धनबाद | 07 जुलाई 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन को धार देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी के युवा और कर्मठ नेता सूरज महतो को झामुमो युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। दिनांक 5 जुलाई 2025 को जारी झामुमो के केंद्रीय समिति पत्र के अनुसार, धनबाद जिला अंतर्गत सभी वर्ग संगठनों की जिला समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में सूरज महतो को युवाओं की आवाज़ और संगठन की मजबूती के प्रतीक के रूप में यह जिम्मेदारी दी गई है। झामुमो के वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडेय द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी वर्ग संगठनों के नए पदाधिकारियों को अपने संगठनात्मक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मजबूत टीम निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करना होगा।इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवा वर्ग में उत्साह की लहर है। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सूरज महतो को शुभकामनाएं देते हुए इस फैसले को संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।










Leave a Reply