मानवाधिकार व सामाजिक न्याय शिष्टमंडल के राज्य अंबेसेडर बने राजीव आनंद

हजारीबाग:समाज के प्रति निरंतर चिंतन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजीव आनंद को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय शिष्टमंडल ने 5 वर्षो के लिये झारखंड राज्य का अंबेसेडर नियुक्त किया है.प्रधान कार्यालय मुंबई से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र जारी कर राजीव को 30 जून 2030 तक के लिये यह दायित्व प्रदान किया है। वर्तमान में राजीव लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन,आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के सदस्य,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्य समेत अन्य संस्थाओ में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे है। चयन होने पर राजीव आनंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संस्था के सभी पदाधिकारियों का अंतरंग आभार प्रगट किया है। आशा के अनुरुप कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता प्रकट किया। कहा कि संस्था ने मेरे उपर जो विश्वास जताया है उसपर पूरी तरह से खड़ा उतरने का प्रयास करुंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top