शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने 6 वें स्थापना दिवस पर नि:शुल्क कम्प्यूटर द्वारा नेत्र जाँच शिविर लगाया

धनबाद।कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के 06 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिनोद नगर के मनोकामना मन्दिर मे पहले चरण का निःशुल्क कम्प्यूटर द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन श्रेष्ठ नेत्रालय के सहयोग से और खून जांच – अपोलो लैब के सहयोग से सम्पन्न हुआ।स्वास्थ्य जांच डॉक्टर पी सी एल दास एवं प्रभात बक्शी के द्वारा तथा डॉक्टर प्रभात कुमार वर्मा के द्वारा होमियोपैथी का उपचार किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शुद्ध पेयजल के साथ अल्पाहार का पैकेट और चाय की व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा किया गया था। स्वास्थ शिविर में भारी संख्या में विनोद नगर, अंबेडकर नगर, बालाजी नगर, महावीर नगर और प्रोफेसर कॉलोनी तथा मनईटांड़ से लोग आकर शिविर का लाभ लिये।सफल करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शशि लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश अम्बष्ट, राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर पी सी एल दास, जिला महासचिव बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा ,जिला कोसाध्यक्ष राजीव कंठ के अलावे विकास कुमार, सुनील आनंद, प्रभात बक्शी, संदीप लाला, विजय लाल, कृष्ण कुमार सिन्हा, अनिमेष शुभम ,श्रीमती पुष्पा सिन्हा,श्याम वर्मा, पप्पू वर्मा, पिंकू वर्मा, विजय सिन्हा ,प्रभात सिन्हा ,बिधुत वर्मा, श्रेष्ठ नेत्रालय के रमेश तिवारी के साथ उनकी पूरी टीम एवं अपोलो से बिट्टू लाला साथ ही मनोकामना मंदिर के पुजारी जी एवं पूरी समिति आदि थे। अंत मे राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा ने उपस्थित सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top