धनबाद।जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने झरिय में राजा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा झरिया राजा तालाब मौत का कुंआ बन रहा है। नेताओ का लूट का अड्डा बन गया है । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष के भाई वर्तमान मे राजा तालाब सौंदर्यीकरण के संवेदक ठेकेदार हैं चमन को जिसने नोंच डाला वही आज इसके रहनूमा बने हुए हैं। लूटने वाले लोग आज तालाब का निरीक्षण कर रहें हैं यही भाजपा का दोहरा चरित्र है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद के उपायुक्त राजा तालाब सौंदर्यीकरण की जांच कराए तब पता चला कि बरसों से चल रहे राजातालाब का सौंदर्यीकरण कार्य अब तक किन किन ठेकेदारो ने लूटने का काम किया है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर राजा तालाब लूटपाट की जांच कराने की मांग करूंगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही करेगी। उक्त अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह, अशोक मालाकार, राजीव झा, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव, भोला सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, निसार आलम, फैज अहमद, चंदन मोदक, चंद्र प्रकाश चौखानी सहित अन्य उपस्थित थें।