धनबाद।विंध्याचल मंदिर में कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह अपने पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे।श्री सिंह ने माँ विंध्यवासिनी देवी की पूजा अर्चना की और संध्या आरती में भी भाग लिया एवं श्री सिंह ने कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की।दूसरी ओर
विंध्याचल मंदिर पूजा कमिटी के सदस्य शुभम तिवारी और अनिल सिंह ने कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह को मंदिर प्रांगण में बुके देकर सम्मानित किया।

