावाडीह। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के कंजकिरो मोड़ में कृषक मित्र लालमैन महतो एवं समाजसेवी गौतम कुमार महतो ने अपने क्षेत्र के समस्या को देखते हुए महतो मार्केट एवं महतो बीज भण्डार सहित टाइल्स दुकान का उद्धघाटन समारोह का आयोजन किया। महतो मार्केट एवं महतो बीज भण्डार सहित अन्य दुकानों का उद्धघाटन आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी एवं जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव कुमारी खुशबू महतो ने किया उद्धघाटन समारोह में आजसू नेत्री यशोदा एवं खुशबू ने कहा कि इस तरह के विकास से सुदूर क्षेत्र का विकास होगा और गांव ग्राम के लोगों को अधिक सुविधा होगी ।इस नेक कार्य के लिए महतो मार्केट के संचालक लालमैन महतो एवं समाजसेवी गौतम कुमार महतो को ग्रामीणों ने सराहनीय कार्य बताया ।मौके पर आजसू युवा नेता टिकैत कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, समाजसेवी योधा महतो ,जयराम महतो ,अमृत महतो, अमर कुमार ,मनीष शर्मा ,शशि कुमार, बबलू प्रजापति, अमृत प्रजापति ,टूकामैन पाण्डेय ,सुरेन्द्र महतो ,भीम प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।








Leave a Reply