गणेश कुमार ने 54वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

2 गणेश कुमार ने 54वीं केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

पप्पू वर्मा, बोकारो

बोकारो : केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 14 से 20 जुलाई तक सेना स्थल, आगरा में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 बोकारो के छात्र गणेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

गणेश कुमार का चयन क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। वे बोकारो मार्शल आर्ट अकैडमी में प्रशिक्षक सूरज कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता में उनकी रणनीति, फुर्ती और तकनीक की खूब सराहना हुई।

बोकारो वापसी पर सूरज कुमार और बोकारो जूडो संघ के पदाधिकारी आयुष कुमार ठाकुर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस उपलब्धि पर संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष विनय आनंद सहित नईम अंसारी, उमेश नायडू, वासुदेव कुमार, दीपक रंजन, चिन्मय कुमार, संजू कुमार, धानांतर कुमार, प्रवीण कुमार और पायल कुमारी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बोकारो जूडो संघ ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि गणेश जैसे खिलाड़ियों की मेहनत से खेल को नई दिशा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top