The Jharkhand Samachar

The Jharkhand Samachar

Your Trusted Voice Across the World.

  • Archived Videos
Search

धनबाद में संगठन सृजन कार्यक्रम की बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न

Anil Kumar Avatar
Anil Kumar
April 27, 2025
धनबाद में संगठन सृजन कार्यक्रम की बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न

रांची में आयोजित 3 मई को संविधान बचाओ रैली में जिला अध्यछ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया

धनबाद।दिनांक 27/04/2025 को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कि विस्तारित कमेटी की बैठक धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्षमण तिवारी ने किया।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वार नियुक्त धनबाद कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सह नोडल प्रभारी श्री अशोक कुमार चौधरी के उपस्थिति में “संगठन सृजन-2025  को लेकर कांग्रेस पार्टी को एक नयी ऊर्जा के साथ खड़ा करना है। पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को मजबूत बनायें जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं 3 मई 2025  को राँची मे आयोजित  “संविधान बचाओ रैली”  पर सभी प्रखण्ड/नगर एवं सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष  को भारी से भारी संख्या में धनबाद से रांची पहुंचने का आवाहन किया गया। विस्तारित कमेटी की बैठक में सभी धनबाद जिला के नगर/प्रखंड  कमेटी की सूचियां का पर्यवेक्षक  के द्वारा जांच कर सभी को दिशा निर्देश भी दिया गया है कि कांग्रेस के मानने वाले लोग एवं सच्चे सिपाही को कांग्रेस से जोड़ने का काम करें। धनबाद जिला कांग्रेस प्रवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने इस साल को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है। तीन महीने तक यह अभियान चलेगा। बूथ स्तर से लेकर पंचायत, मंडल, प्रखंड और जिला कमेटी तक का गठन किया जाएगा। हर कमेटी में 12 पदाधिकारी होंगे। पुराने पदाधिकारी अगर सक्रिय हैं तो उन्हें रखा जाएगा। जो निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी के नीति और सिद्धांतों में आस्था रखने वालों को ही संगठन में जगह मिलेगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी। हर स्तर पर सोशल मीडिया और मीडिया सेल भी बनेगा। जिला कांग्रेस कमिटी में निष्क्रिय पदाधिकारीगण को बदल कर नये उर्जावान को शामिल करने का आदेश मिला है प्रदेश नेतृत्व ने इस संबंध मे जिलाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा धनबाद में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के में जिला कांग्रेस संगठन मजबूती से काम कर रहा है राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। आदरणीय राहुल गांधी जी के संघर्ष के कारण हम मोदी जी के चार सौ पार के नारा को ध्वस्त कर पाए हैं हमारे नेता हजारो किलोमीटर पदयात्रा कर लोगो को न्याय दिला सकते हैं तो हमे भी उनके पद चिन्ह पर चलना होगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी का निर्देश है कि जो लोग पार्टी में रहकर उसे कमजोर करते हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए। ऐसे लोगों को संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा। जो नेता या कार्यकर्ता  संगठन सृजन का काम लगातार तीन महीने तक चलाए। ।इसमें प्रखंड-नगर अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक को अतिरिक्त जिम्मेवारी दी जा रही है। ऐसे लोग गांवों में जाकर बैठक कर कमेटी का गठन करेंगे। संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक को संविधान बचाओ अभियान क्रियान्वयन का नोडल प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है इससे अधिक से अधिक कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो संगठन सृजन अभियान मे इमानदारी से काम करेगा। कांग्रेस उसको सम्मानित करेगी। कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी को छोड़कर कोई गुट नही है। राँची रैली मे धनबाद जिला कांग्रेस के नेतृत्व मे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होगें। धनबाद मे  भी संविधान बचाओ अभियान जिला स्तर पर 5 मइ से लेकर 10 मई तक संविधान बचाओ अभियान चलेगा। कांग्रेस पार्टी 2025 को संगठन सृजन वर्ष मानकर काम कर रही है दिनांक 30 अप्रैल को धनबाद मे संवाद दाता सम्मेलन होगा। बैठक को संबोधित करने वालो में झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धनबाद विधान सभा के कांग्रेस उम्मीदवार ,श्री अजय कुमार दुबे , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिती के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह,प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, पंकज मिश्रा रवी रंजन सिंह, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव, सुंधासू शेखर झा, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, आछयवर प्रसाद, मुख्तार खान धनबाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, राजू दास, जहीर अंसारी, सीता राना, गोपाल कृष्ण चौधरी, श्याम कुमार, साह अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह पप्पू पासवान शशि भूषण नाथ तिवारी मोहम्मद शहाबुद्दीन , जियाउल हुसैन मोहम्मद इम्तियाज अली इदु अंसारी अरशद कलीम प्रमोद यादव. बलराम महतो दिलीप मिश्रा गंगा वाल्मीकि भगवान दास बिट्टू सिंह, मनोज कुमार हाड़ी प्रमोद यादव प्रीतम रवानी वकील बावरी मसूद आलम मधुसूदन मोदक संजय जयसवाल प्रसाद निधि , शाहिद कमर प्रियव्रत सिंह चौधरी , संतोष चौधरी, जोगेंद्र सिंह जोगी रवि चौबे  अक्षय कुमार प्रसाद प्रभात सुरोलिया,  लक्ष्मण तिवारी मोहम्मद कयूम खान गोपाल गोपाल धारी अरविंद कुमार सैनी    संतोष कुमार राय  अर्चना राय भगत सिंह सत्यानंद पांडे बलकेश खानम जियाउल हक,योगेश रजक, आलोक मालाकार गौतम पासवान  राहुल राज सुखदेव हसदा भोलाराम माधव सिंह प्रदीप पांडे माली गोप   मोहम्मद अरशद कलीम गुड्डू खान लाल बाबू यादव नवीन पासवान  फ़ैज़ अहमद रिजवी दिनेश यादव मनोज सिंह वकील बावरी श्रीमती निशा सिंह पप्पू पासवान हरेंद्र साहब महेंद्र दुबे  मधुसूदन सिंह चौधरी लगनदेव यादव, बिनोद शर्मा इंदल यादव, बलराम महतो प्रमुख थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • More
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to print (Opens in new window) Print

Like this:

Like Loading…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026
  • अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    अस्मिता योगासना लीग में डीपीएस बोकारो की चार छात्राएं चयनित, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दमखम

    January 22, 2026
  • बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो में माँ जगदम्बा कोल फैक्ट्री के मालिक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    January 22, 2026

Search

Author Details

Follow Us on

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • VK
  • Pinterest
  • Last.fm
  • TikTok
  • Telegram
  • WhatsApp
  • RSS Feed

Tags

bokaro international womens day jharkhand

About Us

THE JHARKHAND SAMACHAR

The Jharkhand Samachar is a dedicated digital news platform committed to delivering accurate, unbiased, and timely news from Jharkhand and across India. Our mission is to keep people informed with credible journalism that reflects the real voice of society.

Latest Articles

  • बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    बोकारो में टाटा पावर ने पेश किए ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशंस,

    January 30, 2026
  • जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

    January 29, 2026
  • वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    वेदांता लिमिटेड का दमदार प्रदर्शन, तीसरी तिमाही में मुनाफ़ा 60% बढ़कर ₹7,807 करोड़

    January 29, 2026

Categories

  • Article (1)
  • Bokaro (488)
  • Delhi (2)
  • Deoghar (1)
  • Dhanbad (260)
  • Education (1)
  • Garhwa (1)
  • Giridih (11)
  • Godda (2)
  • Hazaribagh (10)
  • Health (1)
  • Jamshedpur (1)
  • Jharkhand (816)
  • Kodarma (2)
  • National News (2)
  • Railway News (1)
  • Ramgarh (6)
  • Ranchi (8)
  • Uncategorized (51)
Scroll to Top
%d