धनबाद।स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, महुदा द्वारा आयोजित “वन नेशन वन इलेक्शन” संगोष्ठी में सम्मिलित हुई धनबाद जिला परिषद चेयरमैन शारदा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव सिकंदर सर एवं प्रेम सर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।चेयरमैन शारदा सिंह ने वन नेशन वन इलेक्शन की बातों को साझा करते हुए कहा कि आचार संहिता लगने से शिक्षकों को इलेक्शन ड्यूटी में जाना पड़ता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। वन नेशन वन इलेक्शन से इस समस्या का समाधान होगा और शैक्षणिक प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहेगी। इससे देश की प्रगति में मदद मिलेगी और शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा। साथ ही इससे देश की राजनीतिक व्यवस्था में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी। और इससे प्रशासनिक अड़चनों में कमी आएगी और नीतियों के कार्यान्वयन में निरंतरता बनी रहेगी।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।










Leave a Reply