राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को संविधान पर भरोसा विस्वास है तो हफीजुल को तुरंत करें बर्खास्त :- विधायक राज सिन्हा

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ 23 अप्रैल को धनबाद में विशाल आक्रोश मार्च एवं प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय एवं राम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम भाजपा के प्रेरणापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं सामूहिक राष्ट्रगान के बाद बैठक की शुरुआत की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और विशेष रणनीति बनाई गई। महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने बताया कि अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 21 अप्रैल को झरिया अग्रवाल धर्मशाला में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई होंगे। इसके अलावा 21 अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की कशियाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में भी महानगर एवं ग्रामीण जिला के सभी पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।हफीजुल हसन के बयान की निंदा धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हफीजुल हसन के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संविधान पर आस्था है तो उन्हें अविलंब हफीजुल हसन को बर्खास्त करना चाहिए। विधायक सिन्हा ने आगे कहा कि जो संविधान का नहीं वह देश का नहीं और जो देश का नहीं वह किसी का नहीं। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने संविधान का अपमान किया है। हम किसी को छेड़ते नहीं पर जो भारत के संविधान पर ऊल-जुलूल बयान बाजी करेगा हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि झारखंड के हेमंत सरकार के मंत्रियों हफीजुल हसन एवं इरफान अंसारी के संविधान विरोधी वक्तव्य पर धनबाद सहित पूरे झारखंड के आम लोगों में उबाल है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं और 23 अप्रैल के आक्रोश मार्च को सफल बनाएं। सिंदरी के प्रत्याशी रही तारा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन इस्लामी एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी बैठक में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि जब तक हफीजुल हसन जैसे मानसिकता वाले मंत्री को संवैधानिक पद से हटाया नहीं जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे। झारखंड की हेमंत सरकार में कांग्रेसी नेता कोई संविधान को नकार रहा है तो कोई वक्फ कानून को। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज के बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिला के महामंत्री राम प्रसाद महतो, निताई रजवार, महानगर महामंत्री धनेश्वर महतो आदि थे। बैठक का संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, अजय निषाद, प्रियंका देवी, मोहन कुंभकार, राजकिशोर जैना, रतिरंजन गिरी, योगेंद्र यादव, उचित महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश साव, राजाराम दत्ता, अनिल शर्मा, बच्चा कुमार गिरी, अरविंद पाठक, सूरज पासवान, किशोर मंडल, पारस दास, विजय सिंह प्रकाश बावरी, संजय कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top