नावाडीह में खेलो झारखंड कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न

नावाडीह।

बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह मे खेले जा रहे खेलो झारखंड के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 14,17 एवं 19 के बच्चे शामिल हुए। जिसका नेतृत्व नावाडीह बीपीओ सोहेल अख्तर ने किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग के कबड्डी स्पर्धा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरगामो विजेता तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोबरगढ़ा उप विजेता रहे,अंडर 17 में भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय विजेता तो मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय उप विजेता रहे। वही अंडर 19 में भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय विजेता तो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उप विजेता रहे।
प्रतियोगिता में अंडर 19 में बालक व बालिका वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में दौड़ में नवीन कुमार व खुशबू कुमारी प्रथम स्थान रहे, अंडर 17 में वर्ग में लक्की कु महतो प्रथम एवं चंदन कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रखंड साधक सेवी लालचंद महतो, चमनलाल जोशी, जयगोविंद साव, शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार, रमेश कुमार महतो, प्रशांत कुमार शर्मा , चंद्रभूषण श्रीवास्तव, एम आई एस समन्वयक मनोज कुमार रेफरी जगदीश महतो, तुलसी महतो की भूमिका सराहनीय रही।इसमें मुख्य रूप से बीपीओ सोहेल अख्तर, अखिलेश सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top