रामडीह मोड़ स्थित मिथिलेश महतो नामक व्यक्ति करंट लगने से मौत

हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामडीह मोड़ स्थित मिथिलेश महतो नामक व्यक्ति के मकान में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर लक्ष्मण मंडल की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण मंडल पचौरा बस्ती का रहने वाला था। वह रामडीह मोड़ में ही किराए के मकान में रहकर आसपास के क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।

मंगलवार को वह मिथिलेश महतो के आवास में सेंटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से गुजरी बिजली की तार भिंगे लकड़ी के पटरे से सट गया। उसी लकड़ी के ऊपर वह खड़ा था। लेकिन जब भी उसे अचानक बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और बीजीएच के मर्चरी में रखवा दिया है।‌ बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इधर मृतक के भतीजे ने कहा कि इस मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाया जाता है। ताकि इस मामले में मुकदमा दर्ज ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top