. ब्राह्मण कल्याण मंच ने घोराठी शिव मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन कर हवन पूजन आरती किया  

क़तरास। ब्राह्मण कल्याण मंच के तत्वावधान में घोराठी शिव मंदिर परिसर में बुधवार को परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन, पूजन, आरती किया गया। पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा परशुराम ब्राह्मण समाज के भगवान है। उन्हें उनकी वीरता और पराक्रम के कारण जानते है। उनका शस्त्र एक फरसा था जो महादेव द्वारा उन्हें वरदान में मिला था। वे त्रेता युग के ऋषि थे जो विष्णु भगवान के अवतार थे। ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी जाति व धर्म का मार्गदर्शन कर प्रदेश और देश को दिशा दी है। जब भी देश को जरूरत पड़ी, ब्राह्मणों ने कुर्बानी दी है। अध्यक्षता अरविंद कुमार पांडेय ने की। संचालन सत्येन्द्र पांडेय कर रहे थे। मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा, मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे,  श्रीराम दूबे, जितेंद्र दूबे, सत्यनारायण पांडेय, तेजप्रकाश पाण्डेय, जेके झा, रवीन्द्र कुमार पांडेय, सत्येन्द्र कुमार तिवारी, विजय शर्मा, अशोक मिश्रा, परशुराम पाण्डेय, उत्तम कुमार पाण्डेय, रामकुमार पाण्डेय, संजय कुमार पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, पोरेश चौबे, सुमन पाण्डेय, निरंजन पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, रामाकांत पाण्डेय, नर्मदेश्वर पाण्डेय, शयामाकांत पाण्डेय, नरेश पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, अविनाश दूबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top