कतरास।सूरज महतो झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा धनबाद जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बुधवार को झामुमो की केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य नीलम मिश्रा और झामुमो धनबाद के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।दोनों नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि सूरज महतो की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, सक्रियता और युवा सोच को देखते हुए उन्हें यह पद मिलना पूरी तरह उपयुक्त निर्णय है। उनके नेतृत्व में धनबाद जिले में झामुमो का युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।नीलम मिश्रा ने कही सूरज महतो जैसे कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिलना झारखंड मुक्ति मोर्चा के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। वे युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को पंचायत स्तर तक पहुंचाएंगे।”
वहीं मुकेश सिंह ने कहा धनबाद जैसे औद्योगिक और श्रमिक प्रधान क्षेत्र में युवा नेतृत्व की बहुत जरूरत है। सूरज महतो की जमीनी पकड़ और नेतृत्व क्षमता झामुमो को मज़बूत आधार देगी।
इस मौके पर कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे जिन्होंने इस भेंट को संगठन की एकजुटता और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बताया।

