धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव दिनेश सिंह के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन, पार्टी ने गहरा शोक ब्यक्त किया। निकट समय में भरपाई असंभव

धनबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश सिंह के सड़क दुर्घटना पर आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की कृषि विपन पार्षद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह से सिंह झारखंड हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिंह कांग्रेस पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता थे। बहुत ही मृदभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनके क्षति अपूरणीय है इसके निकट समय में भरपाई करना असंभव है जिस से पार्टी को काफी क्षति हुई है।
उक्त आशय की जानकारी धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने दी। जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव दिनेश सिंह के भूली स्थित आवास पर पार्थिक शरीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, ने कहा कांग्रेस महासचिव दिनेश सिंह की क्षति पूर्ती नही हो सकती है सादगी और सच्चाई के प्रतीक थें हमारे दिनेश सिंह आज कांग्रेस परिवार मर्माहत है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, विजय कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव राम प्रीत यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सिंह डूंगूर, नीलू कांत सिंहा, प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट मनोज यादव, राजेश्वर यादव नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी, दिनेश यादव, मंटु दास, सरजू सिंह, नवीन सिंह, हरेंद्र शाही, गंगा बाल्मिकी, पिंटू तुरी, सतपाल सिंह ब्रोका, मनोज कुमार हाड़ी मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, अरूण मंडल, दिपक पासवान, बब्लू दास, मनोहर दास, आदित्य आनन्द, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ नेताओ ने पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top